
नयी दिल्ली । देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी शुरू हो चुकी है, लेकिन बारिश का दौर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, देश के अलग-अलग हिस्सों में कई मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं, जिनके कारण दक्षिणी, पूर्वोत्तर और कुछ मध्य भारतीय राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रह सकती है। कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय देश में पांच चक्रवाती परिसंचरण समेत कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं। म्यांमार के तटीय क्षेत्र और उससे सटे बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब धीरे-धीरे कमजोर होकर उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर असम, बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और दक्षिण भारत के आसपास अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं। दक्षिणी तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से तमिलनाडु तक ट्रफ रेखाएं भी मौसम को प्रभावित कर रही हैं। इन प्रणालियों के कारण कई राज्यों में बादल, बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

आईएमडी के अनुसार, 29 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है। 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। पूर्वोत्तर राज्यों नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में अगले दो दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में अगले चार से पांच दिनों तक तमिलनाडु, केरल, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान बिजली चमकने के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच छिटपुट बारिश के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश के बाद तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार, 30 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच दिल्ली-एनसीआर में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
CM योगी “जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता”
विजय कुमार निगम लखनऊ:– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से प्रशासन की सार्थकता सिद्ध होती है। उन्होंने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर साधना शृंखला-2026 के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने लिखा कि जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन के …
वाराणसी में गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य
विजय कुमार निगम वाराणसी:- धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में गुरुवार को भारतीय वायुसेना के शौर्य, पराक्रम और आधुनिक सैन्य क्षमता का शानदार नजारा देखने को मिला। गंगा के ऊपर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो की औपचारिक शुरुआत के साथ ही काशी का आसमान लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंज उठा। पहली बार वाराणसी …
PM मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन “चिन्मय मिशन सिर्फ एक संस्था नहीं, ये चिन्मय विचार है”
नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नयी दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि चिन्मय मिशन केवल एक संस्था नहीं है, ये चिन्मय विचार है, जिसकी स्थापना एक चिन्मय ऋषि ने की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए …
SIR के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, 145 संगठनों का समर्थनय बंगला साहिब के आसपास 4 घंटे ट्रैफिक बंद
नयी दिल्ली मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर ) को लेकर गुरुवार, 23 अक्टूबर को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। ‘पीपल अगेंस्ट एसआईआर गठबंधन और किसान संगठनों के आह्वान पर प्रदर्शनकारियों ने गुरुद्वारा बंगला साहिब से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च निकालने की तैयारी की। इस आंदोलन को 145 संगठनों का …
सोनम वांगचुक का केंद्र पर आरोप, बोले, लद्दाख के लोगों से किया वादा निभाने में पीछे हट रही सरकार
नयी दिल्ली । लद्दाख को पूर्ण लोकतांत्रिक अधिकार और संवैधानिक सुरक्षा देने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लद्दाख के आंदोलनकारी संगठनों के साथ मई में बनी सहमति से पीछे हटती दिखाई दे रही है। वांगचुक …
शिवा शर्मा हत्याकांड, श्रद्धा दुबे और बहन रश्मि को कोर्ट से झटका, जमानत अर्जी खारिज
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कारोबारी और कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को अदालत से राहत नहीं मिली है। प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) आलोक वर्मा की अदालत ने तीनों आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अदालत …
CM भगवंत मान का आरोप, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो घंटे बैठाकर रखा, कस्टम अधिकारी पर बदले की कार्रवाई का दावा
नयी दिल्ली । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके जाने के मामले को लेकर केंद्र सरकार और संबंधित अधिकारियों पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को मान ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रताड़ित करने के इरादे से करीब दो घंटे तक एयरपोर्ट पर बैठाकर रखा गया। उन्होंने दावा किया कि उनके सामान …
दिल्ली हाईकोर्ट ने पाक उच्चायोग के लिए जासूसी के आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
नयी दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी के लिए कथित रूप से जासूसी करने के आरोपी हबीब उर रहमान को नियमित जमानत देने से इनकार कर दिया। जासूसी के आरोपों की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने अपना फैसला दिया। आरोपी हबीब उर रहमान कई बीमारियों से पीड़ित है। …
ग्राम सुजानपुर में 26 अक्टूबर से होगी श्रीमद्भागवत कथा, आचार्य अर्पित तिवारी होंगे आयोजक
कानपुर देहात। ग्राम सुजानपुर, पोस्ट बैरी सवाई में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 26 अक्टूबर से किया जाएगा। कथा का समापन एवं विशाल भंडारा 2 नवंबर 2026 को होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां की जा रही हैं। आयोजक आचार्य अर्पित तिवारी (कानपुर वाले) के अनुसार, कथा में कथाव्यास श्री गोपाल कृष्ण जी महाराज श्रद्धालुओं …



