Main Storiesताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबर

Connaught Place में शाम 6.30 बजे तक दुकानें बंद रखने का निर्देश..!

नयी दिल्ली । राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक पत्र साझा करते हुए दावा किया कि कनॉट प्लेस स्थित सभी दुकानों, कार्यालयों और रेस्तरां को शाम 6.30 बजे तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि क्या जंतर-मंतर पर फिर किसी तरह की सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पत्र साझा किया, जिसमें कनॉट प्लेस क्षेत्र में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रतिष्ठानों को समय से पहले बंद करने की बात कही गई है।

इसके साथ उन्होंने लिखा कि इलाके में भारी सुरक्षा बल और बड़ी संख्या में एम्बुलेंस तैनात की जा रही हैं, जिससे कई तरह की आशंकाएं पैदा हो रही हैं।

अरविंद केजरीवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि कनॉट प्लेस की सभी दुकानों को शाम 6.30 बजे तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या केंद्र सरकार जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ फिर से सख्त कार्रवाई करने जा रही है। उन्होंने अपने पोस्ट में भारी सुरक्षा व्यवस्था और एम्बुलेंस की मौजूदगी का भी उल्लेख किया। हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से किसी संभावित कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। केजरीवाल द्वारा साझा किए गए पत्र में बताया गया है कि नई दिल्ली नगर क्षेत्र के कनॉट प्लेस और उसके आसपास की स्थिति को देखते हुए सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों, कार्यालयों और रेस्तरां को शाम 6.30 बजे तक बंद करने की सलाह दी गई है। पत्र में व्यापारियों और प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना, संपत्ति के नुकसान या लोगों की सुरक्षा से जुड़ी समस्या से बचा जा सके।

जारी निर्देश में कहा गया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभी प्रतिष्ठान मालिक प्रशासन के साथ सहयोग करें।

निर्देश का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाना बताया गया है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने नीट-यूजी 2024 परीक्षा से जुड़े मामले को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक समाचार रिपोर्ट साझा करते हुए आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति को पहले मामले का मास्टरमाइंड बताया गया था, उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने की बात सामने आई है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इससे सरकार के दावों पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया को लेकर सरकार की भूमिका पर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने अदालत में कहा है कि उपलब्ध जांच के आधार पर उसे ऐसे पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले, जिनसे यह साबित हो सके कि संबंधित आरोपी नीट-यूजी 2024 का प्रश्नपत्र चोरी करने या उसे प्रसारित करने में शामिल था।

Asian Games में स्वर्णिम इतिहास: लालरेम्सियामी का निर्णायक गोल और सविता की ‘दीवार’, भारत ने चीन से छीना गोल्‍ड मेडल

जापान के आईची नागोया में चल रहे एशियन गेम्‍स 2026 में भारत के खाते में एक और गोल्‍ड मेडल आ गया है। वर्ल्ड रैंकिंग में 8वें नंबर पर मौजूद भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे नंबर पर मौजूद मौजूदा एशियाई चैंपियन चीन की टीम को 1-0 से हराकर 44 साल …

Like us share us

CM योगी “हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती पर ग्राम स्वराज के मुद्दे पर बिना नाम लिए कांग्रेस और सपा के परिवारवाद को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि गांवों को केवल वोट बैंक समझने और उन्हें अराजकता व जातिवाद की आग में झोंकने वाली राजनीति ने गांवों को पीछे रखा। हमारे ग्राम …

Like us share us

CM योगी ने गांधी जयंती पर खरीदे खादी के वस्त्र, 30 जनवरी तक 25 फीसदी छूट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो अक्टूबर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनको नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लखनऊ के हजरतगंज में श्री गांधी आश्रम खादी ग्रामोद्योग बोर्ड भवन भंडार से खादी के वस्त्रों की खरीदादारी करने के साथ लोगों से खादी को …

Like us share us

राम मंदिर परिसर में मिली वृद्धा को वन स्टॉप सेंटर ने परिवार से मिलाया

विजय कुमार निगम अयोध्या:- घर की चारदीवारी में अपनों के बीच रहने के बावजूद जब किसी बुजुर्ग महिला को अकेलेपन, घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़े, तो उसका दर्द सिर्फ व्यक्तिगत नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार के बिखरने की कहानी बन जाता है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में महिला सुरक्षा और संकट में …

Like us share us

157वीं गांधी जयंती पर राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति ने पुष्पांजलि अर्पित की, पूर्व पीएम लाल बहादुर को किया नमन

नयी दिल्ली । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने पुष्पांजलि अर्पित की है। राष्ट्रपति ने राजघाट जाकर बापू को पुष्पांजलि अर्पित की। उनकी ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, …

Like us share us

भारत में विदेशी राजदूतों ने मनाई गांधीजी की 157वीं जयंती

नयी दिल्ली । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर भारत में विदेशी राजनयिकों ने भी बापू को नमन किया और उनके सिद्धांतों और उनकी सीख को याद किया। इस दौरान भारत में नॉर्वे के राजदूत मे-एलिन स्टेनर, जर्मनी के राजदूत जैस्पर विक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में माहात्मा के …

Like us share us

योगी सरकार में युवाओं के लिए सरकारी सेवाओं के बढ़े अवसर ‘520 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू’

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने और विभिन्न विभागों में मानव संसाधन को मजबूत करने की दिशा में लगातार भर्ती प्रक्रियाओं को आगे बढ़ा रही है।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने खेल एवं युवा कल्याण से जुड़े कुल 520 पदों पर चयन के …

Like us share us

CM योगी “वन्यजीव के संसार’ में अपने मनोभाव से रंग भरेंगे उत्तर प्रदेश के बच्चे”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार के निर्देशन में वन विभाग 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदेश में वन्यजीव सप्ताह मनाएगा। पूरे सप्ताह भर पर्यावरण संरक्षण/वन्यजीवों पर आधारित मास्क मेकिंग, छद्म आवरण व अनुकरण पर चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, फैंसी ड्रेस, फेस पेटिंग, रंगोली, मेहंदी आदि प्रतियोगिताएं भी होंगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के बच्चे ‘वन्यजीव के …

Like us share us

यूपी में जल्द प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है कांग्रेस, अजय राय की जगह किसी नए चेहरे को मिलेगा मौका

कांग्रेस चुनावी राज्यों में जल्द बड़े बदलाव कर सकती है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की जगह किसी नए चेहरे को राज्य में पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। अध्यक्ष पद को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। इनमें राज्यसभा सदस्य  प्रमोद तिवारी की बेटी आराधाना मिश्रा ‘मोना’ का नाम सबसे आगे …

Like us share us

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया अदम्य साहस व कर्तव्यनिष्ठा को सम्मान, पुलिसकर्मियों के योगदान को सराहा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोक ‍भवन में अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम में 26 …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button