उत्तर प्रदेशबाँदाबुंदेलखंडराज्यराष्ट्रीय

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने टीम के साथ किया ज़िला कारागार का निरीक्षण…

@आशीष सागर दीक्षित, बाँदा।

  • बाँदा सर्किट हाउस मे राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर एवं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान द्वारा मंडल कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

बांदा। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने आज प्रातः 9:30 बजे मंडल कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान के साथ कारागार मे महिला बंदियों व उनके बच्चों से भेंटकर बातचीत की है। गौरतलब है कि निरीक्षण के दौरान दोनों अध्यक्षों ने महिला बैरकों का भ्रमण कर वहां रह रही बंदी महिलाओं की स्थितियों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया है। उन्होंने बंदी-कैदी महिलाओं से संवाद कर उनके रहन-सहन, स्वास्थ्य, भोजन, विधिक सहायता और अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की है। वहीं महिलाओं के बच्चों से संवाद किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महिला बंदियों को न्यायोचित सुविधा, सुरक्षा एवं संवेदनशीलता के साथ रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही की स्थिति में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ज़िला कारागार के जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर व कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Like us share us

Related Articles

Back to top button