
विजय कुमार निगम अयोध्या:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था का दिखावा करने वाले दलों पर रामनगरी में कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाई थी, लेकिन क्या सपा, कांग्रेस या अन्य सरकारें जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करवा पाएंगी। यदि नहीं करा पाएंगी तो हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप क्यों कराया गया था? आस्था का दिखावा कर रहे लोगों ने यह पाप किया था, जबकि भाजपा ने अयोध्या को सनातन धर्म की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में स्थापित किया।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में 432 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस अवसर पर अयोध्या के विकास कार्यों पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई। मुख्यमंत्री ने यहां पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण भी किया और लोकार्पण व शिलान्यास वाली तमाम योजनाओं का जिक्र कर इनका श्रेय जनता व जनप्रतिनिधियों को दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीकापुर विधायक ने पिछली बार ग्राम पंचायत खिरौनी-सुचित्तागंज को नगर पंचायत बनवाया था।
अब उनकी मांग पर यह नगर पंचायत मां ज्वाला देवी के नाम पर होगी। समाजवादी पार्टी का असली चरित्र सभी ने देखा होगा, जब इनके नमूने चेयरमैन ने भदरसा में गुस्ताखी की थी। भदरसा नगर पंचायत अब भरतनगर भरतकुंड होगा। भाई-भाई का संबंध भरत जी से सीखिए। 14 वर्ष तक भरतकुंड के पास रहकर उन्होंने भगवान राम की आज्ञा का पालन किया। भगवान राम की चरण पादुकाएं अयोध्या का संचालन कर रही थीं। भरत जैसा भाई मिलना मुश्किल है, लेकिन अयोध्या में राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न जैसे भाई हुए। चारों दिशाओं में अयोध्या की पहचान आज भी मौजूद है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नीयत साफ और नीति स्प्ष्ट हो तो नियंता भी साथ देता है। प्रभु राम और पवनसुत के आशीर्वाद से सभी कार्य अपने आप बढ़ते हैं। बीकापुरवासियों ने अच्छा विधायक चुना तो विकास दौड़ता दिखाई देता है। जैसे अयोध्या का वैभव देश में चरम पर दिखाई देता है, वैसे ही बीकापुर में भी विकास की योजनाएं दिखाई दे रही हैं। सक्रिय जनप्रतिनिधि जब विकास में रूचि लेते हैं तो परिणाम वैसे ही सकारात्मक आते हैं, जैसे आज अयोध्या, बीकापुर, मिल्कीपुर, गोसाईगंज, रुधौली में दिखाई दे रहे हैं।
उन्होंने ने कहा कि 19 जून को हमने रुदौली में विकास योजनाओं की सौगात दी थी। पहले जो असंभव था, वह इन जनप्रतिनिधियों के कारण संभव हो पाया। लंबे समय तक सड़क, बिजली, पानी नहीं मिलने से अयोध्या उपेक्षित होने के साथ विकास से वंचित रहती थी। व्यवस्था न होने से श्रद्धालु मां सरयू का आशीर्वाद लेने में विफल रहता था, लेकिन अब मां सरयू की पवित्र धारा अयोध्या को अभिसिंचित करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या अब वैभवशाली और तीनों लोकों से न्यारी है। गलियां चमक रही हैं, लाइट भी रहती है।
सूर्यवंश की राजधानी अयोध्या पीएम मोदी के विजन के अनुरूप सोलर सिटी बन गई है। नए घाट से लेकर गुप्तार घाट तक घाटों की श्रृंखला है। सीएम ने सभी का आह्वान किया कि कभी उपेक्षित रहे गुप्तार घाट में अब परिवार के साथ घूमने जाइए। हमने सूरजकुंड का पुनरुद्धार किया। स्थानीय विधायक के प्रस्ताव पर भरतकुंड का सौंदर्यीकरण भी हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग एयरपोर्ट के नाम पर गुमराह करते थे, लेकिन अब महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन गया है।
अयोध्या सभी शहरों के साथ जुड़ गई है। सपा व कांग्रेस वाले कुछ नहीं कर पाए, इसलिए अयोध्या का विरोध कर रहे हैं। डबल इंजन सरकार ने निषादराज के नाम पर रैनबसेरा और मां शबरी के नाम पर भोजनालय बनवाकर समरसता फैलाई। हरिद्वार में हरि की पैड़ी की तरह ही अयोध्या में राम की पैड़ी दिख रही है। रोज सरयू मैया की आरती होती है। सपा जिस वक्फ के नाम पर श्रृंग्वेरपुर में कब्जा करा रही थी, भाजपा सरकार ने वहां भगवान राम व निषादराज के मिलन की भव्य प्रतिमा व स्मारक बनाया है। सपा के लोग जाकर देखें कि श्रृंग्वेरपुर सौंदर्यीकरण की नई ऊंचाइयों तक पहुंच गया है।
श्री योगी ने कहा कि कांग्रेस व सपा ने मंदिर निर्माण में बाधाएं डालीं, राम के नाम पर प्रश्न खड़ा किया।
रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, लेकिन डबल इंजन सरकार आई तो राम मंदिर बन गया। अयोध्या आने वाला हर व्यक्ति अब अभिभूत होकर जाता है। भक्ति पथ, धर्मपथ, रामपथ, जन्मभूमिपथ अयोध्या की पहचान बन रहे हैं। सिंगल लेन की जगह अब फोरलेन व सिक्स लेन हैं। एयर, रेल व रोड कनेक्टिविटी अयोध्या को नई पहचान दिला रही है। बीकापुर, रुदौली, मिल्कीपुर व गोसाईगंज को भी लाभ प्राप्त हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने मर्यादा के दायरे में रहकर अनवरत कार्य किया।
2017 के पहले लोग शक की निगाहों से देखते थे, लेकिन आज अयोध्या और प्रदेशवासी देश-दुनिया में जहां भी जाते हैं तो उन्हें सम्मान मिलता है। अयोध्या में अब विकास व विरासत का अद्भुत समन्वय हो रहा है। जो 500 वर्ष में नहीं हो पाया, अयोध्या अब वह करके दिखा रही है। संतों, राजाओं, युवराजों समेत समाज के प्रत्येक तबके ने रामजन्मभूमि मुक्ति के लिए संघर्ष किया। जो कहते थे कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता, वे देख लें कि अयोध्या में दर्शन करने लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विपरीत मौसम में उमड़े जनसैलाब के प्रति आभार जताया। कहा कि कल-परसों से यहां अनवरत वर्षा हो रही है। मुझे शंका थी कि बारिश के कारण यहां लोग आ पाएंगे या नहीं, लेकिन मौसम की चुनौती के बीच भी लोग आए, क्योंकि विपरीत परिस्थितियों में जूझने का जब्बा ही अयोध्या की पहचान है।
योगी की चुनौती- अखिलेश अयोध्या से लड़ें, मैं भी लड़ता हूं; हो जाए आमने-सामने का मुकाबला.
यूपी के बलरामपुर में उतरौला के कालूबनकट में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने 803 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक भी प्रदान किए। कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास से जुड़ी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया …
मुख्यमंत्री योगी: शारदीय नवरात्र से छठ महापर्व तक फील्ड में उतरें वरिष्ठ अधिकारी, जनता से सीधा संवाद करें
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन-प्रशासन के अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और उनके समयबद्ध समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि शारदीय नवरात्र से छठ महापर्व तक वरिष्ठ अधिकारी स्वयं क्षेत्र में उतरें, जनता से सीधा संवाद करें और उसकी समस्याओं के समाधान …
मुख्यमंत्री योगी “प्रदेश की अर्थव्यवस्था की ताकत और समृद्धि का आधार हैं ‘अन्नदाता’
विजय कुमार निगम लखनऊ:-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 के बाद कृषि क्षेत्र में आए अभूतपूर्व परिवर्तन से प्रदेशवासियों को अवगत कराया। उन्होंने अन्नदाता किसान को प्रदेश की अर्थव्यवस्था की ताकत और समृद्धि का आधार भी बताया। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के …
चेन्नई में राहुल गांधी और विजय की कैफे कूटनीति, कैपेचीनो-तिरामिसू पर हुई सियासी चर्चा.
शनिवार को चेन्नई में दोस्ती और राजनीतिक तालमेल का एक शानदार नजारा देखने को मिला, जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने साथ में कुछ अच्छा समय बिताया। चेन्नई के बाहरी इलाके नीलांकरई में अपने घर के बाहर विजय मुस्कराते हुए राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए …
CM योगी “भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, विभागीय जांच को योगी सरकार ने बनाया पारदर्शी और जवाबदेह”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीरो टॉलरेंस की नीति और पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने विभागीय जांच व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया है। समाज कल्याण विभाग ने उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के नियम-7 के तहत होने वाली विभागीय …
’24 घंटे में CJP नेताओं की रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, सोनम वांगचुक ने दी चेतावनी.
CJP के प्रदर्शन से जुड़े नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर लद्दाख के जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भारत को “अघोषित आपातकाल” की स्थिति में बताते हुए कहा कि अगर हिरासत में लिए गए नेताओं को कल तक रिहा नहीं किया गया, तो वह अनशन या पदयात्रा शुरू …
कब लगती है धारा 163, इसके होने पर पुलिस को मिलते हैं कौन से अधिकार, प्रदर्शन से जुड़ा कानून क्या?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) और विपक्षी गठबंधन से जुड़े नेताओं ने इस आंदोलन का आह्वान किया। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। नई …
केजरीवाल-ममता भी डिटेन…अब तक हिरासत में लिए गए 2000 से ज्यादा लोग; CJP प्रदर्शन के बीच राजधानी दिल्ली में फुल बवाल.
CJP Protest Delhi: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शनिवार को बड़े पुलिस अभियान के बीच घिर गया। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, पिनराई विजयन, योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण और नेहा बोरा समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। राजधानी में करीब 25 हजार पुलिस और अर्धसैनिक बलों के …
सौरभ-दीपके और आशुतोष विमान के अंदर से डिटेन, तीनों के मोबाइल जब्त; अलग-अलग जगहों पर ले गई पुलिस.
CJP Protest Delhi : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा दिल्ली में जंतर-मंतर पर आज 10 अक्टूबर प्रोटेस्ट किए जाने से पहले ही पुलिस ने तीनों बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस ने आईजीआई एयरपोर्ट पर विमान में ही सौरव दास और अभिजीत दीपके (Abhijeet Deepke) को हिरासत में लिया। सीजेपी के तीनों …
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में खुलेंगे AI केंद्र, पांच लाख युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग; योगी कैबिनेट से मिली मंजूरी.
प्रदेश के सभी 75 जिलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) केंद्र खोले जाएंगे। इनके माध्यम से पांच लाख युवाओं को एआई का प्रशिक्षण देने, 50 हजार विशेषज्ञ तैयार करने और 100 से अधिक एआई आधारित समाधान विकसित करने का लक्ष्य है। साथ ही 100 स्टार्टअप को आर्थिक और अन्य सहायता दी जाएगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी …



