
अयोध्या । अयोध्या उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत स्थानीय अदालत ने 14 दिन के लिए और बढ़ा दी है। सोमवार को न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भ्रष्टाचार रोधी अदालत के विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा के समक्ष पेश किया गया। विशेष अभियोजन अधिकारी उमेश दुबे ने बताया कि सुनवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पुलिस रिमांड के लिए कोई आवेदन प्रस्तुत नहीं किया।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सभी आठ आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया
गौरतलब है कि इससे पहले विशेष अदालत ने आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था, जिसकी अवधि सोमवार को समाप्त हो गई थी। अब अदालत के ताजा आदेश के बाद सभी आरोपी अगले 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में जेल में रहेंगे। मामले की जांच जारी है और जांच एजेंसियां कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।
राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं
सोमवार को सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने किसी भी आरोपी की रिमांड नहीं मांगी। भ्रष्टाचार रोधी अदालत के विशेष न्यायाधीश रजत वर्मा ने सभी आरोपियों की 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी। इससे पहले अदालत आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेज चुकी थी। न्यायिक हिरासत के दौरान सभी आरोपी जेल में रहेंगे, जबकि मामले की जांच जारी रहेगी।



