उत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

शिवपाल ने संभाला मोर्चा,”कोई भी ओम प्रकाश राजभर को गंभीरता से नहीं लेता”

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में फूट को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर के लगातार बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के बाद चाचा शिवपाल सिंह यादव ने मोर्चा संभाल लिया है। लखनऊ में अपने आवास पर गुरुवार को शिवपाल सिंह यादव ने साफ कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर तो समय-समय पर साजिशें रचते रहते हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का कोई भी सांसद अलग नहीं होगा। राजभर झूठ बोलते हैं और समय-समय पर साजिशें रचते रहते हैं। उनसे भाजपा के लोग झूठ बुलवा रहे हैं। ये लोग तो अपनी टीआरपी बढ़ाने और चुनाव में सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए ऐसा कहते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें ट्वीट करने के लिए पैसे भी मिलते हैं, इसीलिए वे ऐसी बातें कहते हैं, झूठ बोलते हैं। शिवपाल ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। पूरे देश और प्रदेश में कोई भी ओम प्रकाश राजभर को गंभीरता से नहीं लेता है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button