Editor's PickMain Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

राम मंदिर चढ़ावा मामले में एससी सख्त, एसआईटी को जल्द जांच पूरी कर तार्किक नतीजे तक पहुंचने का सख्त निर्देश

नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) से कहा कि वह अपनी जांच तेजी से पूरी करे और उसे तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाए। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने एसआईटी को निर्देश दिया कि वह कथित चढ़ावा चोरी मामले की जांच में हुई प्रगति पर अपनी वस्तुस्थिति रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में दाखिल करे। पीठ ने अदालत द्वारा नियुक्त एसआईटी से यह भी कहा कि वह जांच की गुणवत्ता और पारदर्शिता में सुधार के लिए न्यायालय के सामने अलग-अलग पक्षकारों द्वारा दिए गए किसी भी सुझाव पर निष्पक्ष रूप से विचार करे।

इसने कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट की पड़ताल के बाद, न्यायालय राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा दिए जाने वाले दान के प्रबंधन में सुधार के लिए कुछ निर्देश जारी कर सकता है। शीर्ष अदालत ने 27 जुलाई को कथित चढ़ावा चोरी की जांच के लिए पुलिस महानिरीक्षक किरण एस की अध्यक्षता में चार सदस्यीय एसआईटी के गठन का संज्ञान लिया था। इसने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा था कि जांच टीम में एक फॉरेंसिक ऑडिटर भी शामिल किया जाना चाहिए। यह उल्लेख करते हुए कि सुधारात्मक कदम उठाने होंगे, पीठ ने कहा था कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। पीठ ने एसआईटी को दो हफ्ते में वस्तुस्थिति रिपोर्ट सौंपने का भी निर्देश दिया था। इसने 20 जुलाई को उत्तर प्रदेश सरकार से कहा था कि वह मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की संभावना के बारे में जानकारी दे। पीठ ने 13 जुलाई को उत्तर प्रदेश पुलिस को इस मामले में वस्तुस्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था।

सर्दियों में गोवंश संरक्षण को लेकर योगी सरकार की विशेष कार्ययोजना, गो-आश्रय स्थलों पर बढ़ेगी सतर्कता

 त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और यातायात तथा शीत ऋतु में निराश्रित गोवंश की सुरक्षा को लेकर विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप प्रदेश में गोवंश संरक्षण की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए गो-आश्रय स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध …

Like us share us

निपुण यूपी के लक्ष्य को नई गति देगी योगी सरकार, डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से होगा परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का आकलन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने और विद्यार्थियों की वास्तविक अधिगम दक्षताओं का आकलन करने के लिए योगी सरकार द्वारा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा-1 और 2 के विद्यार्थियों का निपुण …

Like us share us

सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav का दावा, हमने खोजे 25 लाख दोहरे और फर्जी मतदाता; आयोग से मांगा जाएगा इनाम

 उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि उनकी पार्टी ने मतदाता सूची में 25 लाख दोहरे और फर्जी मतदाता खोजे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और पीडीए प्रहरी उत्तर प्रदेश …

Like us share us

लखनऊ में छठ महापर्व की तैयारियां अंतिम चरण में, आज खरना के साथ शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

लोकआस्था के महापर्व छठ की तैयारियां राजधानी में अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शनिवार को खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। इससे पहले गुरुवार को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत हुई। व्रती महिलाओं ने घरों की साफ-सफाई कर पूजन सामग्री जुटाई और पारंपरिक तरीके से लौकी की सब्जी, चने …

Like us share us

दो साल का इंतजार खत्म: केकेसी और मिल एरिया रोड का होगा कायाकल्प, सवा दो करोड़ का बजट मंजूर

 डेढ़ सौ मीटर की सड़क बनाने के लिए स्थानीय लोग पिछले दो साल से जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण विभाग से पत्राचार कर रहे थे। अब जाकर केकेसी छत्ते वाले पुल और ऐशबाग फ्लाइओवर से उतरने के बाद मिल एरिया की सड़क पर चलना मुश्किल था। छावनी परिषद, रेलवे के साथ ही आशियाना, तेलीबाग से आने …

Like us share us

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बार फिर हिंदुओं को जागरूक रहने का संदेश, बोले-लगातार कम हो रहे वोटर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को छूटे मतदाताओं को जोड़ने की भाजपा की कार्यशाला में हिंदुओं में जोश भरने का काम किया। भाजपा एसआईआर के बाद मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए विशेष अभियान चलाएगी। मुख्यमंत्री ने एसआईआर को लेकर भाजपा की प्रदेश इकाई, जिला अध्यक्षों एवं प्रभारियों …

Like us share us

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर बरेली अव्वल, रामपुर को मिला तीसरा स्थान

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों से प्रदेश में सुशासन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का असर धरातल पर साफ देखा जा सकता है। सीएम डैशबोर्ड की अक्टूबर माह की समग्र रैंकिंग में एक बार फिर बरेली ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त …

Like us share us

मुख्यमंत्री योगी “बुलडोजर अब उ.प्र. का ब्रांड, यहां बनेगा तो देश विदेश में मांग खुद बढ़ेगी”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज की जगह अब कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति और बुलडोजर की कार्रवाई ने उ.प्र. को निवेश का प्रमुख केंद्र बना दिया है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर अब उ.प्र. का ब्रांड बन …

Like us share us

भारतीय कंपनियों का एआई डेटा अब देश में ही होगा प्रोसेस, ओपनएआई ने शुरू की नई सुविधा

नयी दिल्ली । कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओपनएआई ने बृहस्पतिवार को भारत में अपने एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) के लिए एआई अनुरोधों का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण शुरू करने की घोषणा की। इससे पात्र कंपनियां और डेवलपर उसके जीपीटी-6 लूना मॉडल पर आधारित चुनिंदा कार्यों का प्रसंस्करण देश के भीतर ही कर …

Like us share us

प्रियंका गांधी “BJP-RSS ने सोनिया गांधी को लेकर झूठ फैलाया, अब सामने आ रहा सच”

वायनाड । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने उनकी मां एवं पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में हमेशा झूठ फैलाए और अब जब वह अपने संस्मरण के जरिये अपनी बात रख रही हैं, तो उसे झूठा बताया जा …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button