एकीकृत कोविड एवं कन्ट्रोल सेन्टर का औचक निरीक्षण करके समीक्षा बैठक की गयी


होम आइसोलेटेड व्यक्ति की मृत्यु होने पर आर0आर0टी0 का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगाः-अविनाश कुमार
हरदोई, 29 अगस्त 2020:-मुख्यमंत्री उ0प्र0 के निर्देशानुसार जनपद में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतु जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा प्रभावी ढ़ग से कार्य किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में विगत 28 अगस्त 2020, को एकीकृत कोविड एवं कन्ट्रोल सेन्टर का औचक निरीक्षण करके कोविड-19 के समस्त नोडल अधिकारियों, डयूटी पर तैनात अधिकारियों, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्टेªट, समस्त उप जिलाधिकारी तथा चिकित्सा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।


उन्होने बताया कि जनपद हरदोई में 440 सर्विलांस टीमों द्वारा 17986 घरों में डोर टू डोर सर्वे किया गया तथा 94217 व्यक्तियों की जॉच की गयी, जिसमें 60 व्यक्ति सैप्टोमैटिक पाये गये। इन सभी के एन्टीजेन टेस्ट कराया जा रहा है। आज कुल 1287 केसों की टेस्ंिटग की गयी। अब तक कुल 76829 की टेस्टिंग की जा चुकी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि एल-1 अस्पताल मलिहामऊ में 150 बेड की व्यवस्था है, जिसके सापेक्ष 52 मरीज भर्ती है। एल-1 अस्पताल कृषि महाविद्यालय में 250 बेड है जिसमें 33 मरीज भर्ती है, और एल-2 अस्पताल में 100 बेड है, जिसमें 37 मरीज भर्ती है। अब तक 1143 मरीज एल-1 एवं एल-2 अस्पताल से स्वस्थ्य होकर घर वापस जा चुके है। वर्तमान में 833 लोग होम आइसोलेट है तथा 648 ओवर होम आइसोलेटेड हो गये है।
उन्होने बताया है कि कोरोना संक्रमण से जनपद में आज कोई मृत्यु नही हुई है। समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि यदि कोविड हास्पिटल में भर्ती किसी मरीज की मृत्यु होती है तो तत्काल सम्बन्धित चिकित्साधिकारी से सम्पर्क करके विस्तृत टिप्पणी प्रस्तुत की जायेगी तथा यदि किसी होम आइसोलेटेड व्यक्ति की मृत्यु होती है तो उसके लिए आर0आर0टी0 का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *