Ranveer Singh को पिंक आउटफिट में देख Deepika ने ऐसे किया रिएक्ट | BOLLYWOOD UPDATE

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों ही जगह सुपरहिट है। रणवीर और दीपिका को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है, इन दोनों की केमिस्ट्री हर किसी को पसंद आती है। इतना ही नहीं ये कपल किसी भी जगह और मौके पर एक दूसरे पर प्यार बरसाने का मौका नहीं छोड़ते हैं। हालांकि बीतों दिनों इस कपल के अलग होने की खबरें सामने आई थी, मगर इन फेक खबरों के बीच रणवीर और दीपिका एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आए है जिसे देखकर दोनों के फैंस काफी खुश हो गए हैं

क्योंकि रणवीर और दीपिका के तलाक की खबरों से सबसे ज्यादा कपल के फैंस को ही झटका लगा था। रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह ऑल पिंक लुक में दिखाई दे रहे हैं। हमेशा की तरह अपने इस अतरंगी फैशन सेंस में भी एक्टर काफी कूल और हैंडसम लग रहे हैं। वैसे ये फोटोज एक्टर के किसी फोटोशूट की हैं, इस पोस्ट के साथ बाजीराव एक्टर ने कैप्शन में हार्ट वाले इमोजी शेयर किया है। रणवीर सिंह का ये पोस्ट काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है और इस लुक को भी एक्टर के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। पोस्ट पर फैंस जमकर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं हालांकि फैंस के बीच रणवीर सिंह के दिल की रानी दीपिका पादुकोण ने भी अपने पति की पोस्ट पर रिएक्ट किया है। दीपिका ने कॉमेंट करते हुए लिखा ‘एघ्डिबल’।

अपनी वाइफ के इस कॉमेंट पर रणवीर सिंह ने रिएक्शन देते हुए किस वाला इमोजी शेयर किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सर्कस में नजर आने वाले है। सर्कस में रणवीर पहली बार डबल रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म इसी साल 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर अगले साल आलिया भट्ट के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रोमांस करते दिखेंगे।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *