Editor's PickMain Storiesताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

भविष्य की जंग में टेक्नोलॉजी तय करेगी बढ़त, राजनाथ सिंह बोले-आत्मनिर्भर रक्षा जरूरी

राजनाथ सिंह ने कहा, आज हम देख रहे हैं कि एआई का इस्तेमाल करके ऐसी तस्वीर बनाई जा सकती है जो 80 के दशक की लगती है (ऑनलाइन वायरल हो रहे 80 के दशक संबंधी एआई ट्रेंड के संदर्भ में)। असली खुशी तब होगी जब आप 40-50 साल बाद के भविष्य की कोई तस्वीर दिखा पाएंगे।

नयी दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भविष्य की लड़ाई में रणनीतिक बढ़त प्रौद्योगिकी नेतृत्व से तय होगी और आज की हमारी कल्पना ही कल की सैन्य क्षमता बनेगी। सिंह ने यहाँ रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 2047 तक विकसित भारत का विजन केवल आर्थिक रूप से मजबूत भारत बनाने के बारे में नहीं है, बल्कि एक ऐसा भारत बनाने के बारे में है जो प्रौद्योगिकी रूप से आत्मनिर्भर, सामाजिक रूप से समावेशी, पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ और रणनीतिक रूप से सुरक्षित हो। सिंह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र इस विजन की आधारशिला है।

उन्होंने कहा, 2047 तक हमें अहम प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता हासिल करनी है, घरेलू सामान के इस्तेमाल में बड़ी बढ़ोतरी करनी है, रक्षा निर्यात में कई गुना वृद्धि करनी है और वैश्विक आपूर्ति शृंखला में भारत की मजबूत मौजूदगी सुनिश्चित करनी है। रक्षा मंत्री ने कहा कि सहयोग के बिना यह सब हासिल नहीं किया जा सकता और इस क्षेत्र से जुड़े सभी पक्षों के बीच बेहतर साझेदारी होनी चाहिए। डीआरडीओ-उद्योग समन्वय बैठक –विमर्श 2026– का आयोजन यहाँ डीआरडीओ भवन में किया गया। सिंह ने कहा कि डीआरडीओ और उद्योग के बीच साझेदारी केवल उत्पादन तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे अनुसंधान, डिजाइन, परीक्षण, प्रमाणन और पूरी विनिर्माण मूल्य शृंखला तक बढ़ाया जाना चाहिए। रक्षा मंत्री ने कहा कि भविष्य की लड़ाई में नयी प्रौद्योगिकियां, खासकर कृत्रिम मेधा (एआई) और ड्रोन, अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने इस क्षेत्र में प्रौद्योगिकी नवाचार में तेजी लाने का आग्रह किया।उन्होंने भारतीय रक्षा क्षेत्र के हितधारकों से उस दिशा में काम करने का आग्रह किया। रक्षा मंत्री ने कहा, हम 40-50 साल बाद भारत को कैसा देखना चाहते हैं, यह कल्पना ही हमारे उत्साह को नयी ऊर्जा देगी। सिंह ने कहा कि नयी और उभरती हुई प्रौद्योगिकियों में निवेश करने वाली कंपनियाँ भविष्य में प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नेतृत्वकर्ता के तौर पर उभरेंगी। उन्होंने कहा, हमें न केवल भविष्य की प्रौद्योगिकी के बारे में सोचना है, बल्कि उसे विकसित भी करना है। क्योंकि भविष्य की लड़ाई में वही देश रणनीतिक बढ़त हासिल कर पाएगा जो प्रौद्योगिकी के मामले में आगे होगा। और आज की हमारी कल्पना ही कल की सैन्य क्षमता बनेगी। कार्यक्रम में डीआरडीओ के कई वरिष्ठ अधिकारियों और रक्षा उद्योग की कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित

आज दिनांक 06.10.2026 को दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत श्रीमती विनी सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना दही परिसर में थाना क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्तियों एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजकों व धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान आगामी पर्वों के …

Like us share us

मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा सघन चेकिंग व जागरूकता अभियान

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशानुसार मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो प्रभारी उ0नि0 मीना द्वारा मय टीम शक्ति मोबाइल के साथ जनपद के निराला पार्क, पन्नालाल पार्क के आसपास स्थित कोचिंग सेंटर, स्टेशन रोड एवं श्याम कुमारी सेठ विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से बैठे युवकों …

Like us share us

भारत को जाति, क्षेत्र और संकीर्ण स्वार्थों में बांटने वाली शक्तियों को सफल नहीं होने देना हो लक्ष्य : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षक समाज की चेतना और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। यदि शिक्षक अपने दायित्वों के प्रति जागरूक होकर युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करें तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता। डॉ.राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के डॉ. बीआर अंबेडकर सभागार में रविवार को आयोजित …

Like us share us

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का सर्वेक्षण, फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दिन में लखनऊ में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उन्होंने फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध बनवाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने के साथ बख्शी का तालाब में बाढ़ प्रभावित परिवारों से …

Like us share us

ओबीसी, दलित; ब्राह्मण और ठाकुर चेहरों का संतुलन, भाजपा के राज्यसभा दांव में 2027 का संदेश

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए भाजपा ने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। प्रत्याशियों में पार्टी ने पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), दलित, ब्राह्मण, ठाकुर और महिला प्रतिनिधित्व का संतुलन रखने के साथ संगठन में सक्रिय चेहरों को संसद भेजने का फैसला किया है। भाजपा ने धर्मपाल सिंह लोधी, राधाकांत ओझा, …

Like us share us

भाजपा ने यूपी से सभी कयासों को झुठलाया, केंद्र सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी व बीएल वर्मा का पत्ता कटा

भारतीय जनता पार्टी को एक तमगा मिला है, पार्टी विद डिफरेंस। भाजपा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए जिन आठ प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है, इनके नाम तो चर्चा में ही नहीं थे। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की दस सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा और उसी …

Like us share us

यूपी भाजपा ने राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों का किया एलान, बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत को टिकट

उत्तर प्रदेश भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 8 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत का नाम भी शामिल है। 8 उम्मीदवारों में दो महिलाएं शामिल हैं। दो ब्राह्मण चेहरे हैं, जबकि एक राजपूत है। राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग द्वारा जारी इस सूची में क्षेत्रीय …

Like us share us

UP राज्यसभा चुनाव के लिए BJP आज घोषित कर सकती प्रत्याशी, संभावितों में दो केंद्रीय मंत्री के साथ आठ नाम

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव की दस सीटों के लिए होने वाले मतदान के लिए सोमवार को अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती है। राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है और भाजपा ने पर्याप्त संख्या में नामांकन पत्र खरीदकर तैयारी कर …

Like us share us

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनी लोगों की फरियाद, दिया शीघ्र समाधान का भरोसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ में लोगों को समाधान का भरोसा दिलाने के साथ ही अधिकारियों को डेडलाइन दे दी कि इनमें से कोई दोबारा आया तो सख्त कार्रवाई तय। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर दूरदराज से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर उचित …

Like us share us

पितृ पक्ष पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी पाती में लिखा, औरंगजेब ने पिता शाहजहां को पानी के लिए तरसाया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हर सोमवार को प्रकाशित होने वाली इस बार की पाती आज बेहद चर्चा में हैं। उन्होंने पितृ पक्ष पर अपनी पाती में औरंगजेब और शाहजहां का उदाहरण दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पितृ पक्ष के मौके पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी। उन्होंने पितृ पक्ष को अतीत …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button