उत्तर प्रदेशचुनावताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

सपा ने 12 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट की जारी | UP Election 2022

 समाजवादी पार्टी ने बुधवार को तीन प्रत्याशियों की छठी सूची जारी करने बाद 12 और उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इस लिस्ट में रायबरेली, चित्रकूट, प्रयागराज, बाराबंकी, बहराइच और श्रावस्ती जिलों की विभिन्न सीटों के लिए टिकट फाइनल किए गए हैं। इस पहले पार्टी ने कुशीनगर की फाजिलनगर, लखनऊ की सरोजनीनगर सीट और कौशाम्बी की सिराथू सीट से उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इसी प्रकार प्रयागराज की प्रतापपुर सीट से विजमा यादव, प्रयागराज की इलाबाद पश्चिम सीट से अमरनाथ मौर्या और प्रयागराज की इलाहाबाद दक्षिण सीट से रईश चंद्र शुक्ला को टिकट दिया गया है। बाराबंकी की जैदपुर (सुरक्षित) सीट से गौरव रावत और बाराबंकी की ही हैदरगढ़ (सुरक्षित) सीट से राममगन रावत को उम्मीदवार बनाया गया है। बहराइच जिले की मटेरा सीट से मो. रमजान और कैसरगंज से मसूद आलम खान को चुनाव मैदान में उतारा गया है। श्रावस्ती की भिनगा सीट से इंद्राणी वर्मा और श्रावस्ती सीट से मो. असलम राइनी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

jagran

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को 12 और प्रत्याशियों की सूची घोषित की है। पार्टी के अनुसार रायबरेली विधानसभा सीट से आरपी यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। चित्रकूट जिले की चित्रकूट सीट से अनिल प्रधान पटेल और चित्रकूट जिले की ही मानिकपुर सीट से वीर सिंह पटेल को चुनाव मैदान में उतारा गया है। 

Like us share us

Related Articles

Back to top button