Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

157वीं गांधी जयंती पर राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति ने पुष्पांजलि अर्पित की, पूर्व पीएम लाल बहादुर को किया नमन

राष्ट्रपति ने आगे लिखा, वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के राष्ट्रीय लक्ष्य की ओर हमारा देश आगे बढ़ रहा है। विकास की इस यात्रा में संवेदनशीलता और समावेश के मूल्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि कोई भी देशवासी विकास के लाभ से वंचित न रहे। यह महात्मा गांधी के ‘सर्वोदय के आदर्श के अनुरूप है, जिसमें सभी के कल्याण और उत्थान की भावना निहित है।

नयी दिल्ली । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने पुष्पांजलि अर्पित की है। राष्ट्रपति ने राजघाट जाकर बापू को पुष्पांजलि अर्पित की। उनकी ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर, मैं सभी देशवासियों की ओर से उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। राष्ट्रपति ने एक संदेश में लिखा, विश्व समुदाय द्वारा गांधीजी के जीवन और आदर्शों को बहुत सम्मान दिया जाता है। आज विश्व के अनेक क्षेत्रों में अशांति और युद्ध का वातावरण है तथा सभी देशों पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। ऐसी स्थितियों में महात्मा गांधी के शांति और अहिंसा के संदेश और अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं।

आइए, गांधी जयंती के शुभ अवसर पर हम यह संकल्प लें कि अपने नैतिक आचरण तथा सक्रिय भागीदारी द्वारा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में पूरी निष्ठा से अपना योगदान देंगे। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नयी दिल्ली के विजय घाट पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके कार्यालय आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा गया, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयंती पर राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सत्य और अहिंसा में उनकी अटूट आस्था, न्याय के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता और हर व्यक्ति की गरिमा में उनका गहरा विश्वास आज भी मानवता को प्रेरित करता है। महात्मा गांधी जी का जीवन और संदेश शांति, करुणा, निस्वार्थ भाव और सेवा की एक स्थायी प्रेरणा है। इस विशेष अवसर पर, आइए हम उन मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं जिन्हें वे मानते थे और एक न्यायपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण के लिए खुद को समर्पित करें।

उपराष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके कार्यालय के आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा गया, आज विजय घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शांत शक्ति और असाधारण संकल्प के धनी नेता, शास्त्री जी विनम्रता, ईमानदारी और देश के प्रति अटूट समर्पण की मिसाल थे। भारत की यात्रा के एक निर्णायक मोड़ पर, उनके नेतृत्व ने आत्मविश्वास और एकता का संचार किया, जबकि उनके ष्जय जवान, जय किसानष् के आह्वान ने हमारे सैनिकों के बलिदान और किसानों के महत्वपूर्ण योगदान को चिरस्थायी पहचान दिलाई। उनका जीवन इस बात की सशक्त याद दिलाता है कि सच्चा नेतृत्व सादगी, साहस और राष्ट्र सेवा में निहित होता है।

Asian Games में स्वर्णिम इतिहास: लालरेम्सियामी का निर्णायक गोल और सविता की ‘दीवार’, भारत ने चीन से छीना गोल्‍ड मेडल

जापान के आईची नागोया में चल रहे एशियन गेम्‍स 2026 में भारत के खाते में एक और गोल्‍ड मेडल आ गया है। वर्ल्ड रैंकिंग में 8वें नंबर पर मौजूद भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे नंबर पर मौजूद मौजूदा एशियाई चैंपियन चीन की टीम को 1-0 से हराकर 44 साल …

Like us share us

CM योगी “हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती पर ग्राम स्वराज के मुद्दे पर बिना नाम लिए कांग्रेस और सपा के परिवारवाद को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि गांवों को केवल वोट बैंक समझने और उन्हें अराजकता व जातिवाद की आग में झोंकने वाली राजनीति ने गांवों को पीछे रखा। हमारे ग्राम …

Like us share us

CM योगी ने गांधी जयंती पर खरीदे खादी के वस्त्र, 30 जनवरी तक 25 फीसदी छूट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो अक्टूबर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनको नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लखनऊ के हजरतगंज में श्री गांधी आश्रम खादी ग्रामोद्योग बोर्ड भवन भंडार से खादी के वस्त्रों की खरीदादारी करने के साथ लोगों से खादी को …

Like us share us

राम मंदिर परिसर में मिली वृद्धा को वन स्टॉप सेंटर ने परिवार से मिलाया

विजय कुमार निगम अयोध्या:- घर की चारदीवारी में अपनों के बीच रहने के बावजूद जब किसी बुजुर्ग महिला को अकेलेपन, घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़े, तो उसका दर्द सिर्फ व्यक्तिगत नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार के बिखरने की कहानी बन जाता है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में महिला सुरक्षा और संकट में …

Like us share us

157वीं गांधी जयंती पर राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति ने पुष्पांजलि अर्पित की, पूर्व पीएम लाल बहादुर को किया नमन

नयी दिल्ली । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने पुष्पांजलि अर्पित की है। राष्ट्रपति ने राजघाट जाकर बापू को पुष्पांजलि अर्पित की। उनकी ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, …

Like us share us

भारत में विदेशी राजदूतों ने मनाई गांधीजी की 157वीं जयंती

नयी दिल्ली । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर भारत में विदेशी राजनयिकों ने भी बापू को नमन किया और उनके सिद्धांतों और उनकी सीख को याद किया। इस दौरान भारत में नॉर्वे के राजदूत मे-एलिन स्टेनर, जर्मनी के राजदूत जैस्पर विक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में माहात्मा के …

Like us share us

योगी सरकार में युवाओं के लिए सरकारी सेवाओं के बढ़े अवसर ‘520 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू’

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने और विभिन्न विभागों में मानव संसाधन को मजबूत करने की दिशा में लगातार भर्ती प्रक्रियाओं को आगे बढ़ा रही है।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने खेल एवं युवा कल्याण से जुड़े कुल 520 पदों पर चयन के …

Like us share us

CM योगी “वन्यजीव के संसार’ में अपने मनोभाव से रंग भरेंगे उत्तर प्रदेश के बच्चे”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार के निर्देशन में वन विभाग 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदेश में वन्यजीव सप्ताह मनाएगा। पूरे सप्ताह भर पर्यावरण संरक्षण/वन्यजीवों पर आधारित मास्क मेकिंग, छद्म आवरण व अनुकरण पर चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, फैंसी ड्रेस, फेस पेटिंग, रंगोली, मेहंदी आदि प्रतियोगिताएं भी होंगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के बच्चे ‘वन्यजीव के …

Like us share us

यूपी में जल्द प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है कांग्रेस, अजय राय की जगह किसी नए चेहरे को मिलेगा मौका

कांग्रेस चुनावी राज्यों में जल्द बड़े बदलाव कर सकती है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की जगह किसी नए चेहरे को राज्य में पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। अध्यक्ष पद को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। इनमें राज्यसभा सदस्य  प्रमोद तिवारी की बेटी आराधाना मिश्रा ‘मोना’ का नाम सबसे आगे …

Like us share us

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया अदम्य साहस व कर्तव्यनिष्ठा को सम्मान, पुलिसकर्मियों के योगदान को सराहा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोक ‍भवन में अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम में 26 …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button