Main Storiesताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराष्ट्रीय

हर घर तिरंगा, चप्पे-चप्पे पर पहराय स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू में सुरक्षा कड़ी, इलाकों में बढ़ी पेट्रोलिंग

जम्मू-श्रीनगर और जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सेना, बीएसएफ और पुलिस बलों को शामिल करते हुए बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन तुती और उप महानिरीक्षकों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर पिछले एक सप्ताह में जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए कई बैठकें की हैं।

जम्मू । जम्मू स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस ने वाहनों की जांच के लिए उन्हें रोकना शुरू किया और सीमावर्ती जिलों, प्रमुख राजमार्गों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ा दी। स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी गतिविधियों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

तिरंगा यात्राओं, श्हर घर तिरंगाश् अभियान और स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कई कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिल रही है। कस्बों और गांवों में घरों तथा इमारतों के ऊपर तिरंगा लहराता हुआ नजर आ रहा है। जम्मू में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मौलाना आजाद स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जहां उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चैधरी तिरंगा फहराएंगे और सलामी लेंगे। श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बख्शी स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की अध्यक्षता करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है। वहीं, इन समारोह स्थलों के आसपास के इलाकों में प्रवेश नियंत्रण, तलाशी और वाहनों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि समारोहों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में व्यापक निगरानी व्यवस्था की है। सुरक्षा बल समारोह स्थल तक पहुंचने वाले सभी रास्तों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। शहर में रणनीतिक स्थानों पर त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) तैनात किए गए हैं। अधिकारियों को समारोह स्थलों के आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जहां तिरंगा फहराने के कार्यक्रम निर्धारित हैं, वहां पर्याप्त संख्या में बलों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती बेटियां, महिला सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायक मिसाल

लखनऊ। GEAR Society एवं AMU Old Boys’ Association, Lucknow के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक प्रेरणादायक कार्यक्रम में वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों ने अपने हुनर, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन कर महिला सशक्तिकरण की एक सकारात्मक तस्वीर प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बेटियों द्वारा स्वयं तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों के फूड स्टॉल, …

Like us share us

‘जब 14 करोड़ वोटर अवैध, तो 2024 का इलेक्शन वैध कैसे?’ राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज शनिवार को हैदराबाद में ‘भारत समिट’ को संबोधित करते हुए 2024 के लोकसभा चुनावों की वैधता पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि उसने मतदान करने वाले 140 मिलियन (14 करोड़) लोगों को या तो अस्तित्वहीन मतदाता या गैर-मतदाता करार दिया। ‘2024 का चुनाव …

Like us share us

योगी सरकार स्टार्टअप इकोसिस्टम को देगी नई रफ्तार, इनक्यूबेटर्स और एक्सीलरेटर प्रोग्राम से मजबूत होगा नवाचार का आधार

योगी सरकार प्रदेश को देश के प्रमुख स्टार्टअप और नवाचार केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इसी के तहत प्रदेश में युवाओं के नवाचार, उद्यमिता और नए व्यावसायिक विचारों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसा इकोसिस्टम विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है, जहां किसी नए विचार को …

Like us share us

योगी सरकार में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर, प्रदेश के 26,720 परिषदीय विद्यालयों में होगा सोशल ऑडिट

योगी सरकार प्रदेश की परिषदीय शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण पहल कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के सभी 75 जनपदों में संचालित परिषदीय विद्यालयों के 20 प्रतिशत विद्यालयों का सोशल ऑडिट कराया जाएगा।इसके लिए कुल 26,720 परिषदीय विद्यालय चिह्नित किए गए हैं। …

Like us share us

योगी सरकार में छठ पूजा पर भी 24 घंटे मिलेगी निर्बाध बिजली, घाटों पर होगी पर्याप्त रोशनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार दीपावली के बाद अब छठ पूजा पर भी 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय है। योगी सरकार की प्राथमिकता है कि त्योहार के दौरान गांव से लेकर शहर तक उपभोक्ताओं को सुचारु, सुरक्षित और भरोसेमंद बिजली मिले। इसके लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन …

Like us share us

योगी सरकार में रात का सफर हुआ आसान, महिलाएं भी बेफिक्र होकर तय कर रहीं लंबी दूरी

योगी सरकार में कानून-व्यवस्था और परिवहन सुविधाओं में हुए बेहतर बदलाव का असर उत्तर प्रदेश में रात्रिकालीन आवागमन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के विस्तार के कारण रात में सफर करने वाले यात्रियों का भरोसा बढ़ा है।नौकरीपेशा महिलाएं, छात्राएं और परिवारों के साथ यात्रा …

Like us share us

राष्ट्र की शक्ति और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है सैन्य परिवार: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को क्रांति धरा मेरठ में आयोजित ‘पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह’ में मौजूद रहेंगे। आयोजन से पहले मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रदेश के 5.19 लाख पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सुअवसर प्राप्त होगा। लगभग 15 से 20 लाख लोगों का …

Like us share us

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IAS अधिकारियों का तबादला, 5 जिलों में नए DM तैनात

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अफसरों के तबादले संबंधी दिए गए दिशा-निर्देश के तहत शुक्रवार देर रात राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) से पहले 38 आईएएस अफसरों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। इनमें पांच जिलाधिकारी सहित लखनऊ व मेरठ विकास प्राधिकरण …

Like us share us

पीएम मोदी 21 नवंबर को आएंगे लखनऊ, कौशल दीक्षा समारोह में आईटीआई टॉपर्स को करेंगे सम्मानित

विधानसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवंबर को लखनऊ आएंगे। मोदी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कौशल दीक्षा समारोह में देशभर के आईटीआई के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।कौशल …

Like us share us

यूपी चुनाव: दिल्ली में संजय निषाद ने अमित शाह से की मुलाकात, पार्टी की मांगों और मुद्दों पर की चर्चा.

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान निषाद समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, पार्टी पदाधिकारियों से संबंधित विषयों और मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. संजय निषाद ने निषाद समाज और पार्टी पदाधिकारियों से जुड़ी …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button