अखिलेश की आजमगढ़ में छह जनसभाएं, केंद्र और राज्‍य सरकार पर साधा निशाना | UP Election 2022

 समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्वांचल में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आजमगढ़ जिले की दसों विधानसभा की सीटों को साधने का प्रयाय किया जा रहा है। शनिवार की शाम छह बजे चुनाव प्रचार की समाप्ति के पूर्व आजमगढ़ जिले की दसों सीटों को चुनाव के लिहाज से साधने का प्रयास हो रहा है। वहीं सुबह अखिलेश ने सुबह वाराणसी में मंदिरों में हाजिरी लगाकर चुनाव प्रचार के लिए आजमगढ़ का रुख किया। विभिन्‍न जनसभाओं में अखिलेश ने केंद्र और राज्‍य सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए पार्टी और गठबंधन प्रत्‍याशियों को चुनाव जिताने की अपील की। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश छह स्थानों पर चुनावी सभा करके सभी 10 विधानसभा क्षेत्र की जनता को साधेंगे।

UP Election 2022 Akhilesh Yadav addressed six public meetings in Azamgarh

पूर्व सीएम 11 बजे रानीपुर (एकडंगी) में अतरौलिया व फूलपुर विधानसभा की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के करमैनी स्थित वीर अब्दुल हमीद इंटर कालेज में 12 बजे, गोपालपुर विधानसभा के भगतपुर (बघेला) में 12.45 बजे, निजामाबाद विधानसभा के मधसिया तहबरपुर में 1.30 बजे सभा करेंगे।शहर से सटे बैठौली के मैदान में 2.15 बजे आयोजित सभा में तीन विधानसभा आजमगढ़, मुबारकपुर व मेंहनगर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, तो तीन बजे त्रिवेणी पीजी कालेज, बरदह में दीदारगंज व विधासभा की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जिले में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ एवं सपा मुखिया अखिलेश के जिले में होने पर सियासी पारा चढ़ गया है। दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जोश देखते बन रहा है। सभी अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश  का कार्यक्रम

  1. 11 बजे रानीपुर (एकडंगी) में अतरौलिया व फूलपुर विधानसभा की चुनावी सभा।

2. 12 बजे वीर अब्दुल इंटर कालेज करमैनी में सगड़ी विधानसभा की चुनावी सभा।

3. 12.45 बजे भगतपुर (बघेला) में गोपालपुर विधानसभा की चुनावी सभा।

4. 1.30 बजे मधसिया, तहबरपुर में निजामाबाद विधानसभा की चुनावी सभा।

5. 2.15 बजे बैठौली के मैदान में आजमगढ़, मुबारकपुर, मेंहनगर विधानसभा की चुनावी सभा।

6. 3 बजे त्रिवेणी पीजी कालेज, बरदह में दीदारगंज व विधासभा की चुनावी सभा।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *