
उज्जैन । श्री महाकालेश्वर मंदिर में आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि (गुरु पूर्णिमा) पर बुधवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई। इस अलौकिक दृश्य के साक्षी बनने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बुधवार तड़के भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेने के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा महाकाल के कपाट खोले गए। दिव्य शृंगार और भस्म आरती के बाद जैसे ही श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन हुए, पूरा मंदिर परिसर ष्जय श्री महाकालष् के उद्घोष से गूंज उठा। मंदिर परिसर घंटियों, शंखध्वनि और मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो उठा।महाकाल मंदिर के पट खुलने के साथ ही मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर, और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बाबा महाकाल का भांग से शृंगार किया गया। सूर्य, चंद्रमा और बेल पत्र से सजकर बाबा भक्तों को दर्शन दिए। महाकाल मंदिर के पुजारी ने महाआरती संपन्न कराई।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। अपने आराध्य देव के दर्शन पाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीती रात से ही कतारबद्ध थे। पहले महाकाल को श्मशान की राख अर्पित की जाती थी, लेकिन अब विशेष रूप से कपिला गाय के गोबर और औषधीय जड़ी-बूटियों से तैयार भस्म का उपयोग होता है। भस्म आरती के दौरान पुरुषों के लिए पारंपरिक धोती-सोला और महिलाओं के लिए साड़ी पहनना अनिवार्य है। बाबा महाकाल की आरती देश-विदेश में मशहूर है, जिसे देखने के लिए जनसामान्य से लेकर बड़ी हस्तियां भी आती हैं। इस दौरान मंदिर के आसपास व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है।
लखनऊ में AI City के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को आधुनिक तकनीक और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में लखनऊ एआई सिटी परियोजना पर काम आगे बढ़ रहा है। इस परियोजना की परिकल्पना प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इकोसिस्टम को विकसित करने, तकनीक आधारित कंपनियों को प्रोत्साहित करने और निवेश के …
विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ जी का विशिष्ट पूजन-अनुष्ठान किया। विशेष पारंपरिक परिधान में मुख्यमंत्री योगी ने गोरक्षपीठ की परंपरा का अनुसरण करते हुए मंगलवार सुबह विधि-विधान से महायोगी गोरखनाथ जी की पूजा-आराधना कर चराचर जगत के कल्याण की …
कांग्रेस ने UP के लिए 150 सीटों की योजना तैयार की, प्रियंका गांधी ने संभाली कमान
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 150 से अधिक सीटों की सूची तैयार की है, जिसकी निगरानी प्रियंका गांधी वाड्रा कर रही हैं। पार्टी अब इन सीटों को लेकर समाजवादी पार्टी के साथ बातचीत करेगी। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया है कि गठबंधन में सीटों का बंटवारा केवल जीत की …
बिक्रमजीत के परिजनों से मिले Amit Shah, 2029 तक नशा खात्मे का दोहराया संकल्प
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के गुरदासपुर में मृतक बिक्रमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात की। ग्रामीणों के अनुसार नशे के कारोबार का विरोध करने पर बिक्रमजीत की हत्या कर दी गई थी। शाह ने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए मामले की CBI जांच कराने और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। केंद्रीय …
राजनाथ सिंह ने SCO शिखर सम्मेलन में कहा “आतंकवाद पर कोई दोहरा मापदंड नहीं होगा”
दुशान्बे में SCO बैठक को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर दोहरे मानदंड समाप्त करने का आह्वान किया। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को फंडिंग और पनाह देने वाले पूरे इकोसिस्टम को मिलकर खत्म करना होगा, क्योंकि यह व्यापार और विकास के लिए …
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो मुंबई, एस जयशंकर से बातचीत वार्ता
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो तीन दिवसीय यात्रा पर मुंबई पहुंचे हैं। इस दौरान वह विदेश मंत्री एस. जयशंकर से द्विपक्षीय व्यापार समझौते, ऊर्जा सुरक्षा, रक्षा और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। रुबियो 26/11 स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और गुजरात के जामनगर में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। अमेरिकी …
मुख्यमंत्री योगी “नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं”
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो समाज जगत जननी मां भगवती का उपासक है, वहां नारी गरिमा के विपरीत आचरण की कोई जगह नहीं हो सकती। सनातन परंपरा ने सदैव मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा को सर्वोच्च स्थान दिया है। नवरात्रि में कन्याओं का पूजन इसी भाव का प्रतीक है। …
बेटियों के पांव पखार मुख्यमंत्री योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मातृ शक्ति के प्रति अगाध श्रद्धा रखने और उनके सम्मान व स्वावलंबन के लिए अनेक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने वाले मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि पर गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुरूप कन्या पूजन किया। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित इस अनुष्ठान में गोरक्षपीठाधीश्वर ने नौ …
दसवीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मेधावियों को मुफ्त कोचिंग
विजय कुमार निगम लखनऊ:- दसवीं में गणित और विज्ञान में हासिल किए गए अंक अब मेधावी विद्यार्थियों के लिए इंजीनियर या डॉक्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर बन सकते हैं। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में पढ़ रहे विद्यार्थियों को जेईई और …




