
नयी दिल्ली । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को एक जनहित याचिका (पीआईएल) दाखिल की गई है। यह याचिका मीडिया रिपोर्टों को आधार बनाकर दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) से जुड़े कई अहम फैसले अन्य दो चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना लिए गए थे। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि ऐसे सभी फैसलों को गैरकानूनी घोषित किया जाए और मूल फॉर्म-6 को फिर से लागू किया जाए। याचिका में यह भी मांग की गई है कि इस बात की एसआईटी जांच कराई जाए कि आखिर 13 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कैसे हटाए गए।

याचिकाकर्ता का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में नाम हटना सामान्य बात नहीं है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जनहित याचिका में आरपी एक्ट के तहत ड्यूटी के दौरान किए गए उल्लंघनों के लिए कई अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की भी मांग की गई है। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ-साथ मनीष गर्ग, आईएएस एवं डिप्टी ईसी और ईसीआई की आईटी हेड सीमा खन्ना के नाम शामिल हैं। याचिका में कहा गया है कि इन अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन किया है, इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। इसी बीच चंडीगढ़ में सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। भारी सुरक्षा के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। पुलिस ने कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया। कांग्रेस का आरोप है कि मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल में लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जा रहे हैं। पार्टी ने कहा है कि जब तक सीईसी इस्तीफा नहीं देते, उनका विरोध जारी रहेगा।
यूपी के 50 लाख LPG उपभोक्ताओं पर सब्सिडी बंद होने का खतरा, लास्ट डेट से पहले ई-केवाईसी कराना अनिवार्य
रसोई गैस सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ लेने वाले प्रदेश के पचास लाख उपभोक्ताओं को केवाईसी न कराना महंगा पड़ सकता है। इंडियन आयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) के 50 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने अब तक अपनी केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है। गैस कंपनियों की ओर से लगातार …
CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों की बैठक, फॉर्म-6 डिक्लेरेशन को बताया सही
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों (सुखबीर सिंह संधू व विवेक जोशी) के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद चुनाव आयोग ने आंतरिक असहमति और वोटर लिस्ट से जुड़े विवादों पर बिंदुवार स्पष्टीकरण जारी किया है। आयोग ने कहा कि किसी लोकतांत्रिक संस्था के भीतर विचार-विमर्श, आपत्तियां और सुझाव आना सामान्य …
भजन क्लबिंग में दिखे प्रधानमंत्री मोदी, क्या है भक्ति और कॉन्सर्ट के मेल का ये नया ट्रेंड?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित एक भजन क्लबिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ भजन का आनंद लिया। ये आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले जनवरी में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी भजन क्लबिंग का …
केदारनाथ यात्रा दो दिन के लिए रोकी गई, जिलाधिकारी ने जारी किए आदेश, हेली सेवा भी रही बंद
मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने केदारनाथ धाम यात्रा को शनिवार दोपहर से 27 सितंबर तक स्थगित करने के आदेश जारी किए हैं। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। खराब मौसम के चलते शनिवार को केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा भी संचालित नहीं हुई। …
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुनावी तैयारियों के बीच भेंट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली दौरे पर हैं। अपने इस दौरै पर उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिरोजाबाद के ODOP ग्लासवर्क से निर्मित भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की। दोनों नेताओं …
‘वह रायबरेली-अमेठी जाएंगे तो हम भी जा सकते हैं कन्नौज-इटावा’, सपा प्रमुख के दौरे पर अजय राय का पलटवार
यूपी में बारिश और आकाशीय बिजली पर सीएम योगी सख्त, रेड-ऑरेंज जोन अलर्ट पर, 24 घंटे में सहायता के निर्देश
प्रदेश में खराब मौसम व लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए प्रदेश सरकार ने मौसम पूर्वानुमान व चेतावनी के हवाले से रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के जिलाधिकारियों को सतर्क किया है। आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि डीएम फील्ड में …
मुख्यमंत्री योगी: उ.प्र. के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार
विजय कुमार निगम ग्रेटर नोएडा:-उत्तर प्रदेश के परंपरागत हुनर से लेकर आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग तक की ताकत शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में दुनिया के सामने दिखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उ.प्र. इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया। इस बार 90 देशों से 600 से अधिक विदेशी …





