newsउत्तर प्रदेशताजा खबरेबड़ी खबर

उत्तर प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ा, तीन हजार रुपये का इजाफा

योगी आदित्यनाथ सरकार ने पंचायत सहायकों को बड़ा उपहार दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानदेय छह हजार से बढ़ाकर नौ हजार रुपये प्रतिमाह करने का फैसला किया है।

सरकार ने पंचायत सहायकों को इसके अलावा सेवा सुरक्षा, कैशलेस उपचार और महिला पंचायत सहायकों को मातृत्व अवकाश भी देने की घोषणा की है। इसके साथ ही आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लेने और कार्रवाई में हटाए गए सहायकों को बहाल करने की भी घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा का 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों को लाभ मिलेगा और मानदेय DBT से सीधे खाते में आएगा। अब पंचायत सहायकों को प्रधान व सचिव नहीं हटा सकेंगे। इनके किसी भी प्रकरण में डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी ही फैसला करेगी। सरकार ने हटाए गए पंचायत सहायकों की बहाली करने के साथ ही आंदोलन के दौरान हुए केस वापस लेने का फैसला किया है।

Like us share us

Related Articles

Back to top button