अपराधउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

ग्रेटर नोएडा में सीएनजी भरवाने के विवाद में दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

ग्रेटर नोएडा (आरएनएस)। ग्रेटर नोएडा में सीएनजी पंप पर लाइन में आगे लगने को लेकर हुए विवाद में कार सवार दबंगों ने एक युवक को लाठी डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो पक्षों में गाड़ी में पहले सीएनजी भरवाने को लेकर विवाद हुआ था।

अमन को घायल अवस्था में अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 13 मई को ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के अंतर्गत सीएनजी पंप, खेड़ा चौगानपुर पर अमन अपनी कार में सीएनजी भरवाने के लिए आया था। तभी उसका लाइन में लगने को लेकर अजय उर्फ अज्जू से विवाद हो गया, जिस पर अजय ने अपने मित्र अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर सीएनजी पंप के बाहर अमन के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक के परिजनों ने इस मामले में शिकायत दी है। इसके आधार पर थाना ईकोटेक-3 में मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस ने 4 घंटे के अंदर मुकदमे में नामजद अभियुक्त अजय उर्फ अज्जू और उसके साथी ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी अजय की कार को कब्जे में ले लिया और उसमें से वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा बरामद कर लिया है, जिस पर खून के निशान हैं। तीसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। इस मामले में पुलिस सीएनजी पंप की सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी और यह देखेगी कि मामले की शुरुआत कैसे हुई।

Like us share us

Related Articles

Back to top button