Main Storiesताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

यूजीसी-नेट री-एग्जाम पर राहुल गांधी का हमला, बोले- गलती एटीए की तो सजा छात्रों को क्यों?

उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था की कमियों का खामियाजा छात्रों को नहीं भुगतना चाहिए। कांग्रेस नेता ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि यह जवाबदेही की दिशा में केवल पहला कदम होना चाहिए। उन्होंने एनटीए लीडरशीप अकाउंटबिलिटी की मांग करते हुए कहा कि जब तक परीक्षा व्यवस्था में जिम्मेदारी तय नहीं होगी, छात्रों की समस्याएं बनी रहेंगी।

नयी दिल्ली । यूजीसी नेट 2026 के तीन विषयों की दोबारा परीक्षा कराने के फैसले को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर परीक्षा में गलती एजेंसी की है तो उसकी कीमत छात्रों को क्यों चुकानी पड़ रही है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यूजीसी नेट की परीक्षा देने वाले हजारों छात्रों ने लंबे समय तक तैयारी की, आवेदन शुल्क जमा किया और परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए यात्रा की। अब परीक्षा दोबारा होने के कारण उन्हें एक बार फिर उसी प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ष्गलती एनटीए करता है, लेकिन सजा छात्र भुगतते हैं। राहुल ने सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए इसे छात्रों के समय, पैसे और मेहनत पर भारी पड़ने वाली व्यवस्था बताया।

राहुल गांधी ने एनटीए से परीक्षा में हुई गड़बड़ी के अलावा एक अहम सवाल का जवाब भी मांगा। उन्होंने पूछा कि क्या संबंधित प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले लीक हुए थे। कांग्रेस नेता ने कहा कि केवल परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने एनटीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं की जाती। राहुल गांधी ने मांग की कि एजेंसी के शीर्ष अधिकारियों से भी जवाब मांगा जाए। एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 के अंग्रेजी, कामर्स और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षाएं दोबारा कराने का ऐलान किया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इन विषयों की परीक्षा में प्रश्नपत्र से जुड़ी कई शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया। अंग्रेजी की परीक्षा 9 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। कामर्श का पेपर 9 सितंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं समाजशात्र की परीक्षा 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। राहुल गांधी ने दोबारा परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों से कहा कि उन्हें खुद को इस समस्या के लिए जिम्मेदार नहीं समझना चाहिए।

बच्चों के हक के राशन में गड़बड़ी पर योगी सरकार का कड़ा प्रहार

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सरकारी खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में लापरवाही के खिलाफ एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। सीतापुर में सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था के तहत मिड-डे मील का राशन संबंधित उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) तक नहीं पहुंचाए जाने के मामले में खाद्य एवं रसद मंत्री …

Like us share us

CM योगी “वोट बैंक के लिए समाज बांटने वालों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती माफिया के सामने”

विजय कुमार निगम वाराणसी:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग वोट बैंक के लिए समाज को जातीय आधार पर बांटने और विभाजन की राजनीति करने का प्रयास करते हैं, लेकिन जब दुर्दान्त माफिया और अपराधियों पर कार्रवाई की बात आती है तो इनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। वे मौन हो जाते हैं। भले …

Like us share us

अखिलेश के दौरे पर प्रशासन की रोक? बोले- निष्पक्ष जांच से सामने आए सच्चाई

बुलंदशहर । समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव का 11 सितंबर का प्रस्तावित दौरा हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की अनुमति न मिलने की वजह से रद्द हो गया है। सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने बताया कि अखिलेश का 11 सितंबर का प्रस्तावित कार्यक्रम हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति न मिलने की वजह से स्थगित हो गया …

Like us share us

सिद्धार्थ के संन्यास के बाद आकाश आनंद को मायावती ने पार्टी से किया पूरी तरह अलग

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के फैसले को देर आयद, दुरुस्त आयद वाला कदम बताया और आकाश को पार्टी से पूरे तौर से मुक्त करने का भी ऐलान कर दिया। सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने …

Like us share us

गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर में 13 सितंबर को बनेगा शादी का रिकॉर्ड, एक ही दिन 400 से ज्यादा जोड़े लेंगे सात फेरे

त्रिशूर । केरलम के त्रिशूर जिले में स्थित प्रसिद्ध गुरुवायूर श्री कृष्ण मंदिर में 13 सितंबर को 400 से जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे। मंदिर प्रबंधन ने वीरवार को बताया कि अब तक शादियों के लिए 409 आवेदन आ चुके हैं। यह दिन मलयालम माह चिंगम का अंतिम रविवार है, जिसे विवाह के लिए …

Like us share us

PM मोदी से मिले आगा खान पंचम, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

नयी दिल्ली इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और दोनों ने कृषि एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में श्आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्कश् (एकेडीएन) के साथ भारत की साझेदारी पर चर्चा की। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के निमंत्रण के बाद प्रिंस खान …

Like us share us

जब भारत ने संभाली BRICS की मेजबानी, मनमोहन सिंह ने दिया था बड़ा आइडिया, कांग्रेस ने बताया पूरा इतिहास

(नयी दिल्ली) नयी दिल्ली कांग्रेस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले बृहस्पतिवार को इस समूह के गठन के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने पहली बार 2012 में शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी और उस दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ब्रिक्स विकास बैंक बनाने का विचार रखा था। पार्टी महासचिव …

Like us share us

PM मोदी का अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन में बड़ा संदेश “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य..”

नयी दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीरवार को कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित सुरक्षित और सतत अंतरिक्ष क्षेत्र का समर्थन करता है। उन्होंने कहा, अंतरिक्ष की संभावनाएं असीमित हैं और हमारी जिम्मेदारी सामूहिक है। पेरिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने फ्रांस और अन्य …

Like us share us

कलकत्ता हाईकोर्ट ने श्रीरामपुर में ममता बनर्जी की बैठक को सशर्त मंजूरी दी, रैली की अनुमति नहीं मिली..!

कोलकाता । कलकत्ता हाईकोर्ट की सिंगल-जज बेंच ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शुक्रवार को हुगली जिले के श्रीरामपुर में होने वाले एक राजनीतिक कार्यक्रम को सशर्त मंजूरी दे दी। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस गुट ने शुक्रवार को श्रीरामपुर में एक राजनीतिक कार्यक्रम की योजना बनाई है, …

Like us share us

BRICS शिखर सम्मेलन, गलवान के बाद भारत दौरे पर आ सकते हैं चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक संभव

नयी दिल्ली भारत और चीन के रिश्तों में 2020 के गलवान संघर्ष के बाद एक बार फिर बड़ा कूटनीतिक मोड़ आने के संकेत मिल रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 और 13 सितंबर को नयी दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आ सकते …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button