ताजा खबरेबिज़नेसराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव: वचन पत्र से राहुल गांधी का ‘चेहरा’ गायब

भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव में जहां कांग्रेस और भाजपा एक-दूसरे पर जमकर प्रहार कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस के वचन पत्र से ही नेता राहुल गांधी का ‘चेहरा’ गायब है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने पूर्व ने घोषणा की थी कि वह उपचुनाव में 28 सीटों के लिए 28 वचन पत्र जारी करेगी। बुधवार को कांग्रेस ने वचन पत्र जारी भी किया है।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा सीट के लिए जो वचन पत्र जारी किया है, उसमें राहुल गांधी का फोटो नहीं है। वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजयसिंह का फोटो भी वचन पत्र से गायब है।

इस वचन पत्र पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी, पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ तथा सांवेर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्‍डू का फोटो हैं। लेकिन, वचन पत्र पर राहुल गांधी का फोटो न होना कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा आम आदमी को भी खटक रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या राहुल गांधी अब चुनाव जिताऊ नहीं रहे? क्या कांग्रेस को अब राहुल पर भरोसा नहीं रहा?
क्या कहा माणक अग्रवाल ने : कांग्रेस के नेता माणक अग्रवाल ने राहुल गांधी और दिग्विजय का फोटो वचन पत्र पर न होने से नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में राहुल गांधी और दिग्विजय की बदौलत ही कांग्रेस ने गत विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा कि दोनों ही नेताओं का फोटो वचन पत्र पर होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस को नुकसान ही होगा।

Like us share us

Related Articles

Back to top button