newsउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबर

UP Scooty Scheme 2026: शहीद परिवार की बेटियों के 10% नंबर कम आए तो भी मिलेगी स्कूटी, जानें योजना की शर्तें.

UP Scooty Scheme 2026 | उत्तर प्रदेश में रहने वाली छात्राओं को योगी सरकार ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ के तहत स्कूटी दे रही है, लेकिन इसका लाभ स्नातक पास करने वाली सिर्फ 50,000 मेधावी छात्राओं को ही मिलेगा। 

सरकार स्कूटी के साथ-साथ शुरुआत में 4 लीटर फ्री पेट्रोल, आरटीओ पंजीकरण और सुरक्षा हेलमेट भी मुफ्त उपलब्ध करा रही है, जिससे बेटियां बिना किसी आर्थिक बाधा के आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ सकें।

साथ ही योगी सरकार ने विशेष वर्ग की छात्राओं को राहत देते हुए मेरिट के कड़े नियमों में बड़ी ढील दी है। इसके तहत बलिदानी या शहीद परिवारों की बेटियों, दिव्यांग और निराश्रित मेधावी छात्राओं के लिए कट-ऑफ अंकों में 10 प्रतिशत की विशेष छूट का प्रावधान किया गया है।

इसका सीधा मतलब यह है कि यदि इन वर्गों से आने वाली छात्राओं के अंक सामान्य मेधावी सूची से 10% तक कम भी रहते हैं, तब भी वे इस योजना की पात्र होंगी और उनको सरकार की तरफ से दोपहिया वाहन मिलेगा।

इस योजना से जुड़ी शर्तें क्या हैं और पात्रता क्या है…इस आर्टिकल के जरिए समझते हैं-

क्रमांकइस आर्टिकल के अंदर क्या क्या है?
1.क्या है रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना
2.योजना के तहत मिलने वाले लाभ
3.योजना की पात्रता और मुख्य शर्तें
4.योजना के जरूरी दस्तावेज
5.आवेदन और चयन की प्रक्रिया
6.कब मिलेगी छात्राओं को स्कूटी?
7.योजना के तहत मिलने वाले लाभ

क्या है रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना (UP Rani Laxmibai Scooty Yojana)

योगी सरकार ने छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने और उन्हें शिक्षण संस्थानों तक आने-जाने में सुविधा देने के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लागू की है। योजना की खास बात यह है कि चयनित छात्राओं को स्कूटी के साथ चार लीटर पेट्रोल भी दिया जाएगा। स्कूटी के पैकेज में पंजीकरण शुल्क, व्यापक वाहन बीमा, एक आइएसआइ मार्क हेलमेट और आवश्यक एक्सेसरीज भी शामिल रहेंगी।

योजना के तहत मिलने वाले लाभ

  • पेट्रोल से चलने वाली नई स्कूटी।
  • वाहन का पंजीकरण (RTO) और इंश्योरेंस खर्च सरकार वहन करेगी।
  • एक ISI मार्क सुरक्षा हेलमेट।
  • वितरण के समय 4 से 5 लीटर फ्री पेट्रोल।
  • योजना की पात्रता और मुख्य शर्तें
  • सबसे पहले तो छात्रा का उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। शैक्षणिक सत्र में मान्यता प्राप्त राज्य/निजी विश्वविद्यालय या संबद्ध डिग्री कॉलेज से स्नातक उत्तीर्ण छात्राएं योजना की पात्र हैं। इसके अलावा संस्थान की स्नातक पास छात्राओं में से टॉप 5% मेधावी छात्राओं का चयन किया जाता है।
  • छात्रा के परिवार की वार्षिक आय 12 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही शहीद परिवारों की बेटियां, निराश्रित छात्राएं और दिव्यांग छात्राओं को अंक में 10% की छूट भी दी जा रही है।
  • योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
  • उत्तर प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • नवीनतम आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर स्नातक की अंकतालिका / मार्कशीट
  • APAAR ID
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • UP Free Scooty Scheme |यूपी में छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी।
  • आवेदन और चयन की प्रक्रिया
  • इस योजना की सबसे खास बात यह है कि छात्राओं को किसी पोर्टल पर जाकर सीधा फॉर्म नहीं भरना है, बल्कि ये सारा काम आपका कॉलेज ही करेगा। संबंधित विश्वविद्यालय और कॉलेज खुद ही अपने डेटाबेस से पात्र और टॉप 5% मेधावी छात्राओं के दस्तावेज और अंक सत्यापित करते हैं।
  • इसके बाद कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर से तैयार हुई लिस्ट शासन के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड की जाती है। सत्यापन के बाद जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समारोह आयोजित कर पात्र छात्राओं को स्कूटी की चाबी सौंपी जाती है।
  • कब मिलेगी छात्राओं को स्कूटी?
  • सरकार की योजना के अनुसार, 2025-26 सत्र की मेधावी छात्राओं को अक्टूबर-नवंबर के दौरान स्कूटी वितरण करने की तैयारी है। इस योजना से 50 हजार छात्राओं को लाभ होगा।
Like us share us

Related Articles

Back to top button