
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी इच्छा है कि आईआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पदक और पुरस्कार पाने वालों में लड़कियां भी शामिल हों। उन्होंने अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने में महिलाओं की अधिक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में स्नातक छात्रों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, क्योंकि आप सिर्फ एक डिग्री नहीं ले रहे हैंय आप देश के लिए बहुत कुछ करने के सपने लेकर यहां से जा रहे हैं।

अपनी उपलब्धियों के लिए पदक और पुरस्कार पाने वाले छात्रों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, अगर एक-दो बेटियां भी होतीं तो और भी अच्छा होता। माफ कीजिए। सिर्फ एक-दो क्यों? उनकी संख्या और ज्यादा होनी चाहिए थी। पढ़ाई-लिखाई में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए, प्रधानमंत्री ने मेधावी छात्रों को संस्थान के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किए, जिनमें राष्ट्रपति स्वर्ण पदक, निदेशक स्वर्ण पदक, शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक और परफेक्ट टेन स्वर्णपदक शामिल थे। समारोह के दौरान 587 पीएचडी शोधार्थियों समेत 3,000 से ज्यादा स्नातकों को डिग्री प्रदान की गयी। प्रधानमंत्री ने आईआईटी दिल्ली के सोनीपत परिसर में स्थापित एआई-संचालित उच्च-प्रदर्शन सुपरकंप्यूटिंग सुविधा श्परम प्रज्ञाश् का भी उद्घाटन किया। उम्मीद है कि यह अत्याधुनिक सुविधा कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा साइंस, उन्नत कंप्यूटिंग और अंतःविषय अनुसंधान क्षमताओं के क्षेत्रों में संस्थान की क्षमताओं को काफी बढ़ाएगी।
देश पर मंडरा रहा खतरा!: भारत में कभी भी तबाही मचा सकती हैं 2500 ग्लेशियर झीलें, 27 राज्यों पर बाढ़ का साया
हिमालय में भोटेकोशी बाढ़ की असली वजह का खुलासा, नेपाल में तीन दिन बाद क्या होगा?
बुधवार को नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई भयानक बाढ़ ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली और हजारों को बेघर कर दिया। इसके बाद रसुवा और नुवाकोट, धाडिंग, चितवन, तनहुं, गोरखा और नवलपरासी ईस्ट जैसे जिलों से शव बरामद किए गए हैं। ‘द काठमांडू पोस्ट’ के अनुसार, वैज्ञानिक और जलवायु विशेषज्ञ …
यूपी में मनेगा ईको-फ्रेंडली रक्षाबंधन: भाई-बहन साथ लगाएंगे पेड़, पौधों को राखी बांधकर लेंगे सुरक्षा का संकल्प
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश में वनाच्छादन बढ़ाने की पहल रंग ला रही है। वन विभाग की पहल पर रक्षाबंधन पर भाई-बहन के रिश्ते को और प्रगाढ़ता देते हुए पौधरोपण कराया जाएगा। रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लेंगे। ‘पौधरोपण महायज्ञ-2026’ के तहत (28 अगस्त, शुक्रवार) को सभी वन प्रभागों …
5 साल, 53 कोर्स और 2 राष्ट्रपतियों का दौरा: ‘नॉलेज सिटी’ की ओर गोरखपुर, शिक्षा-चिकित्सा का नया हब बना MGUG
स्थापना के महज पांच वर्षों के भीतर ही महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (MGUG) ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई क्रांति ला दी है। कुलाधिपति और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘नॉलेज सिटी 2032’ विजन को धरातल पर उतारते हुए, यह विश्वविद्यालय आज उच्च, विशिष्ट और रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख …
5 लाख का कर्ज और मेहनत का जज्बा: अमेठी में ‘परमजीत ऑटो गैरेज’ बना मिसाल, सीएम योगी की नीति से संवर रहा भविष्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं और छोटे उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़कर ‘आत्मनिर्भर यूपी’ के संकल्प को लगातार मजबूती दे रही है। इस दिशा में ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ (सीएम-युवा) एक गेम-चेंजर योजना बनकर उभरी है। अमेठी जिले के जगापुर क्षेत्र की रहने वाली रूपाली देवी की सफलता की …
अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया दुकानदार, बोले- जेपी को बेचने वाली पार्टी BJP को भी बेच देगी
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी को दुकानदार की संज्ञा दी। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ मीडिया से भी वार्ता की। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार नहीं दुकानदार …
जालसाजी पर CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी कार्रवाई, कानपुर देहात में दो पावर प्रोजेक्ट्स को दी गई जमीन का आवंटन रद.
उत्तर प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को निर्बाध करने में लगी योगी आदित्यनाथ सरकार ने कानपुर देहात के दो बड़े प्रोजेक्ट में अनावश्यक विलंब और लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने दो प्राइवेट कंपनियों की जमीन का आवंटन रद कर दिया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने कानपुर देहात की भोगनीपुर तहसील में थर्मल पावर …
UP स्टार्टअप नीति 2026 पुस्तिका का विमोचन, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- हमारी पॉलिसी से लोगों के सपनों को मिल रही उड़ान.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोक भवन में राज्य की स्टार्टअप नीति-2026 की पुस्तिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही स्टार्टअप मिशन पोर्टल का शुभारंभ भी किया। उन्होंने 107 स्टार्टअप को 3.42 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने सात स्टार्टअप संचालित करने वाले उद्यमियों को सम्मानित भी किया। …
यूपी चुनाव में ‘महिला वोट बैंक’ क्यों अहम?: फ्री बस सेवा से लेकर 40 हजार तक के दावे, जानें सपा-भाजपा का प्लान
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। जातीय समीकरणों को साधने के साथ अब महिला वोट बैंक भी सियासी दलों के एजेंडे में प्रमुखता से उभर रहा है। हाल के चुनावों में महिलाओं की बढ़ती चुनावी भागीदारी और उनके वोट से बदले समीकरणों ने …




