
नयी दिल्ली । रक्षा मंत्री रहते बालाकोट एयर स्टाइक हो या वित्त मंत्री रहते अनेक रिकॉर्ड तोड़ने की कहानी, निर्मला सीतारमण ने निर्णयों ने भारतीय राजनीति में एक नई लकीर खींची है। ठीक उसी तरह जैसे कांग्रेस समर्थक परिवार से निकलकर उन्होंने 2008 में भाजपा का दामन थामा और यहां से सीधे इतिहास बनाना शुरू कर दिया। 18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के मदुरै में जन्मी निर्मला सीतारमण का बचपन राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बीता क्योंकि उनके पिता रेलवे में काम करते थे, जिस कारण उनका स्थान बदलता रहता था। उन्होंने तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी रामासामी कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और नयी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए की डिग्री हासिल की। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में निर्मला सीतारमण का ग्लोबलाइजेशन पसंदीदा विषय था।

समाचार लेखों में जिक्र मिलता है कि निर्मला सीतारमण का परिवार कांग्रेस समर्थक था और उनकी शादी, जिस परिवार में हुई थी, वह परिवार भी कांग्रेस समर्थक था। हालांकि, जब निर्मला सीतारमण को अपने राजनीतिक करियर के बारे में फैसला लेना था, तो उन्होंने 2008 में भाजपा को चुना। इस पार्टी में वे तेजी से आगे बढ़ीं। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने उन्हें 2003 में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की सदस्य बनाया। वह 2005 तक एनसीडब्ल्यू की सदस्य रहीं। निर्मला सीतारमण एनसीडब्ल्यू सदस्य के तौर पर सुषमा स्वराज के संपर्क में आईं, जिन्होंने भाजपा में उनके नाम की सिफारिश की। एक साल बाद उन्होंने औपचारिक रूप से भाजपा को चुन लिया। 2010 में जब नितिन गडकरी पार्टी के अध्यक्ष थे, तब निर्मला सीतारमण को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। निर्मला उस प्रवक्ता टीम का हिस्सा थीं, जिसके प्रमुख रविशंकर प्रसाद थे। उन्होंने हर स्थिति में भाजपा का बचाव किया। 2014 के चुनावों में भाजपा की शानदार जीत के बाद निर्मला सीतारमण को स्वतंत्र प्रभार के साथ वाणिज्य मंत्रालय में राज्य मंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया था। सितंबर 2017 में निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्री बनाया गया। इंदिरा गांधी के बाद वह भारत की दूसरी महिला रक्षा मंत्री बनीं। इंदिरा गांधी ने दो बार इस पद पर कार्य किया था। रक्षा मंत्री के रूप में सीतारमण को रक्षा क्षेत्र में खरीद से संबंधित निर्णय लेने की प्रक्रिया को तेज करने का श्रेय दिया जाता है।तब, जेएनयू की ही एक पूर्व छात्रा यानी निर्मला सीतारमण देश की रक्षा मंत्री थीं। दूसरी बार, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनीं तो देश को भी निर्मला सीतारमण के रूप में पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री मिलीं, जो वर्तमान में भी इस पद पर काबिज हैं। वित्त मंत्री के तौर पर सीतारमण के नाम कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड दर्ज हैं। इंदिरा गांधी के पास अतिरिक्त प्रभार था लेकिन निर्मला सीतारमण देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं। उन्होंने लगातार नौ बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा, 1 फरवरी 2020 को उन्होंने 2 घंटे 42 मिनट का सबसे लंबा बजट भाषण दिया था। सिर्फ यही नहीं, साल 2019 में बजट दस्तावेजों के लिए पारंपरिक लाल श्बही-खाताश् की शुरुआत करने का श्रेय निर्मला सीतारमण को जाता है।
CM योगी “2017 से पहले छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी तत्कालीन सरकार”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्ववर्ती सरकार पर छात्रवृत्ति में सेंधमारी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2016-17 में अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति तक नहीं भेजी गई। तत्कालीन सरकार छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी। वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद पिछली बकाया छात्रवृत्ति भी विद्यार्थियों तक …
CM योगी से मिली स्टार्टअप को नई दिशा, इमरजेंसी हेल्थकेयर में तकनीक से बदलेगी तस्वीर
विजय कुमार निगम लखनऊ:- गंभीर बीमारी, दुर्घटना या किसी अन्य मेडिकल इमरजेंसी में शुरुआती पहला घंटा मरीज की जिंदगी के लिए बेहद अहम होते हैं। ऐसे समय में सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि घटना की जानकारी, एंबुलेंस की उपलब्धता, अस्पताल तक सूचना पहुंचने और मरीज के लिए जरूरी मेडिकल तैयारियां समय पर होना भी महत्वपूर्ण है। …
अमित शाह “BNS से बदलेगी न्याय व्यवस्था, पूर्ण क्रियान्वयन के बाद भारत आधुनिक प्रणालियों में होगा”
भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के पूर्ण क्रियान्वयन के बाद देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणालियों में शामिल होगी। शाह ने राज्य की राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र स्थित दशहरा मैदान में आयोजित गोपालक सम्मेलन को संबोधित करते …
कांग्रेस में शामिल होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य? यूपी चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज..!
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला तेज होता दिखाई दे रहा है। इसी बीच पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस में शामिल होने की खबर ने यूपी की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। शनिवार को उनके दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने और कांग्रेस के …
राहुल गांधी ने सत्याग्रह प्लेटफॉर्म किया लॉन्च, बोले-देशभर में लोग अपने हक की लड़ाई अकेले लड़ रहे हैं, हम देंगे मंच
प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आप, कहा- बंगला-गाड़ी नहीं लेने की बात थी, अब चॉपर से चलते हैं नेता
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को शनिवार को बड़ा झटका लगा। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान प्रियंका कक्कड़ ने आम आदमी पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, ष्मुझे वही पुरानी …
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS और 23 PCS अफसरों के तबादले, जौनपुर-मऊ के CDO भी बदले
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए। नई तैनाती में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अपर जिलाधिकारी (एडीएम), कुलसचिव और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई …
भारत के ‘नए हीरो कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल का सलाम, मुंबई में लगाया बड़ा बिलबोर्ड
मुंबई । फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में संकट के दौरान सूझबूझ और साहस दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल ने खास सम्मान दिया है। मुंबई में इजरायल के महावाणिज्य दूतावास ने कैप्टन स्मित के सम्मान में बड़े-बड़े बिलबोर्ड लगाए हैं। इजरायल के कॉन्सल जनरल यानिव रेवाच ने …





