PM मोदी की मां हीराबा नहीं रहीं,मोदी ने मां को मुखाग्नि दी | Latest News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा शुक्रवार सुबह 9:26 बजे पंचतत्व में विलीन हो गईं। नरेंद्र मोदी ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम सफर के दौरान वे मां की पार्थिव देह कंधे पर लेकर गांधी नगर स्थित घर से निकले। यात्रा के दौरान वे शव वाहन में ही पार्थिव देह के करीब बैठे रहे। हीराबा मोदी का शुक्रवार तड़के 3:30 बजे यूएन मेहता अस्पताल में निधन हुआ। वे 100 साल की थीं। मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कफ की शिकायत भी थी। मोदी ने खुद ही निधन की जानकारी ट्वीट के जरिए दी। इसके बाद सुबह 7:45 बजे अहमदाबाद पहुंचे। यहां से वे सीधे धीनगर के रायसण गांव में भाई पंकज मोदी के घर गए। पार्थिव देह यहीं रखी गई थी। मोदी के पहुंचते ही अंतिम यात्रा शुरू हुई। सेक्टर-30 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

मोदी ने अपना कोई तय कार्यक्रम रद्द नहीं किया। वे अंतिम संस्कार के बाद सीधे अहमदाबाद स्थित राजभवन गए। वे यहीं से बंगाल में हो रही राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में वर्चुअली जुड़ें। उन्होंने हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली वंदे भारत की शुरुआत की। सुबह 6.02- PM मोदी ने ट्वीट कर हीराबा के निधन की जानकारी दी। शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।

सुबह 7:45- मोदी अहमदाबाद पहुंचे। यहां पर उन्होंने 5 मिनट लोगों से बातचीत की और फिर सीधे गांधी नगर स्थित भाई के घर के लिए रवाना हो गए।
सुबह 7:45- मोदी अहमदाबाद पहुंचे। यहां पर उन्होंने 5 मिनट लोगों से बातचीत की और फिर सीधे गांधी नगर स्थित भाई के घर के लिए रवाना हो गए।सुबह 8:24- गांधी नगर में भाई पंकज के घर पहुंचे। मां को नमन किया। हीराबेन की पार्थिव देह उसी कमरे में रखी गई थी, जिसमें 4 दिसंबर को उन्होंने बेटे नरेंद्र के साथ चाय पी थी।

सुबह 8:24- गांधी नगर में भाई पंकज के घर पहुंचे। मां को नमन किया। हीराबेन की पार्थिव देह उसी कमरे में रखी गई थी, जिसमें 4 दिसंबर को उन्होंने बेटे नरेंद्र के साथ चाय पी थी।

सुबह 8:30- मां को नमन करने के 5 मिनट बाद ही मोदी उनकी पार्थिव देह लेकर घर से निकले। साथ भाई प्रहलाद मोदी थे।

सुबह 8:30- मां को नमन करने के 5 मिनट बाद ही मोदी उनकी पार्थिव देह लेकर घर से निकले। साथ भाई प्रहलाद मोदी थे।

सुबह 8:35- PM मोदी ने पार्थिव देह शव वाहन में रखी। वो मां के साथ ही शव वाहन में बैठ गए। श्रद्धांजलि के लिए उनके हाथ जुड़े हुए थे।

सुबह 8:35- PM मोदी ने पार्थिव देह शव वाहन में रखी। वो मां के साथ ही शव वाहन में बैठ गए। श्रद्धांजलि के लिए उनके हाथ जुड़े हुए थे।

सुबह 9:05- मोदी गांधी नगर के सेक्टर-30 श्मशान घाट पहुंचे और मां की पार्थिव देह को कंधे पर उठाकर चिता तक पहुंचाया।

सुबह 9:05- मोदी गांधी नगर के सेक्टर-30 श्मशान घाट पहुंचे और मां की पार्थिव देह को कंधे पर उठाकर चिता तक पहुंचाया।

सुबह 9:08- अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी भी हीराबा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

सुबह 9:08- अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी भी हीराबा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

सुबह 9:26- मां हीराबा का अंतिम संस्कार करने के बाद मोदी काफी देर तक वहीं खड़े रहे। मां की चिता को देखते रहे।

सुबह 9:26- मां हीराबा का अंतिम संस्कार करने के बाद मोदी काफी देर तक वहीं खड़े रहे। मां की चिता को देखते रहे।

सुबह 10:15 बजे- अंतिम संस्कार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के राजभवन गए। वहां से वे बंगाल में चल रही गंगा परिषद की बैठक से वर्चुअली जुड़े।

सुबह 10:15 बजे- अंतिम संस्कार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के राजभवन गए। वहां से वे बंगाल में चल रही गंगा परिषद की बैठक से वर्चुअली जुड़े।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *