
अयोध्या । राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित अनियमितताओं और चोरी के मामले में पहली एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट राम मंदिर ट्रस्ट को सौंप दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा को दोषी नहीं पाया गया है। दोनों का नाम आरोपियों की सूची में भी शामिल नहीं किया गया है। उत्तर प्रदेश के गृह विभाग की ओर से यह रिपोर्ट राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को सौंपी गई है। अब इसे ट्रस्ट की 2 सितंबर को प्रस्तावित बैठक में रखा जाएगा। खास बात यह है कि ट्रस्ट ने ही उत्तर प्रदेश सरकार से चढ़ावे की रकम से जुड़ी कथित अनियमितताओं की ैप्ज् जांच कराने का अनुरोध किया था।

इसके बाद मंदिर ट्रस्ट और संबंधित व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए जाने की बात सामने आई है। इस मामले की शुरुआती जांच रिपोर्ट में भी चंपत राय को क्लीन चिट दिए जाने की बात सामने आई थी। वहीं, डॉ. अनिल मिश्रा के संबंध में दान की रकम की गिनती और निगरानी में लापरवाही का उल्लेख किया गया था, लेकिन उन्हें सीधे आरोपी नहीं बनाया गया था। अब फाइनल रिपोर्ट में भी दोनों के खिलाफ आपराधिक आरोप कायम नहीं रहने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, रिपोर्ट की आधिकारिक सार्वजनिक प्रति उपलब्ध होने के बाद ही इसके सभी निष्कर्षों की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।
राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच के लिए पहली एसआईटी का गठन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 13 जून को किया गया था। तीन सदस्यीय इस टीम की अध्यक्षता लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने की थी। एसआईटी में आईजी रेंज किरण एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन कुमार को सदस्य बनाया गया था। टीम ने 23 जून को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी थी। प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आने के बाद मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्था और जिम्मेदार पदाधिकारियों की भूमिका को लेकर सवाल उठे थे। एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया था। ट्रस्ट ने दोनों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए थे। इसके अलावा गोपाल नागरकट्टे को स्पेशल इनवाइटी की सूची से हटाने का फैसला भी किया गया था। अब पहली एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट में दोनों पूर्व पदाधिकारियों को आरोपी नहीं बनाए जाने की जानकारी सामने आने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पहली एसआईटी की जांच के बाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जांच की निगरानी और विशेषज्ञता बढ़ाने से जुड़े निर्देश दिए थे। इसके बाद 20 जुलाई को नई एसआईटी गठित की गई। इसमें लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस, डीआईजी अयोध्या सोमेन वर्मा और अयोध्या के एसआईटी गौरव ग्रोवर को शामिल किया गया। यह दूसरी एसआईटी भी चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले की जांच कर रही है। इसमें वित्तीय पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पहली एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट अब राम मंदिर ट्रस्ट की 2 सितंबर को होने वाली बैठक में रखी जाएगी। बैठक में रिपोर्ट के निष्कर्षों पर चर्चा हो सकती है और मंदिर की दान व्यवस्था को और पारदर्शी तथा सुरक्षित बनाने को लेकर आगे के कदमों पर फैसला लिया जा सकता है। फिलहाल सूत्रों के हवाले से सामने आई रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा के खिलाफ आरोप साबित नहीं होने की बात कही जा रही है। हालांकि, मामले की दूसरी एसआईटी की जांच अभी जारी है। ऐसे में आगे आने वाली जांच रिपोर्ट और अदालत की कार्यवाही से ही इस पूरे मामले की अंतिम तस्वीर स्पष्ट होगी।
बच्चों के हक के राशन में गड़बड़ी पर योगी सरकार का कड़ा प्रहार
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सरकारी खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में लापरवाही के खिलाफ एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। सीतापुर में सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था के तहत मिड-डे मील का राशन संबंधित उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) तक नहीं पहुंचाए जाने के मामले में खाद्य एवं रसद मंत्री …
CM योगी “वोट बैंक के लिए समाज बांटने वालों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती माफिया के सामने”
विजय कुमार निगम वाराणसी:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग वोट बैंक के लिए समाज को जातीय आधार पर बांटने और विभाजन की राजनीति करने का प्रयास करते हैं, लेकिन जब दुर्दान्त माफिया और अपराधियों पर कार्रवाई की बात आती है तो इनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। वे मौन हो जाते हैं। भले …
अखिलेश के दौरे पर प्रशासन की रोक? बोले- निष्पक्ष जांच से सामने आए सच्चाई
बुलंदशहर । समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव का 11 सितंबर का प्रस्तावित दौरा हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की अनुमति न मिलने की वजह से रद्द हो गया है। सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने बताया कि अखिलेश का 11 सितंबर का प्रस्तावित कार्यक्रम हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति न मिलने की वजह से स्थगित हो गया …
सिद्धार्थ के संन्यास के बाद आकाश आनंद को मायावती ने पार्टी से किया पूरी तरह अलग
लखनऊ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के फैसले को देर आयद, दुरुस्त आयद वाला कदम बताया और आकाश को पार्टी से पूरे तौर से मुक्त करने का भी ऐलान कर दिया। सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने …
गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर में 13 सितंबर को बनेगा शादी का रिकॉर्ड, एक ही दिन 400 से ज्यादा जोड़े लेंगे सात फेरे
PM मोदी से मिले आगा खान पंचम, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
नयी दिल्ली इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और दोनों ने कृषि एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में श्आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्कश् (एकेडीएन) के साथ भारत की साझेदारी पर चर्चा की। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के निमंत्रण के बाद प्रिंस खान …
जब भारत ने संभाली BRICS की मेजबानी, मनमोहन सिंह ने दिया था बड़ा आइडिया, कांग्रेस ने बताया पूरा इतिहास
(नयी दिल्ली) नयी दिल्ली कांग्रेस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले बृहस्पतिवार को इस समूह के गठन के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने पहली बार 2012 में शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी और उस दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ब्रिक्स विकास बैंक बनाने का विचार रखा था। पार्टी महासचिव …
PM मोदी का अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन में बड़ा संदेश “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य..”
नयी दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीरवार को कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित सुरक्षित और सतत अंतरिक्ष क्षेत्र का समर्थन करता है। उन्होंने कहा, अंतरिक्ष की संभावनाएं असीमित हैं और हमारी जिम्मेदारी सामूहिक है। पेरिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने फ्रांस और अन्य …
कलकत्ता हाईकोर्ट ने श्रीरामपुर में ममता बनर्जी की बैठक को सशर्त मंजूरी दी, रैली की अनुमति नहीं मिली..!
कोलकाता । कलकत्ता हाईकोर्ट की सिंगल-जज बेंच ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शुक्रवार को हुगली जिले के श्रीरामपुर में होने वाले एक राजनीतिक कार्यक्रम को सशर्त मंजूरी दे दी। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस गुट ने शुक्रवार को श्रीरामपुर में एक राजनीतिक कार्यक्रम की योजना बनाई है, …




