Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

CM योगी समेत कई नेताओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व की दी बधाई

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चैधरी समेत कई नेताओं ने शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर सिखों और प्रदेशवासियों को बधाई दी। गुरु ग्रंथ साहिब सिखों का पवित्र ग्रंथ है जिसे समुदाय जीवित गुरु के रूप में सम्मान देता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, सिख पंथ के पवित्र ग्रंथ श्श्री गुरु ग्रंथ साहिब जीश् के पावन प्रकाश पर्व की सभी सिख बंधुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

योगी ने कहा कि यह पावन ग्रंथ समूची मानवता को समरसता, सेवा, सत्य एवं करुणा का अमर संदेश प्रदान करता है। उन्होंने कहा, आइए, उनके दिव्य उपदेशों को आत्मसात कर राष्ट्र एवं समाज की उन्नति में अपना योगदान दें। वहीं, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चैधरी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्र वाणी सत्य, सेवा, प्रेम, समानता और मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाती है तथा समूची मानवता को सद्भाव और भाईचारे की प्रेरणा देती है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मौर्य ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पावन वाणी प्रेम, सेवा, समानता, करुणा और मानवता का संदेश देती है। उन्होंने कहा, आइए, इस पावन अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात कर सामाजिक समरसता को और मजबूत करने का संकल्प लें। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी एक्स पर एक पोस्ट में कहा, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व की समस्त सिख बंधुओं, श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाएं संपूर्ण सृष्टि को युगों-युगों तक सामाजिक समरसता, सद्भाव, संस्कार और मानवता के प्रकाश से आलोकित करती रहेंगी।

CM योगी समेत कई नेताओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व की दी बधाई

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चैधरी समेत कई नेताओं ने शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर सिखों और प्रदेशवासियों को बधाई दी। गुरु ग्रंथ साहिब सिखों का पवित्र ग्रंथ है जिसे समुदाय जीवित गुरु के रूप में सम्मान …

Like us share us

CM योगी “PM मोदी ने भारत को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकाला, दुनिया में नई पहचान दिलाई”

लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र …

Like us share us

मलेशिया के PM से मिले PM मोदी, द्विपक्षीय बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई बात

नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम ने नयी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक की। वो 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आए हैं। इस बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार, डिजिटल टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर वगैरह के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के …

Like us share us

Hyderabad House: PM मोदी और अबू धाबी की द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने शनिवार को नयी दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर एक द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य अधिकारी …

Like us share us

PM मोदी और इथियोपिया PM अबी अहमद ने हैदराबाद हाउस में की द्विपक्षीय बैठक

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नयी दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इथियोपिया ब्रिक्स के नए सदस्य देशों में शामिल है और अबी अहमद शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नयी दिल्ली पहुंचे हैं। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत …

Like us share us

BRICS के मंच से PM मोदी ने की मांग, यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में हो रिफॉर्म

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मंच से वैश्विक संस्थाओं में सुधार की जरूरत को रेखांकित करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में बदलाव की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की कार्यप्रणाली में सुधार जरूरी है। प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स देशों से …

Like us share us

जी-7 समूह पर जमकर बरसे पुतिन: बोले- ब्रिक्स की आर्थिक ताकत उनसे कहीं ज्यादा, कैसे समझाया जीडीपी का आंकड़ा?

नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स बिजनेस फोरम में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों के आर्थिक दबदबे को खुली चुनौती दी। जी-7 समूह पर तीखा प्रहार किया। पुतिन ने कहा कि वर्तमान में पूरी दुनिया गहरे संरचनात्मक और व्यापक बदलावों के दौर से गुजर रही है। उन्होंने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया कि …

Like us share us

अवैध शराब के खिलाफ योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 3152 छापों में 8418 लीटर शराब बरामद.

अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए योगी सरकार के निर्देश पर प्रदेश में विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीमों ने प्रदेशभर में व्यापक कार्रवाई करते हुए 3152 स्थानों पर छापे मारे। इस दौरान 373 अभियोग पंजीकृत किए गए, जबकि …

Like us share us

आसमान में उड़ता ‘किला’ लेकर भारत आए पुतिन, कितना खास है रूस का ‘डूम्सडे प्लेन’?

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की, जिसमें व्यापार, निवेश और ऊर्जा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। पुतिन एक हाई-लेवल डेलीगेशन और कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली पहुंचे। पुतिन …

Like us share us

पीएम मोदी ने रखे कौन से तीन लक्ष्य? व्यापार बाधाओं लेकर से भारत के आर्थिक पुल का जिक्र.

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले शुक्रवार को ब्रिक्स बिजनेस फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत दुनिया के कई देशों के नेता शामिल हुए। फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में व्यापार बाधाएं बढ़ रही हैं, जबकि भारत आर्थिक पुल बना रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button