अपराधउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

UP के शाहजहांपुर में मंदिर के अंदर दो साधुओं की हत्या, शव जलाने का भी आरोप

शाहजहांपुर । उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव स्थित शिव मंदिर में रहने वाले दो साधुओं की हत्या कर उनके शवों को मंदिर परिसर में ही जलाए जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह मंदिर से धुआं उठता देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मृतकों की पहचान गोपाल दास और बिहारी दास के रूप में हुई है। दोनों साधु मंदिर परिसर में ही रहते थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने मंदिर की ओर से धुआं उठते देखा। जब वे मौके पर पहुंचे तो एक साधु का शव जल रहा था, जबकि दूसरे शव की हालत बेहद जली हुई थी। बताया गया कि दोनों शव एक-दूसरे से करीब 10 मीटर की दूरी पर पड़े थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अब हत्या और शवों को जलाने की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है। शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के मुताबिक, गांव के निवासी शिवकुमार की तहरीर के आधार पर एक युवक सुमित के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, सुमित कुछ समय पहले ही एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था और पिछले कुछ दिनों से दोनों साधुओं के संपर्क में था। ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस का कहना है कि सुमित ने कथित तौर पर साधुओं से मंदिर खाली करने के लिए कहा था। आरोप है कि उसने कहा था कि अब वह खुद मंदिर में रहेगा और वहां उसका अधिकार होगा। पुलिस इसी विवाद को घटना की संभावित वजह मानकर जांच कर रही है। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि नामजद आरोपी सुमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से मिले सभी साक्ष्यों को सुरक्षित किया गया है और फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों साधुओं की हत्या किस तरह की गई और शवों को मंदिर परिसर में जलाने के पीछे क्या वजह थी। मामले में आरोपी से पूछताछ के साथ अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

यूपी में जल्द प्रदेश अध्यक्ष बदल सकती है कांग्रेस, अजय राय की जगह किसी नए चेहरे को मिलेगा मौका

कांग्रेस चुनावी राज्यों में जल्द बड़े बदलाव कर सकती है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की जगह किसी नए चेहरे को राज्य में पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। अध्यक्ष पद को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। इनमें राज्यसभा सदस्य  प्रमोद तिवारी की बेटी आराधाना मिश्रा ‘मोना’ का नाम सबसे आगे …

Like us share us

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया अदम्य साहस व कर्तव्यनिष्ठा को सम्मान, पुलिसकर्मियों के योगदान को सराहा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोक ‍भवन में अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को वीरता पदक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रकाश सिंह की पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम में 26 …

Like us share us

दुबई-तेल अवीव फ्लाईदुबई उड़ान में बड़ा हादसा टालने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को PM मोदी ने बताया ‘नायक’

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की सराहना करते हुए उन्हें नायक करार दिया। मच्छार ने दुबई-तेल अवीव की फ्लाईदुबई उड़ान के सह-पायलट का मुकाबला किया, जो कथित तौर पर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने का प्रयास कर रहा था। मोदी ने कहा कि सैकड़ों लोगों की जान …

Like us share us

राष्ट्रपति मुर्मू ने कैप्टन मच्छार की सराहना की, कहा, राष्ट्र को उन पर गर्व है

नयी दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को फ्लाईदुबई की इजराइल जा रही उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की अपने सह-पायलट की कथित कोशिश को नाकाम करने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के वीरतापूर्ण साहस तथा अद्भुत सूझबूझ की सराहना की और कहा कि राष्ट्र को उन पर गर्व है। मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट …

Like us share us

FlyDubai में चाकू से हमला:भारतीय पायलट की बहादुरी को इजराइल ने किया सलाम

चेन्नई । इजराइल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने वीरवार को कहा कि फ्लाईदुबई के विमान से जुड़ी घटना आतंकवादी कृत्य थी और इससे बड़ी त्रासदी हो सकती थी, लेकिन भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के कारण इस अनहोनी को टाल दिया गया। अधिकारी ने यात्रियों की खातिर अपनी जान जोखिम में डालने की …

Like us share us

UP के शाहजहांपुर में मंदिर के अंदर दो साधुओं की हत्या, शव जलाने का भी आरोप

शाहजहांपुर । उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव स्थित शिव मंदिर में रहने वाले दो साधुओं की हत्या कर उनके शवों को मंदिर परिसर में ही जलाए जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह मंदिर से धुआं उठता देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, …

Like us share us

PM मोदी: सरकार माई-बाप नहीं, नागरिक देवो भव है UPSC के नए दौर का मंत्र

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नयी दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। यह दो दिवसीय कार्यक्रम है जिसमें यूपीएससी के इतिहास और भविष्य को लेकर मंथन किया जा रहा है। अपने संबोधन की शुरुआत में …

Like us share us

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे से पहले सुरक्षा में चूक का कांग्रेस ने लगाया आरोप, पुलिस की चिट्ठी में पहले ही अलर्ट का जिक्र

बालाघाट । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के प्रस्तावित दौरे से कुछ घंटे पहले प्रदेश कांग्रेस ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि, बालाघाट जिला पुलिस की 29 सितंबर को जारी एक चिट्ठी सामने आई है, जिसमें स्थानीय …

Like us share us

पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बात, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण तकनीकों में सहयोग की समीक्षा की और रणनीतिक साझेदारी आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। लेकिन इस बातचीत में भारत-अमेरिका संबंधों के कौन-कौन से अहम पहलू सामने आए? …

Like us share us

कुशीनगर में बाढ़ से निपटने के लिए योगी सरकार का ‘मास्टर प्लान’, खाने से लेकर दवाओं तक की पूरी तैयारी.

उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति को लेकर योगी सरकार की ओर से प्रशासन को पूरी तरह सक्रिय रखा गया है। कुशीनगर में बड़ी गंडक नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बाद राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने जिला प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button