Editor's PickMain Storiesताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराष्ट्रीय

यूनियन बैंक का मुनाफा दूसरी तिमाही में 32 प्रतिशत बढ़ा

मुंबई । सरकारी क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सोमवार को वित्त वर्ष 27 के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 32 प्रतिशत बढ़कर 5,781 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 4,425 करोड़ रुपए था। सितंबर तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज से आय (एनआईआई) सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 10,582 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 8,813 करोड़ रुपए थी। बैंक का कंसोलिडेटेड परिचालन से मुनाफा चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर अवधि में सालाना आधार पर करीब 19 प्रतिशत बढ़कर 8,150 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 6,844 करोड़ रुपए था। वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में बैंक की एसेट क्वालिटी में बड़ा सुधार देखने को मिला है। बैंक का ग्रॉस एनपीए कम होकर 2.42 प्रतिशत हो गया है, जो कि पिछली तिमाही में 2.65 प्रतिशत और एक साल पहले समान अवधि में 3.29 प्रतिशत था।

इस दौरान नेट एनपीए में भी गिरावट देखने को मिली है। बैंक का नेट एनपीए घटकर 0.42 प्रतिशत हो गया है, जो कि पिछली तिमाही में 0.47 प्रतिशत और एक साल पहले समान अवधि में 0.55 प्रतिशत था। बैंक के कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो सितंबर तिमाही में 18.61 प्रतिशत रहा है, जो कि पिछली साल की समान अवधि में 17.70 प्रतिशत था। हालांकि, इसमें तिमाही आधार पर कमी देखने को मिली है और यह जून तिमाही में 19.15 प्रतिशत पर था। बैंक की नेटवर्थ में भी सितंबर तिमाही में उछाल देखने को मिला है और यह सालाना आधार पर 14.57 प्रतिशत बढ़कर 1,34,105 करोड़ रुपए हो गई है। जून तिमाही में यह 1,28,928 करोड़ रुपए पर थी। वहीं, पिछले साल की समान अवधि में यह 1,17,044 करोड़ रुपए पर थी।

नतीजों के बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में उछाल दर्ज किया गया और यह दोपहर 1.50 पर 5.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 180.75 रुपए पर था। बीते एक महीने में शेयर ने करीब 2 प्रतिशत, इस साल की शुरुआत से अब तक 17 प्रतिशत, बीते एक साल में करीब 32 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर बरेली अव्वल, रामपुर को मिला तीसरा स्थान

विजय कुमार निगम लखनऊ:- योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों से प्रदेश में सुशासन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का असर धरातल पर साफ देखा जा सकता है। सीएम डैशबोर्ड की अक्टूबर माह की समग्र रैंकिंग में एक बार फिर बरेली ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त …

Like us share us

मुख्यमंत्री योगी “बुलडोजर अब उ.प्र. का ब्रांड, यहां बनेगा तो देश विदेश में मांग खुद बढ़ेगी”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया राज की जगह अब कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति और बुलडोजर की कार्रवाई ने उ.प्र. को निवेश का प्रमुख केंद्र बना दिया है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर अब उ.प्र. का ब्रांड बन …

Like us share us

भारतीय कंपनियों का एआई डेटा अब देश में ही होगा प्रोसेस, ओपनएआई ने शुरू की नई सुविधा

नयी दिल्ली । कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओपनएआई ने बृहस्पतिवार को भारत में अपने एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) के लिए एआई अनुरोधों का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण शुरू करने की घोषणा की। इससे पात्र कंपनियां और डेवलपर उसके जीपीटी-6 लूना मॉडल पर आधारित चुनिंदा कार्यों का प्रसंस्करण देश के भीतर ही कर …

Like us share us

प्रियंका गांधी “BJP-RSS ने सोनिया गांधी को लेकर झूठ फैलाया, अब सामने आ रहा सच”

वायनाड । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने उनकी मां एवं पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में हमेशा झूठ फैलाए और अब जब वह अपने संस्मरण के जरिये अपनी बात रख रही हैं, तो उसे झूठा बताया जा …

Like us share us

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर

श्रीनगर । कश्मीर के ऊंचाई वाले कई इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई है। इसके कारण दिन के तापमान में कई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसे पर्यटन स्थलों समेत …

Like us share us

कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर चला बुलडोजर, केएमसी ने फुटपाथ से हटाया बांस का अस्थायी ढांचा

कोलकाता । कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के कर्मचारियों ने कोलकाता पुलिस की मदद से गुरुवार को ममता-तृणमूल कांग्रेस महासचिव और डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित आवास के सामने बना अस्थायी बांस का ढांचा हटा दिया। अस्थायी बांस के ढांचे को हटाने की प्रक्रिया बुधवार शाम को तृणमूल …

Like us share us

सऊदी में बेटे को जन्म देने वाली महिला को 100 कोड़े मारने का फरमान,पिता देश छोड़कर भागा..!

रियाद । सऊदी अरब में बिना शादी बच्चे को जन्म देने के मामले में केन्या की एक महिला को 100 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है। 40 वर्षीय एस्तेर वांजा मुथोनी पिछले एक साल से अपने छोटे बेटे अबूडी के साथ सऊदी अरब में फंसी हुई हैं। रियाद की एक अदालत ने अक्टूबर में …

Like us share us

भारत का रूस से तेल आयात अक्टूबर में रिकॉर्ड 640 करोड़ यूरो पर

दिल्ली । नयी दिल्ली भारत ने अक्टूबर में रूस से रिकॉर्ड 640 करोड़ यूरो के ईंधन की खरीद की है। कच्चे तेल के आयात में तेज वृद्धि इसकी प्रमुख वजह रही। इससे पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बावजूद रूस का जीवाश्म ईंधन निर्यात से राजस्व दिसंबर, 2022 के बाद के सबसे ऊंचे मासिक स्तर पर …

Like us share us

Kia इंडिया आंध्र प्रदेश में 2 अरब डॉलर करेगी निवेश

विशाखापत्तनम । किआ इंडिया 2 अरब डॉलर के निवेश से आंध्र प्रदेश में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगी। इससे देश में करीब 12,000 नई नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। यह बयान गुरुवार को किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्वांगगु ली ने दिया। यहां सीआईआई पार्टनरशिप समिट में बोलते हुए, ली ने …

Like us share us

भारत के रिन्यूएबल एनर्जी अभियान से हुई 100 अरब डॉलर की बचत

नयी दिल्ली । भारत के रिन्यूएबल एनर्जी अभियान ने देश को ईंधन आयात में 100 अरब डॉलर से ज्यादा की बचत कराई है। यह रकम भारतीय रुपये में करीब 9.4 लाख करोड़ रुपए होती है। यह जानकारी इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) की इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी मार्केट रिपोर्ट 2026 में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button