
पटना । बिहार की राजधानी पटना में पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों के मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का राजभवन मार्च पुलिस कार्रवाई के बाद हंगामे में बदल गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकले मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। पुलिस ने मार्च को रोकने के लिए कई जगह बैरिकेडिंग की थी। प्रदर्शनकारियों के आगे बढ़ने पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और बाद में तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया गया। राजभवन मार्च के लिए राजद के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जेपी गोलंबर पर एकत्र हुए। मार्च शुरू करने से पहले तेजस्वी यादव ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को नमन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी राजभवन की ओर बढ़े। पुलिस ने डाकबंगला चैराहे के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ बैरिकेड लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया। मार्च को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की। इनकम टैक्स चैराहे के पास भी स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया और इसी दौरान तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए जाने के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि वह जेल जाने से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का जिक्र करते हुए कहा कि उनके भगवान का जन्म भी जेल में हुआ था। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों के अधिकारों और रोजगार के सवाल को लगातार उठाया जाएगा। उनके मुताबिक, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। राष्ट्रीय जनता दल सांसद मीसा भारती ने भी प्रदर्शन के दौरान बिहार सरकार पर हमला बोला। उन्होंने पेपर लीक और छात्रों के खिलाफ कार्रवाई के आरोपों को लेकर सरकार से जवाब मांगा।

मीसा भारती ने कथित एके-47 फायरिंग के मामले का जिक्र करते हुए पूछा कि प्रदर्शन के दौरान हथियार के इस्तेमाल की अनुमति किसने दी थी। उन्होंने मांग की कि यदि फायरिंग की अनुमति किसी अधिकारी ने दी थी तो उसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। आरजेडी नेताओं ने इस मामले में केवल किसी एक जवान पर कार्रवाई के बजाय पूरी कमांड चेन की जांच की मांग की। तेजस्वी यादव ने कथित फायरिंग को लेकर सरकार से कई सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि संबंधित जवान किस यूनिट में तैनात था, हथियार उसे किस स्तर से जारी किया गया और भीड़ नियंत्रण के दौरान गोली चलाने का आदेश किसने दिया। तेजस्वी ने मामले की न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि फायरिंग हुई है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने इस्तेमाल किए गए हथियार और कारतूस से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच की मांग की। तेजस्वी यादव ने बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवाओं को बार-बार परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरजेडी ने सरकार से पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है। मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई के बाद पटना में राजनीतिक टकराव और तेज हो गया। अब विपक्ष इस कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है, जबकि प्रशासन का जोर कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर है।
CM योगी “2017 से पहले छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी तत्कालीन सरकार”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्ववर्ती सरकार पर छात्रवृत्ति में सेंधमारी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2016-17 में अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति तक नहीं भेजी गई। तत्कालीन सरकार छात्रों की छात्रवृत्ति भी खा गई थी। वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद पिछली बकाया छात्रवृत्ति भी विद्यार्थियों तक …
CM योगी से मिली स्टार्टअप को नई दिशा, इमरजेंसी हेल्थकेयर में तकनीक से बदलेगी तस्वीर
विजय कुमार निगम लखनऊ:- गंभीर बीमारी, दुर्घटना या किसी अन्य मेडिकल इमरजेंसी में शुरुआती पहला घंटा मरीज की जिंदगी के लिए बेहद अहम होते हैं। ऐसे समय में सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि घटना की जानकारी, एंबुलेंस की उपलब्धता, अस्पताल तक सूचना पहुंचने और मरीज के लिए जरूरी मेडिकल तैयारियां समय पर होना भी महत्वपूर्ण है। …
अमित शाह “BNS से बदलेगी न्याय व्यवस्था, पूर्ण क्रियान्वयन के बाद भारत आधुनिक प्रणालियों में होगा”
भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के पूर्ण क्रियान्वयन के बाद देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणालियों में शामिल होगी। शाह ने राज्य की राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र स्थित दशहरा मैदान में आयोजित गोपालक सम्मेलन को संबोधित करते …
कांग्रेस में शामिल होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य? यूपी चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज..!
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला तेज होता दिखाई दे रहा है। इसी बीच पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस में शामिल होने की खबर ने यूपी की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। शनिवार को उनके दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने और कांग्रेस के …
राहुल गांधी ने सत्याग्रह प्लेटफॉर्म किया लॉन्च, बोले-देशभर में लोग अपने हक की लड़ाई अकेले लड़ रहे हैं, हम देंगे मंच
प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी आप, कहा- बंगला-गाड़ी नहीं लेने की बात थी, अब चॉपर से चलते हैं नेता
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को शनिवार को बड़ा झटका लगा। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान प्रियंका कक्कड़ ने आम आदमी पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, ष्मुझे वही पुरानी …
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS और 23 PCS अफसरों के तबादले, जौनपुर-मऊ के CDO भी बदले
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए। नई तैनाती में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), अपर जिलाधिकारी (एडीएम), कुलसचिव और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई …
भारत के ‘नए हीरो कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल का सलाम, मुंबई में लगाया बड़ा बिलबोर्ड
मुंबई । फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में संकट के दौरान सूझबूझ और साहस दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल ने खास सम्मान दिया है। मुंबई में इजरायल के महावाणिज्य दूतावास ने कैप्टन स्मित के सम्मान में बड़े-बड़े बिलबोर्ड लगाए हैं। इजरायल के कॉन्सल जनरल यानिव रेवाच ने …





