Main Storiesउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीय

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी को UP ATS ने दबोचा, मदरसे की आड़ में चंदा जुटाकर भेजता था पाकिस्तान

जफर ने पैसे भेजने का प्रयास किया, लेकिन यह सफल नहीं हुआ। इसके बाद उसने हैंडलर से बाइनेंस अकाउंट मांगा और अन्य पाकिस्तानी संदिग्धों से संपर्क कर बाइनेंस के जरिए यूएसडीटी के रूप में कई बार रकम भेजी। एटीएस के अनुसार, पूछताछ में जफर ने अपने अपराध स्वीकार किए हैं। यूपी एटीएस ने मोहम्मद जफर को 16 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया।

लखनऊ । उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित तौर पर जुड़े 24 वर्षीय युवक मोहम्मद जफर उर्फ मोहम्मद जहीर को गिरफ्तार किया है। एटीएस के अनुसार, आरोपी मदरसे की आड़ में चंदा जुटाकर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन को भेजने, सोशल मीडिया पर जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर की भड़काऊ और जिहादी तकरीरों को साझा करने तथा लोगों को हिंसक जिहाद के लिए प्रेरित करने में संलिप्त था। एटीएस के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला है और पूर्व में मेरठ में एक मदरसे में पढ़ाई कर चुका है। सोशल मीडिया गतिविधियों के विश्लेषण में उसके द्वारा मसूद अजहर की कथित भड़काऊ और जिहादी तकरीरों को साझा किए जाने की जानकारी सामने आई।

जांच एजेंसी के अनुसार, पूछताछ में जफर ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उसने जैश-ए-मोहम्मद के बारे में पढ़ा और जिहाद तथा मुजाहिदों की शहादत से जुड़ी सामग्री से प्रभावित हुआ। इसके बाद वह मसूद अजहर के प्रभाव में आकर मुजाहिद बनने की इच्छा रखने लगा। एटीएस को उसके मोबाइल फोन से पाकिस्तान के कई जिहादी व्हाट्सऐप समूह मिले, जिनमें जिहाद और चंदे से संबंधित बातचीत मौजूद थी। एटीएस का दावा है कि आरोपी फेसबुक के जरिए चेहरा ढककर जिहाद और खिलाफत से संबंधित बयान देता था। इसके अलावा वह जैश-ए-मोहम्मद के जिहादी समूहों से जुड़कर पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में आया और अपनी तरफ से जिहाद में मदद करने का प्रस्ताव दिया। पूछताछ के अनुसार, पाकिस्तानी हैंडलर ने आरोपी को पाकिस्तान जाने के लिए कथित तौर पर तैयारी करने को कहा। उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 13/2026 के तहत बीएनएस की धारा 152, 61(2) तथा यूएपी अधिनियम-1967 की धाराओं 18/38 में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद जफर उर्फ मोहम्मद जहीर, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम मीरगंज, थाना रलट, जनपद पूर्णिया, बिहार।

रक्षामंत्री राजनाथ स‍िंंह और सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ पहुंचे काशी, बाबा दरबार में लगाई हाज‍िरी; Varanasi Air Show 2026 

 Varanasi Air Show 2026, PM Modi Varanasi Visit Live काशी में वायु सेना के एयर शो के दूसरे द‍िन शन‍िवार को सुबह से ही गंगा घाटों पर एयर शो देखने वालों का हुजूम उमड़ने लगा था। 11 बजे के पूर्व ही सभी अपने स्‍थान सीढ‍़ि‍यों पर कब्‍जा ल‍िए और सभी की नजरें आसमान पर होने वाले …

Like us share us

अच्छी शुरुआत, अब हजारों हलफनामों पर भी हो कार्रवाई, अखिलेश यादव की चुनाव आयोग से मांग

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) से आग्रह किया कि वह उनकी पार्टी द्वारा जुटाई गई उन हजारों हलफनामों की जांच करे, जो कथित चुनावी गड़बड़ियों और अनियमितताओं से जुड़े हैं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने हाल की …

Like us share us

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग, मची अफरा-तफरी

टिहरी। उत्तराखंड में देहरादून से केदारनाथ जा रहे एक हेलीकॉप्टर में उड़ान के दौरान शनिवार को तकनीकी खराबी आ गई और एहतियातन हेलीकॉप्टर को नई टिहरी स्थित बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया। हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार, देहरादून से केदारनाथ के लिए उड़ान भरने के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी …

Like us share us

राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से भिड़ी कार, 6 लोगों की मौत की पुष्टि पुलिस ने की

जयपुर। राजस्थान में सादुलपुर कस्बे के पास शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों में से पांच लोग एक ही परिवार के हैं। पुलिस के अनुसार, ददरेवा-तारानगर सड़क मार्ग पर यह हादसा उस समय हुआ, जब एक …

Like us share us

योगी सरकार का दिव्यांग बच्चों की शुरुआती शिक्षा पर जोर, 28 नए बचपन डे केयर सेंटरों की स्थापना को मंजूरी

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांग बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें विद्यालयी शिक्षा के लिए तैयार करने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश में 3 से 7 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों के लिए बचपन डे केयर …

Like us share us

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डीपफेक जैसी तकनीकों के दौर में अपराधी कितना भी तकनीक का आवरण ओढ़ ले, उत्तर प्रदेश की वैज्ञानिक और विधिक क्षमता उसे खोज निकालेगी।एआई हमारे लिए मददगार हो सकता है, लेकिन उसे निर्णायक नहीं बनना चाहिए। तकनीक का संचालन मानव विवेक से होना चाहिए, न …

Like us share us

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया LEXQ केंद्र का उद्घाटन, बोले- AI मददगार हो, निर्णायक नहीं.

उत्तर प्रदेश में तकनीक और न्याय व्यवस्था के नए संगम की दिशा में शनिवार को महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। बंथरा स्थित उत्तर प्रदेश राज्य फारेंसिक विज्ञान संस्थान में आयोजित टेकसंगम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्वांटम फॉरेंसिक और विधिक अनुपालन पर आधारित एलईएक्सक्यू उत्कृष्टता केंद्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत …

Like us share us

यूपी के कर्मचारियों को सीएम योगी का तोहफा, दीवाली से पहले बोनस देने की तैयारी में सरकार

 राज्य कर्मचारियों को दीवाली से पहले मिलने वाले वेतन के साथ तीन प्रतिशत बढ़ी दर से महंगाई भत्ते (डीए) का लाभ नहीं मिल पाएगा। अक्टूबर माह का वेतन जो नवंबर में दिया जाएगा, उसके साथ बढ़ी दर का लाभ कर्मचारियों के बैंक खातों में नहीं जाएगा। बढ़े डीए का भुगतान नवंबर माह के वेतन के …

Like us share us

CM योगी “जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है प्रशासन की सार्थकता”

विजय कुमार निगम लखनऊ:– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से प्रशासन की सार्थकता सिद्ध होती है। उन्होंने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर साधना शृंखला-2026 के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने लिखा कि जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन के …

Like us share us

वाराणसी में गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य

विजय कुमार निगम वाराणसी:- धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में गुरुवार को भारतीय वायुसेना के शौर्य, पराक्रम और आधुनिक सैन्य क्षमता का शानदार नजारा देखने को मिला। गंगा के ऊपर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो की औपचारिक शुरुआत के साथ ही काशी का आसमान लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंज उठा। पहली बार वाराणसी …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button