काली मिर्च, लौंग, जायफल की भी कीमतों में उछाल, जान‍िए क‍ितनी हुई महंगी | Corona effect in Lucknow

कोरोना काल में लोगों का देसी मसालों पर भराेसा कायम है। इसी का नतीजा है कि किराना बाजार में तमाम मसालों की कीमतें सरपट भाग रही हैं। दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, बड़ी इलायची, जायफल समेत विभिन्न मसालों में लगातार तेजी बनी हुई है। डिमांड भरपूर होने से भाव में लगातार उछाल बना हुआ है। इसके पीछे बढ़ता घरेलू नुस्खों का प्रयोग है। हाल यह है कि बाजार बंदी के दौरान भी लोगों ने गरम मसालों से परहेज नहीं किया और डिमांड बनी रही।

कोरोना काल में लोगों का देसी मसालों पर भराेसा कायम

डिमांड भरपूर होने से भाव में लगातार उछाल बना हुआ है। इसके पीछे बढ़ता घरेलू नुस्खों का प्रयोग है। हाल यह है कि बाजार बंदी के दौरान भी लोगों ने गरम मसालों से परहेज नहीं किया और डिमांड बनी रही।

लखनऊ, जेएनएन। कोरोना काल में लोगों का देसी मसालों पर भराेसा कायम है। इसी का नतीजा है कि किराना बाजार में तमाम मसालों की कीमतें सरपट भाग रही हैं। दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, बड़ी इलायची, जायफल समेत विभिन्न मसालों में लगातार तेजी बनी हुई है। डिमांड भरपूर होने से भाव में लगातार उछाल बना हुआ है। इसके पीछे बढ़ता घरेलू नुस्खों का प्रयोग है। हाल यह है कि बाजार बंदी के दौरान भी लोगों ने गरम मसालों से परहेज नहीं किया और डिमांड बनी रही।

My #momsays black pepper is the potion you need for better eyesight

थोक मसाला       पहले         अब प्रति किलो रुपये

काली मिर्च    425 से 440       450 से 475

अजवाइन     150 से 160       170 से 175

दालचीनी      260 से 280       300 से 325

लौंग            525 से 550        700 से 750

जायफल      580 से 600        700 से 750

बड़ी इलायची  500 से 525      600 से 620

फुटकर मसाला   पहले      अब प्रति किलो रुपये में

काली मिर्च   450 से 460     500 से 525

अजवाइन    200 से 220      220 से 250

दालचीनी     300 से 315      325 से 350

लौंग           540 से 580      800 से 825

जायफल      625 से 650      800 से 825

बड़ी इलायची  525 से 550    625 से 650

(रेट थोक कारोबारी विनोद अग्रवाल द्वारा बताए गए हैं) 

इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले मसालों की डिमांड आज भी ज्यादा है। काली मिर्च, दालचीनी, अजवाइन, लौंग आदि की खपत बढ़ी है। इनका भाव लगातार चढ़ रहा है। डिमांड देख कहा जा सकता है कि अभी इन मसालों का बाजार गर्म ही रहेगा।

विनोद कुमार अग्रवाल, सदस्य किराना कमेटी एवं थोक किराना कारोबारी

घर-घर देशी नुस्खों का प्रयोग किया जा रहा है। हल्दी तो रुटीन में है लेकिन इसके अलावा अन्य कई आइटम काफी तेज हो चुके हैं। लौंग, काली मिर्च, दालचीनी और जायफल आदि की कीमतें तेजी से चढ़ी हैं। गरम मसाला से जुडे़ तमाम आइटम का भाव में लगातार तेजी बनी हुई है। 

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *