Editor's PickMain Storiesताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

नितिन नबीन की नई BJP टीम का ऐलान..!

अनिल बलूनी पहले की तरह पार्टी के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे। वहीं बीएल संतोष राष्ट्रीय संगठन महासचिव के पद पर यथावत रहेंगे। इससे संगठन में निरंतरता बनाए रखने का संकेत माना जा रहा है। नितिन नबीन के भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद से ही उनकी राष्ट्रीय टीम के गठन को लेकर लगातार चर्चा थी।

नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। करीब सात महीने पहले पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद नबीन की टीम का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। नई टीम में कई पुराने चेहरों को बरकरार रखने के साथ कुछ प्रमुख नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है, जबकि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है नितिन नबीन की नई टीम में स्मृति ईरानी की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अमेठी की पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुकीं ईरानी को पार्टी संगठन में महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वह राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के कामकाज में अहम भूमिका निभाएंगी। नई टीम में कुल आठ राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं। इनमें सुनील बंसल, विनोद तावड़े, बिप्लब देव, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया शामिल हैं। भाजपा ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता राम माधव की भी संगठन में वापसी हुई है। उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राम माधव पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। नई टीम में कुल 11 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें वसुंधरा राजे, राम माधव, तीरथ सिंह रावत, बैजयंत जय पांड्या, रेखा वर्मा, डी. पुरंदेश्वरी, वी. नरेंद्र भाई दोषी, लाल सिंह आर्या, एम. नागराज, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर शामिल हैं। नई राष्ट्रीय टीम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें राजेश अग्रवाल की जगह पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं राजेश मंगल को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। संगठन के स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण पदों में बदलाव नहीं किया गया है।करीब सात महीने बाद पार्टी ने नई टीम की घोषणा की है। नई टीम में अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के साथ अलग-अलग राज्यों के नेताओं को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। पार्टी के सामने अगले कुछ वर्षों में कई महत्वपूर्ण चुनावी चुनौतियां हैं। ऐसे में राष्ट्रीय संगठन में नई नियुक्तियों को भाजपा की आगामी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का गठन ऐसे समय हुआ है, जब पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने में जुटी है। उत्तर प्रदेश भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण राज्य है। ऐसे में राष्ट्रीय संगठन में किए गए बदलावों के जरिए पार्टी चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और राज्यों में समन्वय को मजबूत करना चाहती है। नई टीम के सामने संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की चुनौती होगी। खास तौर पर उत्तर प्रदेश के अलावा उन राज्यों पर भी पार्टी का ध्यान रहेगा, जहां आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने हैं।

राजस्व सेवाओं में बड़ा बदलाव, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र बनवाना हुआ आसान; जमीन बंटवारे का काम भी ऑनलाइन होगा.

ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के लिए ईडब्ल्यूएस पोर्टल, भूमि अभिलेखों को सरल और सटीक बनाने के लिए सरलीकृत खतौनी तथा राजस्व संहिता की धारा 116 के तहत भूमि विभाजन के मामलों के ऑनलाइन निस्तारण के लिए नया पोर्टल शुरू किया गया है। राजस्व परिषद की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने शुक्रवार को आंबेडकर …

Like us share us

बच्चों के हक के राशन में गड़बड़ी पर योगी सरकार का कड़ा प्रहार

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सरकारी खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में लापरवाही के खिलाफ एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। सीतापुर में सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था के तहत मिड-डे मील का राशन संबंधित उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) तक नहीं पहुंचाए जाने के मामले में खाद्य एवं रसद मंत्री …

Like us share us

CM योगी “वोट बैंक के लिए समाज बांटने वालों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती माफिया के सामने”

विजय कुमार निगम वाराणसी:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग वोट बैंक के लिए समाज को जातीय आधार पर बांटने और विभाजन की राजनीति करने का प्रयास करते हैं, लेकिन जब दुर्दान्त माफिया और अपराधियों पर कार्रवाई की बात आती है तो इनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। वे मौन हो जाते हैं। भले …

Like us share us

अखिलेश के दौरे पर प्रशासन की रोक? बोले- निष्पक्ष जांच से सामने आए सच्चाई

बुलंदशहर । समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव का 11 सितंबर का प्रस्तावित दौरा हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की अनुमति न मिलने की वजह से रद्द हो गया है। सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने बताया कि अखिलेश का 11 सितंबर का प्रस्तावित कार्यक्रम हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति न मिलने की वजह से स्थगित हो गया …

Like us share us

सिद्धार्थ के संन्यास के बाद आकाश आनंद को मायावती ने पार्टी से किया पूरी तरह अलग

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के फैसले को देर आयद, दुरुस्त आयद वाला कदम बताया और आकाश को पार्टी से पूरे तौर से मुक्त करने का भी ऐलान कर दिया। सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने …

Like us share us

गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर में 13 सितंबर को बनेगा शादी का रिकॉर्ड, एक ही दिन 400 से ज्यादा जोड़े लेंगे सात फेरे

त्रिशूर । केरलम के त्रिशूर जिले में स्थित प्रसिद्ध गुरुवायूर श्री कृष्ण मंदिर में 13 सितंबर को 400 से जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे। मंदिर प्रबंधन ने वीरवार को बताया कि अब तक शादियों के लिए 409 आवेदन आ चुके हैं। यह दिन मलयालम माह चिंगम का अंतिम रविवार है, जिसे विवाह के लिए …

Like us share us

PM मोदी से मिले आगा खान पंचम, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

नयी दिल्ली इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और दोनों ने कृषि एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में श्आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्कश् (एकेडीएन) के साथ भारत की साझेदारी पर चर्चा की। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के निमंत्रण के बाद प्रिंस खान …

Like us share us

जब भारत ने संभाली BRICS की मेजबानी, मनमोहन सिंह ने दिया था बड़ा आइडिया, कांग्रेस ने बताया पूरा इतिहास

(नयी दिल्ली) नयी दिल्ली कांग्रेस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले बृहस्पतिवार को इस समूह के गठन के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने पहली बार 2012 में शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी और उस दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ब्रिक्स विकास बैंक बनाने का विचार रखा था। पार्टी महासचिव …

Like us share us

PM मोदी का अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन में बड़ा संदेश “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य..”

नयी दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीरवार को कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित सुरक्षित और सतत अंतरिक्ष क्षेत्र का समर्थन करता है। उन्होंने कहा, अंतरिक्ष की संभावनाएं असीमित हैं और हमारी जिम्मेदारी सामूहिक है। पेरिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने फ्रांस और अन्य …

Like us share us

कलकत्ता हाईकोर्ट ने श्रीरामपुर में ममता बनर्जी की बैठक को सशर्त मंजूरी दी, रैली की अनुमति नहीं मिली..!

कोलकाता । कलकत्ता हाईकोर्ट की सिंगल-जज बेंच ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शुक्रवार को हुगली जिले के श्रीरामपुर में होने वाले एक राजनीतिक कार्यक्रम को सशर्त मंजूरी दे दी। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस गुट ने शुक्रवार को श्रीरामपुर में एक राजनीतिक कार्यक्रम की योजना बनाई है, …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button