
लखनऊ । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर शुक्रवार को देश और उत्तर प्रदेश के शीर्ष नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चैधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर संदेश साझा कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह की प्रशासनिक समझ और नेतृत्व क्षमता देश को मजबूत एवं सुरक्षित बनाने में अहम योगदान दे रही है। प्रधानमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की भी कामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में राजनाथ सिंह को प्रखर वक्ता और जनप्रिय नेता बताते हुए कहा कि उनका सरल व्यक्तित्व, विनम्र व्यवहार और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की प्रार्थना की।
भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चैधरी ने कहा कि राजनाथ सिंह का दृढ़ नेतृत्व, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दूरदर्शी सोच देश को नई शक्ति और गौरव प्रदान कर रही है।
उन्होंने उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की। वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें लोकप्रिय नेता, प्रखर वक्ता और सभी का संरक्षक बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा ईश्वर से उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की प्रार्थना की। उत्तर प्रदेश के निवासी राजनाथ सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से की थी।
इसके बाद वे भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई से जुड़े और संगठन व सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। अपनी संतुलित और गैर-विवादास्पद राजनीतिक शैली के कारण राजनाथ सिंह विभिन्न दलों के बीच संवाद स्थापित करने वाले नेताओं में गिने जाते हैं। वर्तमान में वे लोकसभा में लखनऊ संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।
संसद में एक ही सत्र में बिल पास कराने का चलन बढ़ा: 18वीं लोकसभा में 53% विधेयक पारित, बहस पर क्यों उठे सवाल?
साहिल की एफआईआर आखिरकार दर्ज: राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो, बोले- जिस तरह हुई कार्रवाई, उसे भी देखना जरूरी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साहिल लोचव के कथित पैलेट गन चोट मामले में एफआईआर दर्ज होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि साहिल की एफआईआर आखिरकार दर्ज हो गई है, लेकिन जिस तरह यह हुआ, उसे भी देखना चाहिए। राहुल गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स …
‘पवन पोर्टल’ से होगी प्रदूषण नियंत्रण की लाइव निगरानी, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को मिलेगा कारण बताओ नोटिस.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावी रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए है। अभी हाल ही में मुख्य सचिव ने पराली प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में वायु …
सीएम आवास योजना: यूपी में पक्के मकान के लाभार्थियों का पंजीकरण जारी, आवेदन कैसे करें?
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी गरीब वर्ग के लिए लोगों के लिए एक खास योजना बनाई है, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को पक्का मकान बनाने का सपना पूरा हो सकता है। इस योजना का नाम है- मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (CM Awas Yojana)। हालांकि, इस योजना के लिए …
इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को योगी सरकार देगी पैसा, 50 करोड़ रुपये स्वीकृत.
इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदने के बाद सब्सिडी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। यह राशि परिवहन विभाग के बजट में इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी के लिए तय मद से खर्च …
यूपी में स्मार्ट मीटर में नहीं मिली खामियां, पावर कॉर्पोरेशन ने सौंपी शासन को रिपोर्ट.
बिजली उपभोक्ता भले ही स्मार्ट मीटर के तेज चलने से लेकर लोड जंप करने की लगातार शिकायतें करते रहे हैं लेकिन तकनीकी जांच में मीटर में ऐसी खामियां नहीं मिली हैं। स्मार्ट मीटर की तकनीकी गुणवता की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय तकनीकी समिति द्वारा लगभग चार माह बाद दी गई रिपोर्ट को पावर कॉर्पोरेशन …
यूपी में चीनी की कालाबाजारी पर योगी सरकार सख्त, 400 टन से अधिक स्टॉक रखने पर होगी कार्रवाई.
प्रदेश में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए योगी सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी की उपलब्धता और भंडारण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी कारोबारी 30 दिन से अधिक चीनी का भंडारण न करे। उन्होंने कहा कि एक …
स्कूल की जांच करने पहुंची CJP टीम पर ग्रामीणों का हमला, आशुतोष रांका बोले- शर्ट फाड़ी, मोबाइल तोड़ा.
जयपुर के बगरू क्षेत्र में स्कूल की जांच करने पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट की, शर्ट फाड़ दी और मोबाइल तोड़ दिया। उन्होंने दावा किया कि टीम के वाहनों के शीशे भी तोड़े …
‘ये न्याय का पहला कदम’: पैलेट गन पीड़ित की FIR दर्ज होने पर बोले राहुल गांधी, धरने के बाद पुलिस ने मानी मांग
गंभीर बीमारी के इलाज को योगी सरकार करेगी मदद, किन रोगों पर मिलेगा लाभ?
Gambhir Bimari Sahyata Yojana | आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का कोई भरोसा नहीं है। कब और किस उम्र में कौन सी बीमारी दरवाजे पर दस्तक दे दे, कोई नहीं जानता। आम दिनों में सामान्य सर्दी-खांसी तो ठीक है, लेकिन जब बात कैंसर, हार्ट अटैक या किडनी फेलियर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियों …


