Main Storiesताजा खबरेदिल्लीबड़ी खबरराजनीतिराज्य

मानसून सत्र के दूसरे दिन भी हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार स्थगित

नयी दिल्ली । संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित रही। नीट पेपर लीक, छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

पहली बार स्थगित होने के बाद दोपहर 12 बजे जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, विपक्षी सदस्य नारेबाजी करने लगे।

शोर-शराबे के बीच मंत्रियों ने सदन के पटल पर आवश्यक दस्तावेज रखे। अध्यक्षीय पीठ ने विपक्षी सदस्यों से अपनी सीटों पर लौटने और सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की, लेकिन हंगामा नहीं थमा। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। इससे पहले प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने नीट पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और सीजेपी के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन का मुद्दा उठाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से नियमों के तहत अपनी बात रखने का आग्रह करते हुए आश्वस्त किया कि उन्हें अपने मुद्दे उठाने का पूरा अवसर मिलेगा, लेकिन विपक्ष के शांत नहीं होने पर सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। मानसून सत्र के लगातार दूसरे दिन प्रश्नकाल सुचारु रूप से नहीं चल सका।

सोमवार को भी विपक्ष के विरोध के कारण प्रश्नकाल पूरा नहीं हो पाया था। मंगलवार को पहले ही प्रश्न के दौरान हंगामा शुरू होने से सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

उधर, राज्यसभा में भी विपक्ष ने नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज का मुद्दा उठाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पहली बार स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो भी हंगामा जारी रहा। राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने लोकसभा से प्राप्त संदेश पढ़कर सुनाया। इसमें संयुक्त समिति (ऑफिस ऑफ प्रॉफिट) में एन.आर. एलांगो और दीपक प्रकाश के सेवानिवृत्त होने से रिक्त हुए दो पदों को भरने के लिए राज्यसभा से दो सदस्यों के निर्वाचन की सिफारिश संबंधी प्रस्ताव की जानकारी दी गई। हालांकि हंगामा थमता नहीं देख सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी।

CM योगी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में ऋण वितरण की गति बढ़ाने पर जोर

विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सोलर रूफटॉप उपभोक्ताओं को समयबद्ध ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूपी नेडा के निदेशक की अध्यक्षता में प्रमुख पीएसयू बैंकों, आरईसी, एसएलबीसी एवं संबंधित हितधारकों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की …

Like us share us

मुख्यमंत्री ने मंच पर नियुक्ति पत्र सौंपे “माध्यमिक विद्यालयों को मिले नए शिक्षक और संस्था प्रधान”

विजय कुमार निगम लखनऊ:- प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को मंगलवार को 3,567 नए शिक्षक और संस्था प्रधान मिले। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। इनमें से 12 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने मंच पर नियुक्ति …

Like us share us

योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन, चार दिन में 5,297 नियुक्तियां

विजय कुमार निगम लखनऊ। छह महीने में एक लाख सरकारी नौकरियां देने के लक्ष्य के साथ योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महज चार दिन में तीन बड़े नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रमों के जरिए 5,297 युवाओं को सरकारी सेवा से जोड़ा है। 19 सितंबर को स्वास्थ्य, आयुष और कौशल …

Like us share us

दो दिन चलेगा मोदी सरकार का मंथन, 23-24 सितंबर को चिंतन शिविर; सुधारों और योजनाओं पर होगी चर्चा ; विकसित भारत.

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को लेकर केंद्र सरकार 23 और 24 सितंबर को चिंतन शिविर आयोजित करेगी। इसमें केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्य सरकार के अब तक के कामकाज की समीक्षा करेंगे और आने वाले समय के लिए नई योजनाओं, सुधारों और प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह मंत्रिपरिषद की औपचारिक बैठक …

Like us share us

लखनऊ में 24 सितंबर को वरुण विहार और नैमिष नगर योजनाओं का होगा शुभारंभ, 6000 प्लॉट की बुकिंग होगी शुरू

एलडीए की बहुप्रतीक्षित वरुण विहार व नैमिष नगर योजना का शुभारंभ 24 सितंबर को होगा, उसी दिन से करीब छह हजार भूखंडों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम चार बजे आगरा एक्सप्रेसवे के करीब पांच अपार्टमेंट पार्क व्यू, लेक व्यू, ऐशबाग, वागेश्वरी व अदिति का भी शिलान्यास करेंगे। इन आवासीय योजनाओं में …

Like us share us

यूपी में माध्यमिक स्कूलों को मिले 3567 नए शिक्षक और प्रधानाचार्य, CM योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को मंगलवार को 3,567 नए शिक्षक और संस्था प्रधान मिले। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। इनमें से 12 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने मंच पर नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति …

Like us share us

विकसित उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने में युवा निभाएं सक्रिय भूमिका, सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आगामी 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने जा रहे ‘उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो’ के चौथे संस्करण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक भावपूर्ण पाती (पत्र) लिखी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं, विद्यार्थियों, नवोदित उद्यमियों और व्यापारियों …

Like us share us

यूपी के 41424 होमगार्ड अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ट्रेनिंग के लिए 1000000 कारतूस खरीदेगी योगी सरकार

योगी सरकार 41,424 होमगार्ड अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान हथियार संचालन और फायरिंग अभ्यास के लिए 5.56 एमएम राइफल के 10 लाख से अधिक कारतूस खरीदने जा रही है। यह खरीदारी एसटीएफ के माध्यम से होमगार्ड विभाग करेगा। इसके लिए 3 करोड़ 55 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। यह उत्तर प्रदेश में पहली बार है, …

Like us share us

यूपी पुलिस के ये ‘स्पेशल 32’ अफसर संभालेंगे मोर्चा, CM योगी के इस मास्टर प्लान से थर-थर कांपेंगे अपराधी

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ अब और सख्ती की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को अब वैज्ञानिक जांच की धार देने की कवायद शुरू की गई है। अपराध के बाद घटनास्थल पर छूटे साक्ष्यों को सुरक्षित रखने और वैज्ञानिक तरीके से जांच को आगे बढ़ाने के …

Like us share us

यूपी के बुजुर्गों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 75 जिलों के वृद्धाश्रमों के लिए तैयार किया बड़ा प्लान

वृद्धावस्था में बुजुर्गों को सुरक्षित आश्रय के साथ स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन मिले, इसके लिए योगी सरकार की ओर से वृद्धाश्रमों में सुविधाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित प्रदेश के सभी 75 वृद्धाश्रमों में नियमित साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। …

Like us share us
Like us share us

Related Articles

Back to top button