
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक नेतृत्व को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल कर रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के लिए ‘दक्ष’ हस्तपुस्तिका तथा उसके प्रशिक्षण की मार्गदर्शिका तैयार की है। सहयोगात्मक प्रक्रिया से विकसित यह हस्तपुस्तिका विद्यालय प्रमुखों को प्रभावी नेतृत्व, बेहतर विद्यालय प्रबंधन और संस्थागत विकास के लिए एक व्यावहारिक संदर्भ दस्तावेज उपलब्ध कराएगी।
किसी भी विद्यालय की गुणवत्ता का सबसे महत्वपूर्ण आधार उसका नेतृत्व होता है।
इसी सोच के अनुरूप तैयार की गई ‘दक्ष’ हस्तपुस्तिका का उद्देश्य प्रधानाचार्यों को विद्यालय संचालन में एक समान दृष्टिकोण उपलब्ध कराना तथा विद्यालयों में उत्तरदायी, परिणामोन्मुखी और गुणवत्ता-केंद्रित कार्य-संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। यह पहल विद्यालयों में शैक्षिक नेतृत्व को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

एससीईआरटी द्वारा विकसित यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप विद्यालयी नेतृत्व को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।
एससीईआरटी द्वारा तैयार की गई ‘दक्ष’ हस्तपुस्तिका और प्रशिक्षण मार्गदर्शिका को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से राजकीय, सहायता प्राप्त तथा गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों तक उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य सभी प्रधानाचार्यों तक एक समान संदर्भ सामग्री पहुंचाना है, जिससे विद्यालयों में बेहतर नेतृत्व और प्रभावी कार्यप्रणाली को बढ़ावा मिल सके। ‘दक्ष’ हस्तपुस्तिका प्रधानाचार्यों के लिए विद्यालयी नेतृत्व का व्यावहारिक मार्गदर्शक दस्तावेज है। इसके माध्यम से विद्यालय प्रमुखों को नेतृत्व की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने, संस्थागत कार्य-संस्कृति को मजबूत करने तथा विद्यालयों में गुणवत्ता सुधार के प्रयासों को गति देने के लिए एक समान संदर्भ सामग्री उपलब्ध होगी। इसके साथ तैयार की गई प्रशिक्षण मार्गदर्शिका हस्तपुस्तिका के प्रभावी उपयोग में भी सहायक होगी।
इसका उद्देश्य विद्यालयों में नेतृत्व क्षमता का विकास करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्थागत सुधार की प्रक्रिया को मजबूत करना है, ताकि विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण विकसित हो सके।
‘दक्ष’ हस्तपुस्तिका के माध्यम से विद्यालयों में नेतृत्व और प्रबंधन की एक समान कार्यदृष्टि विकसित करने का प्रयास किया गया है। इससे प्रधानाचार्यों को विद्यालय संचालन में बेहतर निर्णय लेने, सकारात्मक कार्य-संस्कृति विकसित करने तथा संस्थागत गुणवत्ता सुधार के प्रयासों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
‘दक्ष’ हस्तपुस्तिका माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के लिए तैयार की गई एक व्यावहारिक मार्गदर्शिका है।
इसका उद्देश्य विद्यालयी नेतृत्व, शैक्षिक गुणवत्ता और संस्थागत कार्य-संस्कृति को सुदृढ़ बनाना है। सभी प्रधानाचार्य इस हस्तपुस्तिका का गंभीरतापूर्वक अध्ययन करें, इसे अपने सहयोगी शिक्षकों के साथ साझा करें और इसके प्रावधानों को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करें। गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य भी इसका अध्ययन कर इसकी उपयोगी अवधारणाओं को अपने विद्यालयों में अपनाएं। प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक किसी भी विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, कार्य-संस्कृति और संस्थागत विकास के प्रमुख आधार होते हैं। एससीईआरटी द्वारा तैयार की गई ‘दक्ष’ हस्तपुस्तिका और प्रशिक्षण मार्गदर्शिका इसी सोच का परिणाम है। यह हस्तपुस्तिका प्रधानाचार्यों के लिए एक व्यावहारिक संदर्भ दस्तावेज के रूप में कार्य करेगी और विद्यालयों में प्रभावी नेतृत्व को नई दिशा देगी।
CM योगी “2017 से पहले छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी तत्कालीन सरकार”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्ववर्ती सरकार पर छात्रवृत्ति में सेंधमारी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2016-17 में अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति तक नहीं भेजी गई। तत्कालीन सरकार छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी। वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद पिछली बकाया छात्रवृत्ति भी विद्यार्थियों तक …
CM योगी से मिली स्टार्टअप को नई दिशा, इमरजेंसी हेल्थकेयर में तकनीक से बदलेगी तस्वीर
विजय कुमार निगम लखनऊ:- गंभीर बीमारी, दुर्घटना या किसी अन्य मेडिकल इमरजेंसी में शुरुआती पहला घंटा मरीज की जिंदगी के लिए बेहद अहम होते हैं। ऐसे समय में सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि घटना की जानकारी, एंबुलेंस की उपलब्धता, अस्पताल तक सूचना पहुंचने और मरीज के लिए जरूरी मेडिकल तैयारियां समय पर होना भी महत्वपूर्ण है। …
अमित शाह “BNS से बदलेगी न्याय व्यवस्था, पूर्ण क्रियान्वयन के बाद भारत आधुनिक प्रणालियों में होगा”
भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के पूर्ण क्रियान्वयन के बाद देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणालियों में शामिल होगी। शाह ने राज्य की राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र स्थित दशहरा मैदान में आयोजित गोपालक सम्मेलन को संबोधित करते …
कांग्रेस में शामिल होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य? यूपी चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज..!
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला तेज होता दिखाई दे रहा है। इसी बीच पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस में शामिल होने की खबर ने यूपी की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। शनिवार को उनके दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने और कांग्रेस के …
राहुल गांधी ने सत्याग्रह प्लेटफॉर्म किया लॉन्च, बोले-देशभर में लोग अपने हक की लड़ाई अकेले लड़ रहे हैं, हम देंगे मंच
प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आप, कहा- बंगला-गाड़ी नहीं लेने की बात थी, अब चॉपर से चलते हैं नेता
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को शनिवार को बड़ा झटका लगा। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान प्रियंका कक्कड़ ने आम आदमी पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, ष्मुझे वही पुरानी …
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS और 23 PCS अफसरों के तबादले, जौनपुर-मऊ के CDO भी बदले
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए। नई तैनाती में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अपर जिलाधिकारी (एडीएम), कुलसचिव और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई …
भारत के ‘नए हीरो कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल का सलाम, मुंबई में लगाया बड़ा बिलबोर्ड
मुंबई । फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में संकट के दौरान सूझबूझ और साहस दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल ने खास सम्मान दिया है। मुंबई में इजरायल के महावाणिज्य दूतावास ने कैप्टन स्मित के सम्मान में बड़े-बड़े बिलबोर्ड लगाए हैं। इजरायल के कॉन्सल जनरल यानिव रेवाच ने …





