उत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबरराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

UP के ड‍िप्‍टी CM केशव मौर्य का अख‍िलेश पर तंज, कहा- उनकी तबीयत ठीक नहीं …. | LATEST NEWS UPDATE

सुलतानपुर ।  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सड़क के गड्ढों पर बोलने से कतराए, लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav अखिलेश यादव पर जमकर हमलावर रहे। बोले, उनकी तबीयत ठीक नहीं, मैं डॉक्टर होता तो उन्हें जरूर दवा देता। वह सपा मुखिया द्वारा पार्टी में शामिल होने पर मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल का जवाब दे रहे थे।

योजनाओं का क‍िया बखान 

कहा कि अमृत सरोवर और कमल सरोवर हमारे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट हैं। इसमें नागरिक सहयोग करें। उन्होंने निर्माण इकाइयों को जल्द कार्य पूरा करने के लिए चेतावनी दी। डिप्टी सीएम गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर यहां आए हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करने के बाद विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद पत्रकार वार्ता में सरकार की योजनाओं का बखान किया।

फूड प्लाजा का लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री ने कमल सरोवर, फूड प्लाजा का लोकार्पण किया। उसके बाद जय श्री राम के उदघोष के बीच तालाब के बीच स्थापित श्रीराम की प्रतिमा का लोकार्पण किया। सरोवर में नौकायन भी किया। किनारे मौलश्री के पौधे रोपे। बाद में उन्होंने खचाखच भीड़ से भरी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि गिरता जलस्तर बड़ी चुनौती है। इसलिए संकल्प लें कि जलश्रोत फिर से समाज को सौप दें।उप मुख्यमंत्री को सुबह हेलीकाप्टर से पुलिस लाइंस आना था, लेकिन मौसम की खराबी के कारण लखनऊ से वह कार से आए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा, विधायक सीताराम वर्मा, राजेश गौतम, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, शिवाकांत मिश्र, डॉ कुँवर बहादुर सिंह, सुषमा जायसवाल, राजेश अग्रहरि अमेठी, राजकुमार अग्रहरि, संजय सरोज, शेर बहादुर सिंह, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।असरोगा टोल प्लाजा पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीधे वह पयागीपुर चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कहा कि निकाय चुनाव में सभी एकजुट होकर कार्य करें। लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं। यहां कार्यकर्ताओं ने समस्याएं भी सुनाई।

लखीमपुर में आरोप‍ितों पर होगी सख्‍त कार्रवाई

 लखीमपुर में सगी बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अपराध करने वाले और उन्हें संरक्षण देने वाले दोनों ही बच नहीं पाएंगे। सभी आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है। हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। उन्होंने प्रोटोकॉल में ऑपरेशन रोके जाने का संज्ञान लिया। डीएम को जांच करने के आदेश दिए। उन्होंने डबल इंजन सरकार की सराहना करते हुए कहा कि गरीब, किसान, महिला हर तबके के साथ भाजपा सरकार खड़ी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, गरीबी, गुंडागर्दी, माफिया मुक्त प्रदेश बनाने की भी बात कही।

Like us share us

Related Articles

Back to top button