

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को फ्लाईदुबई की इजराइल जा रही उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की अपने सह-पायलट की कथित कोशिश को नाकाम करने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के वीरतापूर्ण साहस तथा अद्भुत सूझबूझ की सराहना की और कहा कि राष्ट्र को उन पर गर्व है। मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि गंभीर खतरे के क्षण में बुरी तरह घायल होने के बावजूद वह दूसरों की जान बचाने के लिए दृढ़ संकल्पित रहे। फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी, तभी विमान ने आपातकालीन संकेत भेजे और अचानक तेजी से नीचे उतरने के बाद उसका मार्ग सऊदी अरब के तबूक स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्देल अजीज हवाईअड्डे की ओर मोड़ दिया गया। विमान में 27 बच्चों समेत 174 यात्री सवार थे। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, राष्ट्र को कैप्टन स्मित मच्छार पर गर्व है। उनके वीरतापूर्ण साहस और अद्भुत सूझबूझ ने हम सभी को गहराई से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि उनके साहस और त्वरित प्रतिक्रिया से बड़ी त्रासदी को टालने में मदद मिली और कई अनमोल जिंदगियां बच गईं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, मैं उनकी अदम्य भावना को नमन करती हूं। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करती हूं।
यूपी में जल्द प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है कांग्रेस, अजय राय की जगह किसी नए चेहरे को मिलेगा मौका
कांग्रेस चुनावी राज्यों में जल्द बड़े बदलाव कर सकती है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की जगह किसी नए चेहरे को राज्य में पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। अध्यक्ष पद को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। इनमें राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी की बेटी आराधाना मिश्रा ‘मोना’ का नाम सबसे आगे …
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया अदम्य साहस व कर्तव्यनिष्ठा को सम्मान, पुलिसकर्मियों के योगदान को सराहा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोक भवन में अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम में 26 …
दुबई-तेल अवीव फ्लाईदुबई उड़ान में बड़ा हादसा टालने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को PM मोदी ने बताया ‘नायक’
नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सराहना करते हुए उन्हें नायक करार दिया। मच्छार ने दुबई-तेल अवीव की फ्लाईदुबई उड़ान के सह-पायलट का मुकाबला किया, जो कथित तौर पर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने का प्रयास कर रहा था। मोदी ने कहा कि सैकड़ों लोगों की जान …
राष्ट्रपति मुर्मू ने कैप्टन मच्छार की सराहना की, कहा, राष्ट्र को उन पर गर्व है
नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को फ्लाईदुबई की इजराइल जा रही उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की अपने सह-पायलट की कथित कोशिश को नाकाम करने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के वीरतापूर्ण साहस तथा अद्भुत सूझबूझ की सराहना की और कहा कि राष्ट्र को उन पर गर्व है। मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट …
FlyDubai में चाकू से हमला:भारतीय पायलट की बहादुरी को इजराइल ने किया सलाम
चेन्नई । इजराइल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने वीरवार को कहा कि फ्लाईदुबई के विमान से जुड़ी घटना आतंकवादी कृत्य थी और इससे बड़ी त्रासदी हो सकती थी, लेकिन भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के कारण इस अनहोनी को टाल दिया गया। अधिकारी ने यात्रियों की खातिर अपनी जान जोखिम में डालने की …
UP के शाहजहांपुर में मंदिर के अंदर दो साधुओं की हत्या, शव जलाने का भी आरोप
शाहजहांपुर । उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव स्थित शिव मंदिर में रहने वाले दो साधुओं की हत्या कर उनके शवों को मंदिर परिसर में ही जलाए जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह मंदिर से धुआं उठता देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, …
PM मोदी: सरकार माई-बाप नहीं, नागरिक देवो भव है UPSC के नए दौर का मंत्र
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नयी दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। यह दो दिवसीय कार्यक्रम है जिसमें यूपीएससी के इतिहास और भविष्य को लेकर मंथन किया जा रहा है। अपने संबोधन की शुरुआत में …
राहुल गांधी के बालाघाट दौरे से पहले सुरक्षा में चूक का कांग्रेस ने लगाया आरोप, पुलिस की चिट्ठी में पहले ही अलर्ट का जिक्र
बालाघाट । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के प्रस्तावित दौरे से कुछ घंटे पहले प्रदेश कांग्रेस ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि, बालाघाट जिला पुलिस की 29 सितंबर को जारी एक चिट्ठी सामने आई है, जिसमें स्थानीय …
पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बात, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण तकनीकों में सहयोग की समीक्षा की और रणनीतिक साझेदारी आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। लेकिन इस बातचीत में भारत-अमेरिका संबंधों के कौन-कौन से अहम पहलू सामने आए? …




