Main Storiesताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराजनीतिराज्य

लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर हंगामा, गृह मंत्री पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद, रिजिजू बोले-माफी के बिना सदन नहीं चलेगा

नयी दिल्ली । संसद के मानसून सत्र के दसवें दिन लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान जोरदार राजनीतिक टकराव देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों के आंदोलन, पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय पर सवाल खड़े किए। उनके भाषण के दौरान गृह मंत्री अमित शाह को लेकर की गई टिप्पणी पर सत्ता पक्ष ने तीखी आपत्ति जताई, जिसके बाद सदन में भारी हंगामा शुरू हो गया। बढ़ते विवाद के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2रू30 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। विधेयक का उद्देश्य सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और अन्य अनियमितताओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। चर्चा पूरी होने के बाद इस विधेयक पर मतदान भी प्रस्तावित है।

यदि लोकसभा से विधेयक पारित होता है तो इसे राज्यसभा में भेजा जाएगा। विधेयक पर चर्चा शुरू करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हाल के छात्र आंदोलनों ने देश की शिक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं से सबसे अधिक नुकसान मेहनत करने वाले और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उठाना पड़ता है, जबकि प्रभावशाली और संपन्न लोग व्यवस्था का लाभ उठा लेते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र अब अपने अधिकारों के लिए खुलकर आवाज उठा रहे हैं और रोजगार, शिक्षा तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। राहुल गांधी ने छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए और गृह मंत्री की सदन में अनुपस्थिति पर टिप्पणी की। राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद सत्ता पक्ष के सांसदों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि गृह मंत्री पर लगाए गए आरोप निराधार और आपत्तिजनक हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी पर गंभीर आरोप लगाए जाते हैं तो उनके समर्थन में ठोस साक्ष्य भी प्रस्तुत किए जाने चाहिए। रिजिजू ने कहा कि विपक्ष के नेता को अपने बयान के लिए सदन से माफी मांगनी चाहिए। उनका कहना था कि जब तक माफी नहीं मांगी जाती, सदन का सुचारु संचालन संभव नहीं होगा। हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कई बार हस्तक्षेप करते हुए राहुल गांधी से संसदीय मर्यादा का पालन करने और विधेयक पर केंद्रित रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिना जांच और प्रमाण के किसी व्यक्ति विशेष पर आरोप लगाना उचित नहीं है। स्पीकर ने स्पष्ट कहा कि सदन नियमों और प्रक्रियाओं से चलता है, भावनाओं या आक्रोश से नहीं। उन्होंने सभी सदस्यों से मर्यादित और संसदीय भाषा के प्रयोग का आग्रह किया।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राहुल गांधी के भाषण पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि किसी असंसदीय शब्द का प्रयोग हुआ है तो उसे सदन की कार्यवाही से हटाया जाना चाहिए। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी सांसद का अपमान करना नहीं था, बल्कि वह एक उदाहरण के माध्यम से अपनी बात रख रहे थे।हालांकि सत्ता पक्ष ने उनके स्पष्टीकरण को स्वीकार नहीं किया और लगातार विरोध जारी रखा। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बहस में हस्तक्षेप करते हुए पूछा कि छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज का आदेश किस स्तर से दिया गया था। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों पर बल प्रयोग हुआ है तो इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई, जिससे सदन का माहौल लगातार गरमाता गया। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार बढ़ते निजीकरण और पेपर लीक जैसी घटनाओं ने युवाओं का भरोसा कमजोर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अलग-अलग परीक्षाओं में अलग-अलग नियम लागू किए जाते हैं, जिससे छात्रों में असमानता और असंतोष बढ़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के युवाओं को पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की आवश्यकता है। छात्र केवल रोजगार नहीं, बल्कि न्यायपूर्ण व्यवस्था की भी मांग कर रहे हैं। राहुल गांधी के भाषण के दौरान कई बार सत्ता पक्ष के सांसद अपनी सीटों से खड़े होकर विरोध जताने लगे। जवाब में विपक्षी सांसद भी नारेबाजी करने लगे। लगातार बढ़ते शोर-शराबे के कारण स्पीकर को कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। अब सदन में एंटी पेपर लीक विधेयक पर चर्चा पूरी होने के बाद मतदान कराया जाएगा। इसके परिणाम पर देशभर के लाखों छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की नजरें टिकी हुई हैं।

Asian Games में स्वर्णिम इतिहास: लालरेम्सियामी का निर्णायक गोल और सविता की ‘दीवार’, भारत ने चीन से छीना गोल्‍ड मेडल

जापान के आईची नागोया में चल रहे एशियन गेम्‍स 2026 में भारत के खाते में एक और गोल्‍ड मेडल आ गया है। वर्ल्ड रैंकिंग में 8वें नंबर पर मौजूद भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे नंबर पर मौजूद मौजूदा एशियाई चैंपियन चीन की टीम को 1-0 से हराकर 44 साल …

Like us share us

CM योगी “हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती पर ग्राम स्वराज के मुद्दे पर बिना नाम लिए कांग्रेस और सपा के परिवारवाद को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि गांवों को केवल वोट बैंक समझने और उन्हें अराजकता व जातिवाद की आग में झोंकने वाली राजनीति ने गांवों को पीछे रखा। हमारे ग्राम …

Like us share us

CM योगी ने गांधी जयंती पर खरीदे खादी के वस्त्र, 30 जनवरी तक 25 फीसदी छूट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो अक्टूबर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनको नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लखनऊ के हजरतगंज में श्री गांधी आश्रम खादी ग्रामोद्योग बोर्ड भवन भंडार से खादी के वस्त्रों की खरीदादारी करने के साथ लोगों से खादी को …

Like us share us

राम मंदिर परिसर में मिली वृद्धा को वन स्टॉप सेंटर ने परिवार से मिलाया

विजय कुमार निगम अयोध्या:- घर की चारदीवारी में अपनों के बीच रहने के बावजूद जब किसी बुजुर्ग महिला को अकेलेपन, घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़े, तो उसका दर्द सिर्फ व्यक्तिगत नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार के बिखरने की कहानी बन जाता है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में महिला सुरक्षा और संकट में …

Like us share us

157वीं गांधी जयंती पर राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति ने पुष्पांजलि अर्पित की, पूर्व पीएम लाल बहादुर को किया नमन

नयी दिल्ली । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने पुष्पांजलि अर्पित की है। राष्ट्रपति ने राजघाट जाकर बापू को पुष्पांजलि अर्पित की। उनकी ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, …

Like us share us

भारत में विदेशी राजदूतों ने मनाई गांधीजी की 157वीं जयंती

नयी दिल्ली । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर भारत में विदेशी राजनयिकों ने भी बापू को नमन किया और उनके सिद्धांतों और उनकी सीख को याद किया। इस दौरान भारत में नॉर्वे के राजदूत मे-एलिन स्टेनर, जर्मनी के राजदूत जैस्पर विक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में माहात्मा के …

Like us share us

योगी सरकार में युवाओं के लिए सरकारी सेवाओं के बढ़े अवसर ‘520 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू’

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने और विभिन्न विभागों में मानव संसाधन को मजबूत करने की दिशा में लगातार भर्ती प्रक्रियाओं को आगे बढ़ा रही है।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने खेल एवं युवा कल्याण से जुड़े कुल 520 पदों पर चयन के …

Like us share us

CM योगी “वन्यजीव के संसार’ में अपने मनोभाव से रंग भरेंगे उत्तर प्रदेश के बच्चे”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार के निर्देशन में वन विभाग 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदेश में वन्यजीव सप्ताह मनाएगा। पूरे सप्ताह भर पर्यावरण संरक्षण/वन्यजीवों पर आधारित मास्क मेकिंग, छद्म आवरण व अनुकरण पर चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, फैंसी ड्रेस, फेस पेटिंग, रंगोली, मेहंदी आदि प्रतियोगिताएं भी होंगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के बच्चे ‘वन्यजीव के …

Like us share us

यूपी में जल्द प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है कांग्रेस, अजय राय की जगह किसी नए चेहरे को मिलेगा मौका

कांग्रेस चुनावी राज्यों में जल्द बड़े बदलाव कर सकती है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की जगह किसी नए चेहरे को राज्य में पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। अध्यक्ष पद को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। इनमें राज्यसभा सदस्य  प्रमोद तिवारी की बेटी आराधाना मिश्रा ‘मोना’ का नाम सबसे आगे …

Like us share us

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया अदम्य साहस व कर्तव्यनिष्ठा को सम्मान, पुलिसकर्मियों के योगदान को सराहा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोक ‍भवन में अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम में 26 …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button