लखनऊ में ममता बनर्जी बोलीं, उत्तर प्रदेश से भाजपा गई तो देश से साफ हो जाएगी | UP Vidhan Sabha Chunav 2022  

 उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी का समर्थन कर रही तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता बनर्जी ने मंगलवार को लखनऊ में मीडिया को संबोधित करने के साथ ही समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। इस दौरान अखिलेश यादव के सामने ही उनके निशाने पर भाजपा की सरकार रही। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलने के साथ ही भाजपा को उत्तर प्रदेश के बाहर करने का आह्वान किया।समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के बाद अब यूपी से खेला होगा और अखिलेश यादव भाजपा को खदेड़ देंगे।

Election 2022 News: Get Live Updates on Assembly Elections in UP, Punjab,  Uttarakhand, Goa and Manipur | Hindustan Times

बनर्जी ने कहा कि आप लोग इकट्ठे होकर समाजवादी पार्टी को वोट दीजिए। हर जाति से मैं कहना चाहूंगी कि हर हर महादेव कह हम आप लोगों को कहेंगे कि आप लोग दिल से आगे बढ़िए, इंसानियत से आगे बढ़िए। उन्होंने कहा कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश रोशनी ला सकते हैं। मैं यूपी में आई क्योंकि यूपी की लड़ाई इज्जत की लड़ाई है। यूपी में अगर अखिलेश जीत जाएंगे, समाजवादी पार्टी जीत जाएगी, आप रास्ता दिखा दीजिए, आप दिशा दिखा दीजिए, हर प्रांत आपको ही फॉलो करेगा। ममता बनर्जी ने कहा कि सब मिल जाओगे तो बीजेपी भाग जाएगी।

यूपी से अगर आप हटा दो तो देश से हम हटा देंगे। ये वादा हमारा है। इस दौरान ममता ने नारा दिया, इस बार अखिलेश 300 पार, इस बार अखिलेश की सरकार। इस बार मां बहन की सरकार। इस बार स्टूडेंट-यूथ की सरकार। इस बार दलितों की सरकार। इस बार मुस्लिम की सरकार। इस बार हिंदुओं की सरकार। इस बार किसान की सरकार। इस बार देश की सरकार।ममता बनर्जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ ही केन्द्र में भाजपा की सरकार झूठ के सहारे टिकी है। भाजपा को चुनाव में जाने से पहले हाथरस कांड पर माफी मांगनी चाहिए। भाजपा की सरकार ने कोविड से मरे लोगों के शवों को गंगा नदी में फेंक दिया था। यह शव बहकर पश्चिम बंगाल के मालदा तक पहुंचे थे।

jagran

भाजपा को बताना होगा कि कितनी लाश गंगा नदी में फेंकी है। भाजपा इस काम पर पहले माफी मांगे फिर वोट मांगे। उत्तर प्रदेश में बहुत सारे लोग फर्जी एनकाउंटर में बहुत लोग मारे गए हैं।ममता बनर्जी ने कहा कि मैं तो भाजपा के खिलाफ काफी समय से थी। मैंने इनके खिलाफ सीएए और एनआरसी लागू करने के पर जमकर विरोध और आंदोलन किया था। बीजेपी ने इतिहास को बदलने का काम किया है। शहीद ज्योति को नष्ट कर दिया। बाबा साहेब अम्बेडकर जी, जिन्होंने हमारे कॉन्स्टिट्यूशन की रचना किया था आज बीजेपी उससे खेल रही है। इस बार भाजपा के झूठ का जहाज लैंड नहीं कर पाएगा। भाजपा तो संविधान के साथ इतिहास बदलने का काम कर रही है। हम चाहते हैं कि देश में सब मिलकर रहे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर योगी आदित्यनाथ आएगा तो सबको खा जाएगा। ममता बनर्जी ने कहा कि लखनऊ बुलाने के लिए भाई अखिलेश यादव जी का शुक्रिया। इन्होंने पश्चिम बंगाल तथा उत्तर प्रदेश में अच्छा रिश्ता कायम किया है। यह तो काफी मुश्किल समय में भी मैदान में डटे हैं। सरकार तो यहां पर भाजपा की रैली करा रही है, लेकिन हम लोगों की रैली नहीं चलेगी। हम और अखिलेश रैली करते तो कोरोना आ जाता है।

अखिलेश यादव ने बंगाल में हमारी मदद की थी। आप लोग सपा को जीत दिलाइए। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा उत्तर प्रदेश से गई तो देश से साफ हो जाएगी। मैं आप सभी से समाजवादी पार्टी का समर्थन करने और उन्हें जीत दिलाने और भाजपा को हराने का आग्रह करती हूं। भाजपा के झूठे वादों के झांसे में न आएं।उसको कुछ नही आता है।उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर हो गई तो फिर यह देश से भी साफ हो जाएगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस दौरान कई शेर की पढ़े। उन्होंने शेर पढ़ा -रोशनी चांद से होती है सितारों से नहीं, इस चुनाव में मोहब्बत अखिलेश से है, भाजपा से नहीं। ममता ने कहा कि अखिलेश यादव ने हमको मदद दी थी। हम उनकी मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि वह तीन मार्च को वाराणसी भी जाएंगी। उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में पश्चिम बंगाल के लोग हैं, हम सभी से अखिलेश यादव को वोट देने के लिए कहेंगी।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *