अखिलेश यादव के स्वागत के लिए रामपुर में लगे गुब्बारे पुलिस ने फोड़े | Latest News  

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के स्वागत के लिए शहर में लगाए गए गुब्बारे पुलिस से फोड़ दिए। इसके साथ ही गुब्बारे लगा रहे 15 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। अखिलेश यादव का आज रामपुर में पांचो विधानसभा सीटों पर कार्यक्रम है। सबसे पहले 12 बजे शाहबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद एक बजे कैमरी में और फिर रामपुर शहर में जनसभा को संबोधित करना है।शहर में जिन रास्तों से उनका विजय रथ गुजरेगा, उन सभी रास्तों पर गुब्बारे लगाए गए। पुलिस को रात में गुब्बारे लगाने की भनक लग गई। गुब्बारे लगा रहे लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

UP Election 2022 Police burst balloons in Rampur to welcome Akhilesh Yadav  video viral

साथ ही तमाम गुब्बारे भी फोड़ दिए। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल का कहना है कि आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे थे। गुब्बारे लगाने की परमिशन नहीं ली गई थी, जबकि कल प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान कांग्रेस के लोगों ने परमीशन लेने के बाद ही गुब्बारे लगाए थे। आचार संहिता उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

दुकानों को तोड़कर लोगों का रोजगार छीन लिया था। प्रदेश में फिर से भाजपा सत्ता में आ रही है, इसलिए शहर में भी कमल का फूल खिलना चाहिए। चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र का विकास कराना ही मेरा मकसद होगा। विकास के लिए सबसे पहले उद्योग लगाए जाएंगे, ताकि बेरोजगारी दूर हो और रामपुर शहर तरक्की करे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 14 फरवरी को सुबह सबसे पहला काम बूथ पर जाकर वोट डालना है। भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता भी उनके साथ रहे। उधर, भाजपा प्रत्याशी की पत्नी गुंजन सक्सेना ने भी महिला मोर्चा की टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में जनसंपर्क किया।

भाजपा प्रत्याशी बोले, रामपुर में खिलेगा कमल का फूल : शहर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे आकाश सक्सेना ने अजीतपुर, गुरुवार को बीसरा, मंडोली, चिकटी रामनगर, आगापुर आदि गांवों और मुहल्लों में जनसंपर्क किया। शहर में पदयात्रा भी की। उन्होंने भाजपा की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि इस बार कोई भूल नहीं करनी है। पिछली गलतियों से सबक लेते हुए कमल के फूल वाला बटन दबाना है। पिछली बार की गलती का परिणाम शहर की जनता को भुगतना पड़ा था। गरीब किसानों की जमीनों पर कब्जे किए गए। गरीबों के मकान तोड़ दिए गए।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *