
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को निवेश और औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने निवेश परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन पर जोर दिया है। बुधवार को इन्वेस्ट उ.प्र. कार्यालय में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) दीपक कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निवेशकों की समस्याओं का तय समयसीमा में समाधान करने, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने और आवश्यक स्वीकृतियों की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
योगी सरकार की प्राथमिकता निवेश प्रस्तावों को केवल कागजों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें धरातल पर उतारना, औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार करना और प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। इसी उद्देश्य से बैठक में विभिन्न क्षेत्रों की परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक बाधाओं की समीक्षा की गई।

आईआईडीसी दीपक कुमार ने संबंधित विभागों को प्रक्रियाएं सरल बनाने, लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने और निर्धारित समयसीमा में स्वीकृतियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निवेशकों को नियामकीय प्रक्रियाओं और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए समयबद्ध सहायता मिलनी चाहिए। प्रशासनिक स्तर पर बेहतर समन्वय और जवाबदेही से निवेश परियोजनाओं के क्रियान्वयन में होने वाली अनावश्यक देरी को रोका जा सकता है। बैठक में शिक्षा, रियल एस्टेट, नवीकरणीय ऊर्जा, प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल पार्क, फूड प्रोसेसिंग, होटल एवं रिसॉर्ट तथा पर्यटन क्षेत्र की परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। भूमि उपयोग परिवर्तन, वैधानिक स्वीकृतियों, शुल्क छूट, सब्सिडी प्रतिपूर्ति और आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता जैसे विषयों की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को लंबित समस्याओं के समाधान के लिए समन्वित कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।
बैठक में पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा), पावर कॉरपोरेशन, उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा), वन, राजस्व, उद्यान एवं आवास विकास विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इन विभागों से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए परियोजनाओं के लिए आवश्यक सुविधाएं और स्वीकृतियां उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। इन्वेस्ट उ.प्र. के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद बैठक में उपस्थित रहे। बाराबंकी के जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
सोना रुपया 1,000 टूटा और चांदी रुपया 5,900 धड़ाम: 10 महीने के निचले स्तर पर सफेद धातु, जानिए सर्राफा बाजार का हाल
वैश्विक बाजार से मिले कमजोर संकेतों के कारण दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना ₹1,000 टूटकर ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई और यह ₹5,900 फिसलकर ₹2.07 …
नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दिया विशेष निमंत्रण
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत और इजरायल के मजबूत रणनीतिक संबंधों और आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने के संकल्प पर विस्तार से चर्चा हुई। फोन पर हुई इस बातचीत की जानकारी खुद इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल …
योगी सरकार का माइक्रोबायोम प्लान तैयार, स्वास्थ्य से खेती तक होगा फायदा
योगी सरकार ने प्रदेश में साइंस और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और कृषि को अधिक टिकाऊ बनाने के लिये एक ड्राफ्ट तैयार किया है। इस ड्राफ्ट में माइक्रोबायोम टेक्नोलॉजी पर जोर दिया गया है।इसका इस्तेमाल अस्पतालों में संक्रमण की निगरानी, एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस यानी रोगाणुरोधी दवाओं …
CM योगी के नेतृत्व में UP कोनिवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल..!
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को निवेश और औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने निवेश परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन पर जोर दिया है। बुधवार को इन्वेस्ट उ.प्र. कार्यालय में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) दीपक कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय स्टीयरिंग कमेटी …
योगी सरकार ने प्रदेश में साइंस और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिये एक ड्राफ्ट तैयार किया
विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार ने प्रदेश में साइंस और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और कृषि को अधिक टिकाऊ बनाने के लिये एक ड्राफ्ट तैयार किया है। इस ड्राफ्ट में माइक्रोबायोम टेक्नोलॉजी पर जोर दिया गया है। इसका इस्तेमाल अस्पतालों में संक्रमण की निगरानी, एंटीमाइक्रोबियल …
योगी सरकार में ऑपरेशन त्रिनेत्र से यूपी में स्मार्ट पुलिसिंग को नई ताकत, 12.85 लाख सीसीटीवी कैमरों से बढ़ी निगरानी
उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार ने पुलिसिंग को तकनीक, जनसहभागिता और त्वरित कार्रवाई से जोड़ने पर जोर दिया है। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत प्रदेश में 12.85 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरों की स्थापना स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम …
लखनऊ आ रहे अमित शाह, उत्तर प्रदेश में चुनावी तेवर को देंगे नई धार; लगेगा भाजपा कार्यकताओं का जमावड़ा
भाजपा हर कदम चुनावी बनाते हुए मिशन-2027 को भेदने निकल पड़ी है। भाजपा 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेश कार्यसमिति की सबसे बड़ी संगठनात्मक बैठक करेगी, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश के चुनावी तेवर को नया स्वर देंगे। शाह यूपी की गहरी राजनीतिक समझ रखते हैं। चर्चा है कि वह नवंबर में सभी …
यूपी में राशन कार्ड धारकों को खुशखबरी: मुफ्त राशन के बाद अब फ्री इलाज, 14 करोड़ पात्रों को मिलेगा लाभ
विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में स्वास्थ्य सुरक्षा का दायरा बढ़ाने की तैयारी है। इसके तहत सभी राशन कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना से जोड़कर कैशलेस इलाज की सुविधा देने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। उत्तर प्रदेश में लाल और सफेद राशन कार्डों को मिलाकर 3.63 करोड़ कार्ड हैं, जिनके …
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा ग्राम गौरी में किया गया स्थलीय निरीक्षण..!
आज दिनांक 22.10.2026 को श्री घनश्याम मीणा, जिलाधिकारी उन्नाव एवं श्री जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा श्री सुशील कुमार, अपर जिलाधिकारी उन्नाव, श्री प्रदीप कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बीघापुर सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ थाना बीघापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सभा गौरी में दिनांक 30.10.2026 से 05.11.2026 तक आयोजित होने वाली …
योगी सरकार का शिक्षा पर जोर, शिक्षक संकुल बैठकों से परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्ता सुधार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए शिक्षकों की क्षमता संवर्धन पर विशेष जोर दे रही है। इसी क्रम में न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली शिक्षक संकुल की मासिक बैठकों को अधिक …



