लखनऊ में दी कांटे की टक्कर, भाजपा की हुई जीत कैच वर्ड-जिपं अध्यक्ष पद चुनाव

-भाजपा की आरती को मिले 14 तो सपा की विजय लक्ष्मी के पाले में 11 वोट
– चुनाव में सपा का हंगामा, सदस्य को गायब करने का लगाया आरोप

लखनऊ,(आरएनएस)। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर सत्ताधारी पार्टी की आरती यादव ने अपने कब्जे में कर ली। आरती को 14 वोट मिले जबकि समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी विजय लक्ष्मी के पक्ष में 11 वोट पड़े। जिला पंचायत के कुल 25 वोट थे। वहीं, चुनाव में बेईमानी का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर हंगामा किया। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है, कि एक जिला पंचायत सदस्य अरुण रावत को दूसरे दल के प्रत्याशी समर्थकों ने गायब कर दिया है।उनका पता नहीं चल रहा है, साथ ही एक अन्य सदस्य को भी गायब करने का आरोप है। सपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के बाहर सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रदर्शन किया।वहीं चुनाव में सपा प्रत्याशी आरती रावत को 25 के मुकाबले 14 मत मिले हैं। जीत के बाद उन्हें जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने प्रमाण पत्र सौंप दिया है।

District Panchayat President election interesting in Unnao whoever wins the  President will be of BJP - जिला पंचायत चुनाव: उन्नाव में जीते चाहे जो  अध्यक्ष भाजपा का ही होगा, जानिए कैसे


      बता दें कि जिलाधिकारी कार्यालय में मतगणना सुबह ग्यारह बजे से शुरू होनी थी, लेकिन सुबह से ही भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा शुरू हो गया था। दोनों ही पक्ष चुनाव जीतने का दावा करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में बैरीकेडिंग लगाकर कलेक्ट्रेट आने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया था। भारतीय जनता पार्टी की आरती रावत और समाजवादी पार्टी की विजय लक्ष्मी के बीच पहले से ही रोचक मुकाबले की उम्म्मीद जताई जा रही थी। समाजवादी पार्टी के दस सदस्य चुनाव जीतकर आए थे। वहीं भाजपा ने त्रिस्तरीय चुनाव में भले ही अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन संगठन को उम्मीद थी कि निर्दलीय और दूसरी पार्टियों के सदस्य उनके ही पक्ष में वोट करेंगे।भाजपा ने जैसी रणनीति बनायी थी हुआ भी वैसा ही। आधा दर्जन निर्दलीयों के अलावा बहुजन समाज पार्टी समर्थित पांंच सदस्यों के वोट भी निशाने पर थे।

BJP Strategy BJP will expose the failures on completion of two and a half  years of government

प्रशासन पर सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाते हुए सपा विधायक अंबरीष पुष्कर और दूसरे नेता डीएम कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए पुलिस प्रशासन सदस्यों को धमकाकर वोटिंग करा रही है। देर शाम तक समाजवादी पार्टी के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के बाहर चुनाव में बेइमानी का आरोप लगाते हुए डटे थे।तो वहीं, सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन ने प्रशासन पर सदस्यों को गायब करने के आरोप लगाते हुए मामले में डीएम के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *