ताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

दिल्ली,यूपी और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में कोरेाना के नए मामलों में आ रही है कमी | CoronaVirus India Latest News

देश में कोरोना की स्थिति के बारे में जानकारी देने के लिए प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि भारत में रोजाना नए कोविड मामलों और मौतों में गिरावट की शुरुआती प्रवृत्ति देखी गई है। मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, तेलंगाना, चंडीगढ़, लद्दाख, दमन और दीव, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार में प्रतिदिन नए कोविड के मामलों में निरंतर कमी आ रही है।

Coronavirus: Several states including UP, Maharashtra, Bengal log highest  single-day rise in cases

26 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 15 प्रतिशत से अधिक

लव अग्रवाल ने बताया कि कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, पंजाब, असम, जम्मू और कश्मीर, गोवा, हिमाचल प्रदेश, पुदुचेरी, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में प्रतिदिन नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। 26 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 15 प्रतिशत से अधिक है।

देश में पॉजिटिविटी रेट लगभग 21फीसद

आइसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि देश में पॉजिटिविटी रेट लगभग 21फीसद के करीब है, देश में 310 जिले ऐसे हैं जिनमें पॉजिटिविटी रेट देश की औसत पॉजिटिविटी रेट से अधिक है। 30 अप्रैल, 2021 को, 19 लाख 45 हजार 299 कोविड टेस्ट किए गए, जो दुनिया में अब तक के सबसे अधिक है। सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य सुविधाओं में रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) की अनुमति होनी चाहिए। इसके लिए किसी भी अनुमति की आवश्यकता नहीं है। घर आधारित टेस्ट के समाधान का पता लगाया जा रहा है।

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, बिहार और गुजरात में भी प्रतिदिन नए COVID19 मामलों में निरंतर कमी आ रही है। देश में 13 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 6 राज्यों में 50,000 से 1 लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 17 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से कम सक्रिय मामलों की संख्या है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button