
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को असम के सांसदों से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और पवित्र मार्गेरिटा ने बैठक में उन्होंने राज्य में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ष्असम के सांसदों से मुलाकात की और राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। केंद्र सरकार प्रभावित लोगों की मदद के लिए असम सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। मैं सभी लोगों की सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि असम भारी बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। इस बाढ़ से कई जिले प्रभावित हुए हैं, बड़े इलाकों में पानी भर गया है और लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है। बाढ़ प्रभावित कई इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी हैं।

हजारों लोग अपने घरों से विस्थापित होकर राज्य प्रशासन की ओर से बनाए गए राहत शिविरों में रह रहे हैं। बाढ़ के प्रभाव को कम करने के लिए केंद्र और असम सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री ने राज्य को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) समेत कई केंद्रीय एजेंसियां राहत और बचाव कार्यों में राज्य प्रशासन की मदद कर रही हैं। ये एजेंसियां फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत सामग्री पहुंचाने का काम कर रही हैं। असम सरकार प्रभावित परिवारों को भोजन, पीने का पानी, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करा रही है। साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में खराब हुई सड़कों, बिजली व्यवस्था और संचार सेवाओं को फिर से बहाल करने का काम भी किया जा रहा है। अधिकारी तटबंधों की स्थिति और नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रख रहे हैं। राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे संवेदनशील इलाकों में दोबारा बाढ़ आने की आशंका बढ़ गई है। माना जा रहा है कि सांसदों ने प्रधानमंत्री को बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति और चल रहे राहत कार्यों की जानकारी दी है। साथ ही, उन्होंने प्रभावित जिलों में बचाव, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए केंद्र सरकार से लगातार मदद की मांग की है। केंद्र सरकार ने एक बार फिर कहा है कि वह बाढ़ प्रभावित लोगों को समय पर राहत और पुनर्वास सहायता पहुंचाने के लिए असम सरकार को हर जरूरी मदद देती रहेगी।
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर बरेली अव्वल, रामपुर को मिला तीसरा स्थान
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों से प्रदेश में सुशासन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का असर धरातल पर साफ देखा जा सकता है। सीएम डैशबोर्ड की अक्टूबर माह की समग्र रैंकिंग में एक बार फिर बरेली ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त …
मुख्यमंत्री योगी “बुलडोजर अब उ.प्र. का ब्रांड, यहां बनेगा तो देश विदेश में मांग खुद बढ़ेगी”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज की जगह अब कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति और बुलडोजर की कार्रवाई ने उ.प्र. को निवेश का प्रमुख केंद्र बना दिया है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर अब उ.प्र. का ब्रांड बन …
भारतीय कंपनियों का एआई डेटा अब देश में ही होगा प्रोसेस, ओपनएआई ने शुरू की नई सुविधा
नयी दिल्ली । कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओपनएआई ने बृहस्पतिवार को भारत में अपने एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) के लिए एआई अनुरोधों का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण शुरू करने की घोषणा की। इससे पात्र कंपनियां और डेवलपर उसके जीपीटी-6 लूना मॉडल पर आधारित चुनिंदा कार्यों का प्रसंस्करण देश के भीतर ही कर …
प्रियंका गांधी “BJP-RSS ने सोनिया गांधी को लेकर झूठ फैलाया, अब सामने आ रहा सच”
वायनाड । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने उनकी मां एवं पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में हमेशा झूठ फैलाए और अब जब वह अपने संस्मरण के जरिये अपनी बात रख रही हैं, तो उसे झूठा बताया जा …
कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर
श्रीनगर । कश्मीर के ऊंचाई वाले कई इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई है। इसके कारण दिन के तापमान में कई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसे पर्यटन स्थलों समेत …
कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर चला बुलडोजर, केएमसी ने फुटपाथ से हटाया बांस का अस्थायी ढांचा
कोलकाता । कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के कर्मचारियों ने कोलकाता पुलिस की मदद से गुरुवार को ममता-तृणमूल कांग्रेस महासचिव और डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित आवास के सामने बना अस्थायी बांस का ढांचा हटा दिया। अस्थायी बांस के ढांचे को हटाने की प्रक्रिया बुधवार शाम को तृणमूल …
Kia इंडिया आंध्र प्रदेश में 2 अरब डॉलर करेगी निवेश
विशाखापत्तनम । किआ इंडिया 2 अरब डॉलर के निवेश से आंध्र प्रदेश में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगी। इससे देश में करीब 12,000 नई नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। यह बयान गुरुवार को किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्वांगगु ली ने दिया। यहां सीआईआई पार्टनरशिप समिट में बोलते हुए, ली ने …
भारत के रिन्यूएबल एनर्जी अभियान से हुई 100 अरब डॉलर की बचत
नयी दिल्ली । भारत के रिन्यूएबल एनर्जी अभियान ने देश को ईंधन आयात में 100 अरब डॉलर से ज्यादा की बचत कराई है। यह रकम भारतीय रुपये में करीब 9.4 लाख करोड़ रुपए होती है। यह जानकारी इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) की इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी मार्केट रिपोर्ट 2026 में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, …




