
विजय कुमार निगम लखनऊ:- शामली के अंकित बालियान हत्याकांड के आरोपियों के एनकाउंटर को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों पर भाजपा और सहयोगी नेताओं ने तीखा पलटवार किया है। प्रदेश सरकार के मंत्री से लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों ने अखिलेश यादव के बयान को गलत नैरेटिव करार देते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा रहा है। योगी सरकार अपराधियों की जाति देखकर कार्रवाई नहीं करती बल्कि उसके द्वारा किए गए अपराध के अनुसार एक्शन लेती है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि विपक्ष और खासकर अखिलेश यादव को अब किसी भी संस्था पर विश्वास नहीं रह गया है। उन्होंने कहाकि विपक्ष केवल आरोप लगाने की राजनीति कर रहा है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जाति की राजनीति कर रहे हैं। मंत्री संजय निषाद ने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती, अपराधी सिर्फ अपराधी होता है। अपराधी चाहे किसी भी जाति या वर्ग का हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश सरकार अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। किसी अपराधी की पहचान कर उसे पकड़ने, जांच करने और उसके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाने में समय लगता है, लेकिन कुछ लोग इसे राजनीतिक रंग देने का प्रयास करते हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय न हो और पीड़ित को न्याय मिले।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जिन अपराधियों को पहले राजनीतिक संरक्षण मिलता था, उनमें कई प्रदेश छोड़कर भाग गए, कई जेल में हैं और कई मुठभेड़ में मारे गए हैं। यही कारण है कि अखिलेश यादव बौखलाहट में इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। अखिलेश के कार्यकाल में कानून का राज नहीं था। उस समय समाजवादी पार्टी के संरक्षण में गुंडे खुलेआम गुंडागर्दी करते थे। उन्होंने कहा कि आज वही पुलिस, वही एसएसपी और वही डीजीपी हैं, लेकिन व्यवस्था बदल गई है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित है।
भाजपा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अंकित बालियान की हत्या करने वाले अपराधियों को दंड देने के लिए पुलिस अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रही थी। ऐसे में पुलिस की आलोचना करना दुखद है। अंकित बालियान लोकप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे और उनकी जघन्य हत्या की गई थी। अपराधी सीसीटीवी में भी कैद हुए थे। ऐसे अपराधियों को विधिक प्रक्रिया के तहत दंड मिला तो इसमें गलत क्या है। अगर कोई पुलिस के साथ छेड़छाड़ करेगा तो पुलिस उसका जवाब देगी।

भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं पूर्व डीजीपी बृजलाल ने अखिलेश यादव के आरोपों को फर्जी नैरेटिव बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की सरकार में आतंकवादियों के 14 मुकदमे वापस लेने की कोशिश की गई थी, जिनमें रामपुर हमले से जुड़े दो पाकिस्तानी आरोपियों के मामले भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि एसटीएफ और एटीएस पर सवाल उठाने के बजाय उनके काम को देखा जाना चाहिए। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पूजा पाल ने कहा कि अखिलेश यादव शायद भूल जाते हैं कि उनकी और उनके पिता की सरकारों में प्रदेश में किस तरह की स्थिति थी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में अपराध की घटनाएं होने पर भी अपराधियों को सजा मिल रही है और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जिस तरह कार्रवाई हो रही है, वह पिछली सरकारों में देखने को नहीं मिली। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव लगातार गलत नैरेटिव गढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने स्पष्ट कर रखा है कि कानून-व्यवस्था के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि माफिया और शूटरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। मुख्यमंत्री ने अपराधियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी और सरकार उसी दिशा में काम कर रही है। भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने सपा पर जाति की राजनीति करने का आरोप लगाया। सपा सरकारों में जाति चिन्हित करके भर्ती, जमीन और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में भेदभाव के आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निष्पक्षता के साथ काम कर रही है। अपराधी की कोई जाति नहीं होती।
📌नारी को अपनी सुरक्षा एवं अधिकार के प्रति जागरुक कराता“मिशन शक्ति-
मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 07 महिलाओं को किया गया सम्मानित महिला सशक्तीकरण, नारी सम्मान, आत्मनिर्भरता एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को शॉल एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर किया गया सम्मानित। आज दिनांक 13.10.2026 को मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत रिजर्व …
मिशन शक्ति अभियान के तहत सफीपुर पुलिस ने शिक्षिका, नर्स एवं मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित, बालिकाओं को सुरक्षा एवं योजनाओं के प्रति किया जागरूक
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 13.10.2026 को थाना सफीपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस के अवसर पर थाना क्षेत्र स्थित कालिंदी गुप्ता इंटर कॉलेज, सफीपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी सफीपुर एवं मिशन शक्ति …
राहुल गांधी विपक्षी नेताओं के साथ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, ‘वोट चोरी’ को लेकर दाख़िल की याचिका.
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 10-15 लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल को परिसर के अंदर फाइलिंग काउंटर तक जाने की इजजात दे दी। वहीं राहुल गांधी INDI ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च का नेतृत्व किया। उनके साथ प्रियंका गांंधी और अन्य नेता शामिल रहे। राहुल गांधी और INDI गठबंधन नेताओं ने CEC ज्ञानेश कुमार …
योगी आदित्यनाथ सरकार बढ़ाएगी ग्राम प्रहरियों का मानदेय, 60 हजार से अधिक होंगे लाभांवित.
योगी आदित्यनाथ सरकार दीपावली से पहले प्रदेश के 60 हजार से अधिक ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी में है। प्रदेश में लंबे समय से इनका मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर सरकार बड़ा कदम उठा रही है। इनके मानदेय में हजार रुपये महीना बढ़ोतरी होगी। इसकी घोषणा मंगलवार को हो सकती है। योगी …
CM योगी “उ.प्र. में 14 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में अंत्योदय और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार निरंतर और समर्पित भाव से कार्य कर रही है। भुखमरी और कुपोषण को समाप्त कर हर नागरिक के लिए गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने के संकल्प का ही नतीजा …
‘अराजकता का पर्याय बन चुकी है कांग्रेस’, सीएम योगी बोले- बाज नहीं आई तो जनता अस्तित्व मिटा देगी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए उसे देश में अराजकता का पर्याय बताया है। उन्होंने चेताया कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए देश में अराजकता फैलाने से बाज नहीं आई तो जनता उसका बचा-खुचा राजनीतिक अस्तित्व भी समाप्त कर देगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश की सबसे …
60 हजार ग्राम प्रहरियों को बड़ी सौगात देंगे CM योगी, 13 अक्टूबर को एक हजार रुपये मानदेय बढ़ाने की करेंगे घोषणा.
प्रदेश के करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्टूबर को बरेली में उनका मानदेय एक हजार रुपये प्रतिमाह बढ़ाने की घोषणा करेंगे। इससे ग्राम प्रहरियों का मासिक मानदेय 2500 से बढ़कर 3500 रुपये हो जाएगा। एकमुश्त 40 प्रतिशत की इस वृद्धि से प्रत्येक …
दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों में अचानक घट गई वेटिंग, वंदे भारत-तेजस समेत कई ट्रेनों में सीटें खाली.
दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों का असर रेल सेवाओं पर पड़ने लगा है। दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल और एसी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम हो गई है। इस कारण इन ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट कम हो गई है। इसी तरह शताब्दी एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और अरुणाचल एक्सप्रेस सहित …
सीएम योगी बोले- कभी नारी सुरक्षा के सवालों से घिरा उत्तर प्रदेश अब बना सामर्थ्य की नई पहचान.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की द्वितीया पर मां ब्रह्मचारिणी के स्वरूप की पूजा की। उन्होंने प्रदेशवासियों से इसके महत्व पर चर्चा की। कहा कि मां ब्रह्मचारिणी के तप और संकल्प से सिद्धि का मंत्र हमें सिखाता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से असंभव दिखने वाले लक्ष्य भी सिद्ध किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने …
नवरात्र के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी से गुलाबी ठंड की दस्तक, 9 जिलों में बारिश का अलर्ट
प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के विदाई के वक्त हुई बारिश के बाद फिलहाल प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। इसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां थमी रहने के आसार हैं। हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश …



