SP का मिशन-2022 अभियान शुरू, प्रयागराज में 15 हजार नए सदस्य बनाने का है लक्ष्‍य | Samajwadi Party

समाजवादी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में किसी प्रकार का जोखिम न उठाना पड़े, इसे लेकर अभी से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में जोड़ने पर जुट गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में साजिश के तहत काटे गए मतदाताओं को 15 जुलाई तक फार्म भरवाकर वोटर बनाने का लक्ष्य सेक्टर प्रभारियों को दिया गया है। करेली के एक गेस्ट हाऊस में शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के 45 सेक्टर प्रभारियों को 28 वार्डों में 15 हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है।

Samajwadi party mission 2022 - Home | Facebook

सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ का हुआ विस्तार

समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष राकेश वर्मा ने प्रकोष्ठ मे नए सदस्यों को जोड़ते हुए मनोनयन पत्र सौंपा। विजय मौर्या को महानगर उपाध्यक्ष, राजेश पटेल को महानगर सचिव संदीप पाल को कार्यकारीणी सदस्य बनाया गया। वहीं मो. इमरान को शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष, अर्जुन कुशवाहा को महासचिव व भीमसेन गुप्ता तथा मो. नदीम को सचिव नियुक्त किया गया। नन्हे खां शहर उत्तरी विधान सभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष बनाए गए।

समाजवादी पार्टी ने यूपी में बनाई 'मिशन 2022' की रणनीति, किया बड़ा ऐलान Samajwadi  Party makes Mission 2022 strategy in UP, makes big announcement - News  Nation

पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को बताने को कहा

महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता में करेली में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे लोगों से मुलाकात करें। उनको समाजवादी पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। साथ ही यह भी बताएं कि जब प्रदेश में सपा की सरकार थी तो जनता के हित में क्या-क्या कदम उठाए गए। महानगर महासचिव रवींद्र यादव रवि ने कहा कि सपा ने हमेशा जनता के हित के लिए कार्य किया है। बैठक में पूर्व विधायक हाजी परवेज़ अहमद, महेंद्र निषाद, पप्पू लाल निषाद, नंदलाल निषाद उर्फ नंदा, प्रभात कुमार, नमिता दास, सलामत उल्ला खाँ, हाजी अवैस हसन, महबूब उसमानी, मो. असद, मो. अज़हर, नेम यादव, अब्दुल समद, फज़ल खान, भोला पाल, राकेश वर्मा, सैफ फरीदी, सै. मो. अस्करी, जय भारत यादव आदि रहे।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *