Main Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

योगी सरकार ने शासन में तैनात अफसरों को बनाया नोडल अधिकारी

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार ने पौधरोपण महायज्ञ-2026 के सकुशल क्रियान्वयन के लिए शासन के अधिकारियों को जनपदों का नोडल अफसर नामित किया है। नोडल अधिकारी विभिन्न जनपदों में पहुंचकर 12 जुलाई (रविवार) को होने वाले पौधरोपण महायज्ञ में केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों के साथ ही वन विभाग के समन्वय से अभियान को सफल बनाएंगे। विभिन्न जनपदों के शासन के अधिकारियों की घोषणा भी कर दी गई है। 

              मुख्यमंत्री योगी पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ गोरखपुर से करेंगे। यहां शासन की तरफ से खेल सचिव सुहास एलवाई को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार यह जिम्मेदारी संभालेंगे। जौनपुर में महानिदेशक मत्स्य धनलक्ष्मी के. मौजूद रहेंगी। परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन बलिया में रहेंगे। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की सचिव डॉ. रोशन जैकब बस्ती में रहेंगी। 

                    प्रमुख सचिव (सहकारिता) अजय कुमार शुक्ल प्रयागराज व प्रमुख सचिव (कृषि) रविंद्र सहारनपुर में पौधरोपण महायज्ञ की कमान संभालेंगे। खाद्य व रसद विभाग के प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद बहराइच, प्रमुख सचिव स्टांप व रजिस्ट्रेशन अमित गुप्ता अयोध्या रहेंगे। प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम आगरा, संयुक्ता समद्दार फिरोजाबाद, सौरभ बाबू बरेली, मनीष चौहान शाहजहांपुर, अनिल कुमार तृतीय मुरादाबाद, अजय चौहान मेरठ, कामिनी रतन चौहान गाजियाबाद में होने वाले महायज्ञ में शामिल रहेंगी। 

                  प्रमुख सचिव (नियुक्ति) एम देवराज को राजधानी लखनऊ का नोडल अफसर बनाया गया है। प्रमुख सचिव (हथकरघा व वस्त्रोद्योग) अनिल कुमार सागर रायबरेली, प्रमुख सचिव (विज्ञान व प्रौद्योगिकी) पंधारी यादव उन्नाव, प्रमुख सचिव (आवास व शहरी नियोजन) पी. गुरु प्रसाद सीतापुर, प्रमुख सचिव (श्रम व सेवायोजन) डॉ. शनमुगा सुंदरम एमके कानपुर नगर, प्रमुख सचिव (राजस्व) अपर्णा यू कन्नौज में रहेंगी। अनिल गर्ग नोएडा, रंजन कुमार बागपत में पहुंचकर महायज्ञ की सफलता का कार्य देखेंगे। इनके अलावा अन्य सभी जनपदों में भी शासन के अधिकारियों को तैनात किया गया है।

केजरीवाल-ममता भी डिटेन…अब तक हिरासत में लिए गए 2000 से ज्यादा लोग; CJP प्रदर्शन के बीच राजधानी दिल्ली में फुल बवाल.

CJP Protest Delhi: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शनिवार को बड़े पुलिस अभियान के बीच घिर गया। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, पिनराई विजयन, योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण और नेहा बोरा समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। राजधानी में करीब 25 हजार पुलिस और अर्धसैनिक बलों के …

Like us share us

सौरभ-दीपके और आशुतोष विमान के अंदर से डिटेन, तीनों के मोबाइल जब्त; अलग-अलग जगहों पर ले गई पुलिस.

CJP Protest Delhi : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा दिल्ली में जंतर-मंतर पर आज 10 अक्टूबर प्रोटेस्ट किए जाने से पहले ही पुलिस ने तीनों बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस ने आईजीआई एयरपोर्ट पर विमान में ही सौरव दास और अभिजीत दीपके (Abhijeet Deepke) को हिरासत में लिया। सीजेपी के तीनों …

Like us share us

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में खुलेंगे AI केंद्र, पांच लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग; योगी कैबिनेट से मिली मंजूरी.

प्रदेश के सभी 75 जिलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) केंद्र खोले जाएंगे। इनके माध्यम से पांच लाख युवाओं को एआई का प्रशिक्षण देने, 50 हजार विशेषज्ञ तैयार करने और 100 से अधिक एआई आधारित समाधान विकसित करने का लक्ष्य है। साथ ही 100 स्टार्टअप को आर्थिक और अन्य सहायता दी जाएगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी …

Like us share us

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने दी मंजूरी, जीएसटी से पहले के कर बकायों पर ब्याज और अर्थदंड माफ करेगी सरकार

 विधान सभा चुनाव से पहले सरकार ने बिक्री कर, व्यापार कर और वैट के आकलन में खामियों के कारण लगे अर्थदंड और ब्याज से व्यापारियों को राहत के लिए ब्याज माफी योजना-2026 लागू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसको मंजूरी दी गई। व्यापारी तीन …

Like us share us

उत्तर प्रदेश बनेगा सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल का बड़ा केंद्र, बड़े निवेश और हरित रोजगार को मिलेगा बढ़ावा.

उत्तर प्रदेश को सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ) विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में योगी सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में ‘उत्तर प्रदेश सतत विमानन ईंधन (सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल) विनिर्माण प्रोत्साहन नीति-2026’ लागू करने को मंजूरी दी गई। नीति का उद्देश्य विमानन …

Like us share us

उत्तर प्रदेश की आंगनबाड़ी वर्कर्स को हर साल मिलेगी साड़ी, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला.

 योगी सरकार ने प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को हर साल तीन साड़ियां देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में एक अतिरिक्त साड़ी उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। अभी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को साल में दो साड़ियां मिलती हैं। नई व्यवस्था …

Like us share us

ग्रेटर नोएडा का जेवर एयरपोर्ट अब नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, यूपी कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव

 Narendra Modi International Airport Jewer Greater Noida:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद ने अभिनंदन प्रस्ताव पारित कर उनके नेतृत्व और जनसेवा की यात्रा की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट …

Like us share us

उत्तर प्रदेश के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने लगाई मुहर.

योगी आदित्यनाथ सरकार 18 शहरों में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढ़ाने के लिए 1725 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कराएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर और आगरा समेत 18 शहरों में इन बसों का संचालन …

Like us share us

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने 39 प्रस्तावों को किया पास, धान क्रय नीति का किया गया निर्धारण.

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने शुक्रवार को सभी 39 प्रस्तावों को मंजूरी दी। लोकभवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक के बाद पहली बार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के नेता एक साथ बैठे और मीडिया को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने जेवर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नामकरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र …

Like us share us

कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, भतीजे आकाश आनंद भी साथ में मौजूद रहे.

 बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ स्थित बसपा प्रदेश कार्यालय में कांशीराम की 20वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बसपा प्रदेश कार्यालय में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल सहित कई बड़े नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button