Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

विजय कुमार निगम गोरखपुर:- गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ जी का विशिष्ट पूजन-अनुष्ठान किया। विशेष पारंपरिक परिधान में मुख्यमंत्री योगी ने गोरक्षपीठ की परंपरा का अनुसरण करते हुए मंगलवार सुबह विधि-विधान से महायोगी गोरखनाथ जी की पूजा-आराधना कर चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की। 

           विशिष्ट पूजन की शुरुआत गोरखनाथ मंदिर में शक्तिपीठ से हुई, जहां शारदीय नवरात्र प्रतिपदा से ही जगतजननी आदिशक्ति की आराधना के अनुष्ठान चल रहे थे। शक्तिपीठ में वेदी पूजन तथा लोकमंगल की प्रार्थना करने के बाद श्री योगी मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ व अन्य साधु-संतों के साथ, संस्कृत विद्यापीठ के आचार्यगण व वेदपाठी छात्रों के वैदिक मंत्रोच्चार, शंख, डमरू, घंट, तुरही की गूंज के बीच गुरु गोरखनाथ जी के मुख्य मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे। यहां उन्होंने नाथपंथ के विधान से महायोगी गोरखनाथ जी की विशिष्ट पूजा की। विविध पूजन सामग्री के साथ शक्तिपीठ की वेदी पर उगाए गए जौ के जवारे चढ़ाए, आरती उतारी और हाथ से चंवर झुलाकर श्रद्धासेवा अर्पित की।

           गुरु गोरखनाथ जी की विधिवत आराधना करने के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर में अखंड ज्योति, समस्त देव विग्रहों, नाथपंथ के मनीषियों के विग्रहों, अखंड धूना, यज्ञशाला, भीम सरोवर का विशिष्ट पूजन किया। उन्होंने करबद्ध होकर महायोगी गोरखनाथ जी और सभी देव विग्रहों की परिक्रमा भी की। पूजन के क्रम में गोरक्षपीठाधीश्वर अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज सहित अन्य संतों की समाधि स्थल पर भी पहुंचे। उन्होंने अपने गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ जी महाराज, दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ महाराज, योगिराज बाबा गंभीरनाथ जी महाराज आदि मनीषियों की प्रतिमा समक्ष शीश नवाया और विधिवत पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान नाथपंथ के परंपरागत विशेष वाद्य यंत्र नागफनी, शंख, ढोल, घंट, डमरू, तुरही और बैंड बाजे की गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्ति तरंगों से झंकृत हो रहा था। विजयादशमी के विशिष्ट पूजन में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों के सुखमय, शांतिमय और समृद्धिमय जीवन की कामना की।

        गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी के विशिष्ट पूजन के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर की गोशाला में गोपूजन किया और गोमाता को श्रद्धाभाव से गुड़ खिलाकर उनकी सेवा की। गोसेवा के दौरान वह गोवंश को दुलारते भी रहे। उन्होंने भीम सरोवर में मछलियों को भी लाई खिलाई। 

लखनऊ में AI City के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को आधुनिक तकनीक और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में लखनऊ एआई सिटी परियोजना पर काम आगे बढ़ रहा है। इस परियोजना की परिकल्पना प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इकोसिस्टम को विकसित करने, तकनीक आधारित कंपनियों को प्रोत्साहित करने और निवेश के …

Like us share us

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

विजय कुमार निगम गोरखपुर:- गोरखनाथ मंदिर में विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ जी का विशिष्ट पूजन-अनुष्ठान किया। विशेष पारंपरिक परिधान में मुख्यमंत्री योगी ने गोरक्षपीठ की परंपरा का अनुसरण करते हुए मंगलवार सुबह विधि-विधान से महायोगी गोरखनाथ जी की पूजा-आराधना कर चराचर जगत के कल्याण की …

Like us share us

कांग्रेस ने UP के लिए 150 सीटों की योजना तैयार की, प्रियंका गांधी ने संभाली कमान

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 150 से अधिक सीटों की सूची तैयार की है, जिसकी निगरानी प्रियंका गांधी वाड्रा कर रही हैं। पार्टी अब इन सीटों को लेकर समाजवादी पार्टी के साथ बातचीत करेगी। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया है कि गठबंधन में सीटों का बंटवारा केवल जीत की …

Like us share us

बिक्रमजीत के परिजनों से मिले Amit Shah, 2029 तक नशा खात्मे का दोहराया संकल्प

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के गुरदासपुर में मृतक बिक्रमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात की। ग्रामीणों के अनुसार नशे के कारोबार का विरोध करने पर बिक्रमजीत की हत्या कर दी गई थी। शाह ने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए मामले की CBI जांच कराने और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। केंद्रीय …

Like us share us

राजनाथ सिंह ने SCO शिखर सम्मेलन में कहा “आतंकवाद पर कोई दोहरा मापदंड नहीं होगा”

दुशान्बे में SCO बैठक को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर दोहरे मानदंड समाप्त करने का आह्वान किया। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को फंडिंग और पनाह देने वाले पूरे इकोसिस्टम को मिलकर खत्म करना होगा, क्योंकि यह व्यापार और विकास के लिए …

Like us share us

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो मुंबई, एस जयशंकर से बातचीत वार्ता

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो तीन दिवसीय यात्रा पर मुंबई पहुंचे हैं। इस दौरान वह विदेश मंत्री एस. जयशंकर से द्विपक्षीय व्यापार समझौते, ऊर्जा सुरक्षा, रक्षा और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। रुबियो 26/11 स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और गुजरात के जामनगर में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। अमेरिकी …

Like us share us

मुख्यमंत्री योगी “नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं”

विजय कुमार निगम  गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो समाज जगत जननी मां भगवती का उपासक है, वहां नारी गरिमा के विपरीत आचरण की कोई जगह नहीं हो सकती। सनातन परंपरा ने सदैव मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा को सर्वोच्च स्थान दिया है। नवरात्रि में कन्याओं का पूजन इसी भाव का प्रतीक है। …

Like us share us

बेटियों के पांव पखार मुख्यमंत्री योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मातृ शक्ति के प्रति अगाध श्रद्धा रखने और उनके सम्मान व स्वावलंबन के लिए अनेक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने वाले मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि पर गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुरूप कन्या पूजन किया। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित इस अनुष्ठान में गोरक्षपीठाधीश्वर ने नौ …

Like us share us

दसवीं के अंकों से खुलेगा डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता, योगी सरकार में मेधावियों को मुफ्त कोचिंग

विजय कुमार निगम लखनऊ:- दसवीं में गणित और विज्ञान में हासिल किए गए अंक अब मेधावी विद्यार्थियों के लिए इंजीनियर या डॉक्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर बन सकते हैं। योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में पढ़ रहे विद्यार्थियों को जेईई और …

Like us share us

Russia ने फिर किया बड़ा मिसाइल हमला..!

कीव । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि अब हमें अपने बचाव के लिए सहयोगियों से मदद भी नहीं मिल रही है। हमले की चेतावनी पहले से नहीं मिलने के कारण यूक्रेन को एक बार फिर भारी तबाही का सामना करना पड़ा। रविवार रात रूस ने कीव को निशाना बनाते हुए 16 बैलिस्टिक …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button