
(नयी दिल्ली) नयी दिल्ली कांग्रेस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले बृहस्पतिवार को इस समूह के गठन के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने पहली बार 2012 में शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी और उस दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ब्रिक्स विकास बैंक बनाने का विचार रखा था। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि एक्स पर पोस्ट में कहा कि मुख्य रूप से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पहल पर सितंबर 2006 में इस समूह के चारों देशों के विदेश मंत्रियों ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में मुलाकात की थी और आपस में विभिन्न प्रकार के संपर्क एवं सहयोग विकसित करने का निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि पहला ब्रिक शिखर सम्मेलन जून 2009 में रूस के येकातेरिनबर्ग में हुआ था, जिसमें डॉ. मनमोहन सिंह ने भाग लिया था। रमेश ने इस बात उल्लेख किया कि सितंबर, 2010 में दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने के बाद ब्रिक ब्रिक्स बन गया। वर्ष 2024 में मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात इसके सदस्य बने, जबकि एक साल बाद इंडोनेशिया इसमें शामिल हुआ। उन्होंने कहा, समूह की अध्यक्षता हर साल बदलती है।

भारत ने पहली बार 29 मार्च, 2012 को नयी दिल्ली में शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। इसी बैठक में डॉ. मनमोहन सिंह ने ब्रिक्स विकास बैंक बनाने का विचार रखा था। रमेश के अनुसार, जुलाई 2014 में यह संस्था अस्तित्व में आई और इसका मुख्यालय शंघाई में रखा गया। इसे न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) नाम दिया गया तथा जाने-माने बैंकर के. वी. कामथ इसके पहले अध्यक्ष बने। उन्होंने कहा कि इसके बाद से भारत ने विभिन्न राज्यों में विकास परियोजनाओं के लिए एनडीबी से करीब 10 अरब अमेरिकी डॉलर का ऋण लिया है। मेश की यह टिप्पणी शनिवार से भारत की मेजबानी में शुरू होने वाले दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले आई है। नयी दिल्ली में होने वाला यह सम्मेलन ऐसे समय हो रहा है जब रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया संकट, विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी तथा ट्रंप प्रशासन की व्यापार एवं शुल्क नीतियों के प्रतिकूल प्रभावों से वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो सहित कई प्रमुख नेताओं के महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने की उम्मीद है।
बच्चों के हक के राशन में गड़बड़ी पर योगी सरकार का कड़ा प्रहार
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सरकारी खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में लापरवाही के खिलाफ एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। सीतापुर में सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था के तहत मिड-डे मील का राशन संबंधित उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) तक नहीं पहुंचाए जाने के मामले में खाद्य एवं रसद मंत्री …
CM योगी “वोट बैंक के लिए समाज बांटने वालों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती माफिया के सामने”
विजय कुमार निगम वाराणसी:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग वोट बैंक के लिए समाज को जातीय आधार पर बांटने और विभाजन की राजनीति करने का प्रयास करते हैं, लेकिन जब दुर्दान्त माफिया और अपराधियों पर कार्रवाई की बात आती है तो इनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है। वे मौन हो जाते हैं। भले …
अखिलेश के दौरे पर प्रशासन की रोक? बोले- निष्पक्ष जांच से सामने आए सच्चाई
बुलंदशहर । समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव का 11 सितंबर का प्रस्तावित दौरा हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की अनुमति न मिलने की वजह से रद्द हो गया है। सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने बताया कि अखिलेश का 11 सितंबर का प्रस्तावित कार्यक्रम हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति न मिलने की वजह से स्थगित हो गया …
सिद्धार्थ के संन्यास के बाद आकाश आनंद को मायावती ने पार्टी से किया पूरी तरह अलग
लखनऊ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के फैसले को देर आयद, दुरुस्त आयद वाला कदम बताया और आकाश को पार्टी से पूरे तौर से मुक्त करने का भी ऐलान कर दिया। सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने …
गुरुवायूर श्रीकृष्ण मंदिर में 13 सितंबर को बनेगा शादी का रिकॉर्ड, एक ही दिन 400 से ज्यादा जोड़े लेंगे सात फेरे
PM मोदी से मिले आगा खान पंचम, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
नयी दिल्ली इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और दोनों ने कृषि एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में श्आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्कश् (एकेडीएन) के साथ भारत की साझेदारी पर चर्चा की। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के निमंत्रण के बाद प्रिंस खान …
जब भारत ने संभाली BRICS की मेजबानी, मनमोहन सिंह ने दिया था बड़ा आइडिया, कांग्रेस ने बताया पूरा इतिहास
(नयी दिल्ली) नयी दिल्ली कांग्रेस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले बृहस्पतिवार को इस समूह के गठन के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने पहली बार 2012 में शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी और उस दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ब्रिक्स विकास बैंक बनाने का विचार रखा था। पार्टी महासचिव …
PM मोदी का अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन में बड़ा संदेश “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य..”
नयी दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीरवार को कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित सुरक्षित और सतत अंतरिक्ष क्षेत्र का समर्थन करता है। उन्होंने कहा, अंतरिक्ष की संभावनाएं असीमित हैं और हमारी जिम्मेदारी सामूहिक है। पेरिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने फ्रांस और अन्य …
कलकत्ता हाईकोर्ट ने श्रीरामपुर में ममता बनर्जी की बैठक को सशर्त मंजूरी दी, रैली की अनुमति नहीं मिली..!
कोलकाता । कलकत्ता हाईकोर्ट की सिंगल-जज बेंच ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शुक्रवार को हुगली जिले के श्रीरामपुर में होने वाले एक राजनीतिक कार्यक्रम को सशर्त मंजूरी दे दी। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस गुट ने शुक्रवार को श्रीरामपुर में एक राजनीतिक कार्यक्रम की योजना बनाई है, …




