
नयी दिल्ली । दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल में हुए छात्र-युवा प्रदर्शन के बाद देश में नई पीढ़ी के साथ संवाद को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने युवाओं, खासकर जेन-जी से सीधे संवाद की पहल करने का फैसला किया है। संघ प्रमुख मोहन भागवत 6 अगस्त को देश के 100 से अधिक शहरों के छात्रों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे। यह कार्यक्रम इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइटेड नेशन्स (आईआईएमयूएन) की 15वीं वर्षगांठ पर आयोजित वार्षिक चैंपियनशिप कॉन्फ्रेंस का हिस्सा होगा। कार्यक्रम का आयोजन मुंबई स्थित अंबानी सेंटर में किया जाएगा, जहां से मोहन भागवत देशभर के 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के हजारों विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। आयोजकों के अनुसार इस संवाद कार्यक्रम में 2,000 से अधिक छात्र प्रत्यक्ष और ऑनलाइन माध्यम से भाग ले सकते हैं। जानकारी के अनुसार, इस विशेष संवाद कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के 100 से अधिक शहरों के छात्र जुड़ेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवा अपने विचार साझा करेंगे और भागवत से विभिन्न सामाजिक, राष्ट्रीय तथा समसामयिक विषयों पर चर्चा कर सकेंगे।

आईआईएमयूएन एक ऐसा मंच है, जो संयुक्त राष्ट्र की कार्यप्रणाली और नेतृत्व क्षमता को लेकर युवाओं में जागरूकता बढ़ाने का कार्य करता है। संस्था का दावा है कि वह 40 से अधिक देशों में सक्रिय है और लाखों छात्रों को नेतृत्व, संवाद और नीति निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ चुकी है। संघ की ओर से लंबे समय से युवाओं के साथ संवाद बढ़ाने की बात कही जाती रही है। हाल के वर्षों में मोहन भागवत कई सार्वजनिक मंचों से यह कह चुके हैं कि बदलते समय के साथ नई पीढ़ी की सोच, अपेक्षाओं और चुनौतियों को समझना आवश्यक है। उन्होंने पहले भी कहा था कि किसी भी समाज में सकारात्मक परिवर्तन संवाद के माध्यम से ही संभव है। अनुभवों से सीखना और नई पीढ़ी की बात सुनना समाज और राष्ट्र दोनों के लिए आवश्यक है। संघ का मानना है कि युवाओं को केवल दिशा देने के बजाय उनकी बात सुनना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों के अनुसार, जेन-जी में वर्ष 1997 से 2012 के बीच जन्मे युवाओं को शामिल किया जाता है, जबकि 2010 से 2024 के बीच जन्मे बच्चों को जेन-अल्फा कहा जाता है। यही पीढ़ियां आने वाले वर्षों में शिक्षा, रोजगार, तकनीक और सामाजिक बदलावों की दिशा तय करेंगी। आरएसएस का मानना है कि इन पीढ़ियों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी सोच और अपेक्षाओं को समझना समय की जरूरत है। इसी उद्देश्य से इस कार्यक्रम में शिक्षा, नेतृत्व, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। हाल के समय में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने भी डिजिटल प्लेटफॉर्म और सार्वजनिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं तक पहुंच बढ़ाने की कोशिशें तेज की हैं। सोशल मीडिया, ऑनलाइन संवाद और छात्र सम्मेलनों के जरिए नई पीढ़ी के साथ जुड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि आज की युवा पीढ़ी सार्वजनिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती है और नीति संबंधी विषयों पर भी सक्रिय भागीदारी चाहती है। ऐसे में संवाद आधारित पहलें भविष्य की राजनीति और सामाजिक विमर्श में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
राहुल गांधी और प्रियंका पर अब दर्ज हुई पुलिसकर्मियों से मारपीट की FIR, ड्यूटी में बाधा डालने का भी आरोप.
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत प्रियंका वाड्रा पर गुरुवार को दूसरी एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस सूत्रों के हवाले से यह बताया जा रहा है कि उन पर आरोप है कि राजधानी में हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने …
राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद निकले राहुल, प्रियंका और खरगे, CEC के खिलाफ देंगे धरना
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसद जंतर-मंतर की ओर बढ़े थे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। करीब 2 घंटे बाद सबको रिहा कर दिया गया। अब राहुल गांधी विपक्षी सांसदों के साथ राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजली देने के बाद निकल गए हैं। कांग्रेस नेता …
सीएम योगी आदित्यनाथ की युवाओं से अपील, दो बातों को लेकर हमेशा सावधान रहना- शराब और समाजवादी पार्टी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोक भवन में कुशल खिलाड़ी कोटा के अंतर्गत 470 प्रतिभाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर खिलाड़ियों को शराब और समाजवादी पार्टी से सावधान किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस में कुशल खिलाड़ी कोटा के अंतर्गत चयनित 470 खेल प्रतिभाओं को आज लखनऊ …
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामविलास पासवान को अर्पित की श्रद्धांजलि.
एनडीए के सहयोगी दल और केंद्र में सरकार के साथ शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने लखनऊ में अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के गठबंधन धर्म को निभाया। लोक जनशक्ति पार्टी …
दलगत राजनीति से ऊपर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धनराज नथवानी, पीएम नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता को जमकर सराहा.
उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धनराज नथवानी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष के जन सेवा के काल को जमकर सराहा है। समाजवादी पार्टी से निर्विरोध राज्य सभा सदस्य की घोषणा का इंतजार कर रहे उद्योगपति धनराज नथवानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प …
उत्तर प्रदेश पुलिस में 470 खिलाड़ियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- ‘अब सिफारिश नहीं, प्रतिभा को मौका’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में 2017 के बाद आई सकारात्मक खेल संस्कृति से युवाओं व नागरिकों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मैदान में मेधा, उपलब्धि पर सम्मान और प्रतिभा को राष्ट्र सेवा का अवसर, यही ‘नए उत्तर प्रदेश’ की नई खेल संस्कृति है। मुख्यमंत्री ने 2017 के पहले खिलाड़ियों की अनदेखी व …
‘इनके पास रिटेक का मौका नहीं…’, नाना पाटेकर ने जब की थी यूपी पुलिस की तारीफ; CM Yogi के काम से थे बेहद खुश
प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर ने 8 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। नाना पाटेकर का उत्तर प्रदेश से व्यावसायिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक जीवन के स्तर पर गहरा संबंध रहा है। नाना पाटेकर यूपी में आयोजित कई बड़े कार्यक्रमों में शिरकत करते रहे हैं। हाल ही में लखनऊ में यूपी पुलिस के आधिकारिक थीम …
उत्तर प्रदेश में आज भी बारिश का अनुमान, लखनऊ समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम.
मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। लखनऊ में सुबह तेज धूप थी। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिसका असर तापमान पर भी दिखा। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मौसम …
राहुल गांधी को ले जा रही बस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पंचर, जंतर-मंतर पर बढ़ा बवाल
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर INDI गंठबंधन के सांसद कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे है। बुधवार दोपहर को ‘लंच पॉलिटिक्स’ के बाद सभी सांसद जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की …




